फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा यहां मिलेगा. नीचे पढ़िए Shaitaan का कलेक्शन, Salman Khan की अगली फिल्म पर अपडेट और Shahrukh Khan, Badshah के कोलैबरेशन गाने पर अपडेट.
सलमान की फिल्म के साथ होगा यश की 'टॉक्सिक' का क्लैश?
Salman Khan की इस फिल्म को Yash की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' से खतरा हो सकता है. दोनों ही फिल्मों को तगड़ा नुकसान होने की संभावना है.
.webp?width=360)
# 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई अजय की 'शैतान'
अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' ने सात दिनों में बढ़िया कलेक्शन कर लिया है. मूवी ने इंडिया में 75 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं वर्ल्ड वाइड इसने 113 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है.
#सलमान की अगली फिल्म को यश से खतरा?
बीते दिनों सलमान खान ने अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म अनाउंस कर दी है. वो ए.आर. मुरुगादास की फिल्म में काम करने जा रहे हैं. जिसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे. फिलहाल मूवी का टाइटल नहीं रखा गया है. इसे ईद 2025 में रिलीज़ किया जाएगा. मगर सलमान की इस फिल्म को यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' से खतरा हो सकता है. कोई मोई डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 'टॉक्सिक' को 10 अप्रैल 2025 को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाना है. जबकि सलमान खान, साजिद वाली फिल्म 30 मार्च से एक अप्रैल 2025 के बीच रिलीज़ की जाएगी. ऐसे में सलमान के पास सिर्फ 10 दिन सोलो रिलीज़ के होंगे. उसके बाद बड़े पर्दे पर यश की 'टॉक्सिक' आ जाएगी. इसके बाद जनता दो हिस्सों में बंट जाएंगी. ऐसे में दोनों ही फिल्मों को तगड़ा नुकसान होने की संभावना है.
#बादशाह ने शाहरुख के साथ किया कोलैबरेट
सिंगर और रैपर बादशाह ने अपने स्टूडियो के तीसरे एलबम 'एक था राजा' के लिए शाहरुख खान के साथ कोलैबरेट किया है. बादशाह ने गाने का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है. जिसमें शाहरुख खान की आवाज़ सुनी जा सकती है. ये पूरा गाना 18 मार्च को रिलीज़ किया जाएगा.
# मनोज बाजपेयी की 'भैया जी' का पोस्टर आया
मनोज बाजपेयी की अगली फिल्म 'भैया जी' का पोस्टर आ गया है. अपूर्व सिंह कार्की के डायरेक्शन में बनी इस मूवी का टीज़र 20 मार्च को आएगा. फिल्म 24 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी.
# जापान में RRR के शोज़ हाउसफुल
राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म RRR 18 मार्च को जापान में रिलीज़ की जाएगी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 13 मार्च से इस शो के लिए एडवांस बुकिंग्स ओपन की गई थीं. जो ऑलरेडी फुल हो चुकी है. RRR के मेकर्स ने दावा किया है कि पिछले 1.5 साल से ये फिल्म जापान में चल रही है और इसकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है.
# प्रभास की फिल्म में मृणाल ठाकुर होंगी?
प्रभास ने तेलुगु फिल्ममेकर हनु राघवपुड़ी की रोमांटिक फिल्म में काम करने के लिए हामी भर दी है. न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक इस अनटाइटल्ड मूवी में प्रभास के साथ मृणाल ठाकुर नज़र आएंगी. हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. मगर बताया जा रहा है कि मृणाल को लीड रोल के लिए अप्रोच किया जा चुका है.













