The Lallantop

थलपति विजय की GOAT की शूटिंग से पब्लिक परेशान!

वेंकट प्रभु के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के एक सीन के लिए पुदुचेरी शहर के बीचो-बीच कुछ धमाके किए गए. जिससे पब्लिक में खलबली मच गई.

Advertisement
post-main-image
ये फिल्म थलपति विजय की सेकेंड लास्ट फिल्म है.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को नीचे पढ़ सकते हैं. आज की बड़ी खबरों में पढ़िए 'पुष्पा 2', 'कल्कि 2898 AD' और शाहरुख खान की 'किंग' से जुड़ी बड़ी अपडेट.

Advertisement

7. अल्लू की 'पुष्पा 2' में नहीं दिखेंगी तृप्ति डिमरी

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को लेकर खबरें थीं कि इसमें तृप्ति डिमरी का एक डांस नंबर होगा. मगर अब रिपोर्ट हैं कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. तृप्ति, 'पुष्पा 2' से किसी भी तरह नहीं जुड़ी हुई हैं.

Advertisement

8. प्रभास का 'कल्कि...' का बजट 700 करोड़ रुपए?

प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के बजट को लेकर भी अपडेट आया है. इसे बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट करीब 700 करोड़ रुपए का है. जिसमें सारे स्टार्स की फीस वगैरह जुड़ी हुई है.

9. 'कल्कि...' की रिलीज़ से पहले B&B में दिखेंगे प्रभास?

Advertisement

'कल्कि 2898 AD' 27 जून को रिलीज़ होने वाली है. मगर इससे पहले प्रभास का किरदार भैरव अपने रोबोटिक कार यानी बुज्जी के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले हैं. दरअसल मेकर्स एक एनिमेटेड फिल्म रिलीज़ करने वाले हैं. जिसे 'बी एंड बी' यानी बुज्जी और भैरव नाम से रिलीज़ किया जाएगा. इसी में प्रभास का किरदार नज़र आ सकता है. इसे 31 मई से एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे.

10. शाहरुख खान ने चुपके से अनाउंस कर दी 'किंग'?

शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उनके बगल में उनकी अगली फिल्म किंग की स्क्रिप्ट रखी दिखाई दे रही है. लोगों का कहना है कि शाहरुख ने जानकर 'किंग' की स्क्रिप्ट को टेबल पर रखा है. लोग कह रहे हैं कि शाहरुख ऑफिशियली अनाउंसमेंट से पहले इसका बज़ बनाना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने धीरे से इसकी अनाउंमेंट कर दी है.

11. विजय की GOAT की शूटिंग से पब्लिक परेशान!

थलपति विजय की सेकेंड लास्ट फिल्म 'गोट' यानी 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की शूटिंग इन दिनों पुदुचेरी में चल रही है. वेंकट प्रभु के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के एक सीन के लिए पुदुचेरी शहर के बीच कुछ विस्फोटक सीन्स भी शूट किए गए. जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई. हालांकि मेकर्स के पास इन सीन्स को शूट करने की परमिशन थी. मगर फिर भी इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

12. 'वेलकम टू द जंगल' में सुनील शेट्टी डॉन बनेंगे

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर आय दिन अपडेट आ रहे हैं. अब खबर है कि सुनील शेट्टी फिल्म में डॉन बनेंगे. एचटी की रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका रोल काफी फनी होगा.  

13. तमन्ना-राशि की 'अरणमनै 4' हिंदी में होगी रिलीज़

तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की फिल्म 'अरणमनै 4' को  हिदीं में रिलीज़ किया जाना है. इसका तमिल वर्जन 3 मई को सिनेमाघरों में आया था. अब इसका हिंदी वर्जन 31 मई को थिएटर्स में रिलीज़ होगा.

14. 'सरफिरा' से अक्षय कुमार का वीडियो लीक हो गया

अक्षय कुमार और राधिका मदान की फिल्म 'सरफिरा' रिलीज़ होने वाली है. रिलीज़ से पहले फिल्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है. जिसमें किसी घर की छत पर अक्षय कुमार और राधिका खड़े दिखाई दे रहे हैं. ये कोई गाने की शूटिंग का वीडियो है. जिसमें अक्षय, राधिका के साथ डांस कर रहे हैं.

वीडियो: दी सिनेमा शो: Abbas Mastan के साथ Shahrukh Khan और Akshay Kumar की कौन सी फिल्म आ सकती है?

Advertisement