सिनेमा से जुड़ी बड़ी खबरें आप यहां पढ़ सकते है. नीचे पढ़िए नेटफ्लिक्स की सीरीज़ स्वीट टूथ 3, दिव्या खोसला की सावी के ट्रेलर और सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 से जुड़ी सारी अपडेट.
सनी देओल कब से शुरू करेंगे 'बॉर्डर 2' की शूटिंग?
सनी देओल और आयुष्मान खुराना जल्द ही 'बॉर्डर 2' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. टीम लगातार इसके प्री-प्रोडक्शन पर काम कर रही है.

1. नेटफ्लिक्स की 'स्वीट टूथ 3' का ट्रेलर आ गया
नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'स्वीट टूथ' के तीसरे सीज़न का ट्रेलर आ गया है. ये इस फ्रेंचाइज़ का आखिरी सीज़न होगा. जिसमें सर्वाइवल जर्नी को दिखाया जाएगा. इसे 06 जून से देखा जा सकेगा.
2. डकोटा की 'एम आई ओके' का पोस्टर आया
डकोटा जॉनसन की साल 2022 में बनी फिल्म 'एम आई ओके' का फर्स्ट पोस्टर आ गया है. जिसमें डाकोटा रोती हुई नज़र आ रही हैं. तमाम फिल्म फेस्टिवल्स में घूमने के बाद ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 06 जून को रिलीज़ होने जा रही है.
3. दिव्या खोसला की 'सावी' का ट्रेलर आया
दिव्या खोसला कुमार की अगली फिल्म 'सावी' का ट्रेलर आ गया है. ये एक हाउसवाइफ की कहानी है जो अपने पति को बचाने के लिए जेल तोड़कर उसे बाहर निकालना चाहती है. ट्रेलर की हाईलाइट अनिल कपूर हैं. जो अगल-अलग गेटअप में नज़र आते हैं. अभिनव देव के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 31 मई को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.
4. अक्टूबर से सनी शुरू करेंगे 'बॉर्डर 2' की शूटिंग
सनी देओल और आयुष्मान खुराना जल्द ही 'बॉर्डर 2' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ये अक्टूबर से फ्लोर पर आ जाएगी. टीम लगातार इसके प्री-प्रोडक्शन पर काम कर रही है. सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. मूवी को अनुराग सिंह डायरेक्ट करेंगे. इसे जनवरी 2026 में रिलीज़ किया जा सकता है.
5. धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में सारा और आयुष्मान
धर्मा प्रोडक्शन और सिख्या एंटरटेनमेंट ने अपनी अगली फिल्म अनाउंस की है. ये एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी. जिसमें आयुष्मान खुराना और सारा अली खान नज़र आएंगे. इसे आकाश कौशिक बनाएंगे. इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है.
6. 'मुंजया' में होगा इंडिया का पहला CGI एक्टर
दिनेश विजन की अगली फिल्म 'मुंजया' है. जिसमें इंडिया के पहले CGI एक्टर को दिखाया जाएगा. ऐसा पहली बार होगा जब कम्प्यूटर जनरेटेड किसी क्रिएचर को फिल्म में लीड रोल की तरह दिखाया जाएगा. मूवी में कई नई टक्नोलॉजीज़ का इस्तेमाल किया गया है. इसका ट्रेलर 24 मई को आएगा.
वीडियो: दी सिनेमा शो: Ranbir Kapoor की Ramayana की शूटिंग क्यों रुकी?











