The Lallantop

शाहरुख से तुलना पर भड़के शाहिद, बोले - ''ये सबसे बुरी चीज़ है''

शाहिद कपूर ने खुद को शाहरुख खान से कम्पेयर किए जाने पर बात की. पिंकविला से बात करते हुए शाहिद ने कहा, ''ये सबसे बेकार चीज़ हुई है. क्यों आपको किसी के जैसे होना है. आप-आप हैं वो-वो हैं.''

Advertisement
post-main-image
शाहिद कपूर ने ये भी बताया कि उन्होंने अनीस बज़्मी की फिल्म क्यों छोड़ी

फिल्मी दुनिया की छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. कंगना रनौत की 'तेजस' का ट्रेलर आया

कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' का ट्रेलर आ गया है. ट्रेलर में कंगना फाइटर पायलट अवतार में दिख रही हैं. इसके डायलॉग्स और कंगना के एक्शन्स को लोग पसंद कर रहे हैं. मूवी 27 अक्टूबर को थिएटर्स में उतारी जाएगी.

Advertisement

2. मोना सिंह की 'काला पानी' का ट्रेलर रिलीज़

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ 'काला पानी' का ट्रेलर भी आज रिलीज़ हो गया. इसे इंडिया का पहला सर्वाइवल थ्रिलर वेब शो कहा जा रहा है. इसमें मोना सिंह और आशुतोष गोवारिकर समेत कई बड़े कलाकार दिखेंगे. इसे 18 अक्टूबर से देख सकेंगे.

3. 'मिशन रानीगंज' ने कमाए 13 करोड़ रुपए

Advertisement

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पा रही. तीन दिनों में फिल्म ने सिर्फ 13 करोड़ रुपए कमाए हैं. फिल्म का रिव्यू हमारे चैनल पर चेकआउट कर सकते हैं.

4. शाहरुख को दी गई Y+ की सिक्योरिटी

शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उन्हें मुंबई पुलिस की तरफ से Y+ सिक्योरिटी दी गई है. जिसमें 11 सिक्योरिटी पर्सन्स शामिल हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र पुलिस को जानकारी मिली थी कि शाहरुख को अंडरवर्ल्ड से धमकियां आ रही हैं. इसलिए उनकी सिक्योरिटी टाइट की गई.

5. 'जवान' ने 32वें दिन भी की बढ़िया कमाई

एक महीने बाद भी 'जवान' की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही. 32वें दिन भी शाहरुख की 'जवान' ने देशभर से करीब ढाई करोड़ रुपए कमाए. मूवी ओवरऑल 1,105 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर चुकी है.

6. सनी देओल ने नेपोटिज़्म पर की बात

सनी देओल ने रिसेंटली नेपोटिज़्म पर बात की. दी लल्लनटॉप से बात करते हुए सनी ने जो कहा, आप खुद सुन लीजिए,

12:48 से  13:48

ये पूरा इंटरव्यू आप हमारे चैनल पर देख सकते हैं.

7. ''शाहरुख से कम्पेयर करना सबसे बुरी चीज़''

शाहिद कपूर ने खुद को शाहरुख खान से कम्पेयर किए जाने पर बात की. पिंकविला से बात करते हुए शाहिद ने कहा, ''ये सबसे बेकार चीज़ हुई है. क्यों आपको किसी के जैसे होना है. आप-आप हैं वो-वो हैं. ये सबसे बेकार चीज़ हो, जो आपकी जॉब में आपके साथ होती है. लोग कहते हैं कि आप जिन्हें पसंद करते हो उसी तरह बनोगे, ये बिल्कुल बेकार लॉजिक है.''

Advertisement