नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.
'कल्कि'-'पुष्पा 2' के मेकर्स खुद का नुकसान करने पर तुले हैं?
'पुष्पा 2' और 'कल्कि' के मेकर्स RRR और 'बाहुबली 2' के ओवरसीज़ मार्केट रेट से ज़्यादा डिमांड कर रहे हैं.

1. 2025 में आएगा 'ब्लैक मिरर' का सातवां सीज़न
नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज़ 'ब्लैक मिरर' के सातवें सीज़न की अनाउंसमेंट हो गई है. इस एंथोलॉजी सीरीज़ के सातवें सीज़न में छह एपिसोड्स होंगे. प्लॉट और कहानी को लेकर फिलहाल कोई डीटेल्स नहीं आई हैं. इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. इसे 2025 में रिलीज़ किया जाएगा.
2. 'गेम चेंजर' से राम चरण का लुक लीक हो गया
राम चरण इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग कर रहे हैं. राम चरण की एक तस्वीर सामने इन दिनों सामने आई है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कहा जा रहा है कि ये गेम चेंजर के सेट पर ली गई तस्वीर है.
3. अनुपम खेर की 'छोटा भीम' का टीज़र आया
अनुपम खेर की फिल्म 'छोटा भीम' का टीज़र आ गया है. ये एनिमेटेड सुपरहीरो सीरीज़ छोटा भीम पर ही बेस्ड फिल्म है. जिसमें ढोलकपुर की कहानी दिखाई जाएगी. फिल्म में छुटकी, राजू, जग्गू, इंदुमती और कालिया जैसे फेमस कैरेक्टर्स भी नज़र आएंगे. इस लाइव एक्शन फिल्म में अनुपम ने विलेन दामियान का रोल निभाया है. मूवी 24 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी.
4. 'शैतान' ने सात दिनों में की बढ़िया कमाई
अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कर रही है. सात दिनों में मूवी ने इंडिया में 80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्ड वाइड इसने 115 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है.
5. टूटे पैर के साथ शूटिंग कर रहे हैं अनीस बज़्मी
अनीस बज़्मी इन दिनों कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल-भुलैया 3' की शूटिंग कर रहे हैं. कार्तिक ने सेट से एक फोटो शेयर करके बताया कि डायरेक्टर अनीस पैर में चोट लगे होने के बावजूद फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.
6. 'कल्कि...,' 'पुष्पा 2' मेकर्स खुद का ही नुकसान करेंगे?
प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' और 'पुष्पा 2' के मेकर्स खुद का ही नुकसान करने पर तुले हुए हैं. ट्रैक टॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही फिल्म के मेकर्स ओवरसीज़ मार्केट में फिल्मों के राइट्स 100 करोड़ में बेचना चाहते हैं. जबकि डिस्ट्रीब्यूटर्स इन दोनों पिक्चरों के लिए 70 से 80 करोड़ रुपए ही देने को तैयार हैं. उससे ज़्यादा नहीं. 'पुष्पा 2' और 'कल्कि' के मेकर्स RRR और 'बाहुबली 2' के ओवरसीज़ मार्केट रेट 75 करोड़ से ज़्यादा डिमांड कर रहे हैं. अगर डिस्ट्रीब्यूटर 100 करोड़ देने को तैयार नहीं हुए तो 'पुष्पा 2' और 'कल्कि' के मेकर्स खुद फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करेंगे. जिसमें नुकसान होने के चांसेज़ ज़्यादा है. हालांकि अभी तक फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर कोई आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं हुई है.









