The Lallantop

शाहरुख खान-अक्षय कुमार के साथ बनेगी 'बाज़ीगर 2'?

1993 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'बाज़ीगर' के सीक्वल पर जब डायरेक्टर अब्बास-मुस्तन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो 'बाज़ीगर 2' बनाना चाहते हैं.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान की 'बाज़ीगर' के सीक्वल पर डायरेक्टर अब्बास-मुस्तन ने बात की है.

सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पर पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Advertisement

1. मार्वल के किरदार 'विज़न' पर बनेगी सीरीज़

मार्वल की किरदार 'विज़न' पर जल्द ही सीरीज़ बनने जा रही है. इस शो में एक्टर पॉल बेटनी ही 'विज़न' बनेंगे. मेकर्स ने सीरीज़ पर काम शुरू कर दिया है. इसे 2026 में रिलीज़ किया जाएगा.

Advertisement

2. शाहरुख की हेल्थ पर जूही ने दिया अपडेट

शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें 22 मई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. रिसेंटली शाहरुख की करीबी दोस्त जूही चावला ने शाहरुख का हेल्थ अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि शाहरुख अब अच्छा महसूस कर रहे हैं. न्यूज़ 18 से बात करते हुए जूही चावला ने कहा, ''शाहरुख खान बीती रात कुछ अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे. मगर उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया और वो अब अच्छा फील कर रहे हैं. वो जल्द ही अच्छे हो जाएंगे. इस वीकेंड वो IPL के फाइनल्स में टीम को चीयर ज़रूर करेंगे.'' रिपोर्ट्स हैं कि आज शाहरुख हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगे.

3. 'कल्कि 2898 AD' से बुज्जी का लुक आया

Advertisement

22 मई को हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में 'कल्कि 2898 AD' के लिए एक बड़े इवेंट को ऑर्गनाइज़ किया गया. जिसमें 'कल्कि...' फिल्म में दिखाई जाने वाली एआई जनरेटेड कार को लॉन्च किया गया. जिसका नाम फिल्म में 'बुज्जी' रखा गया है. फिल्म में ये प्रभास के किरदार के साथ-साथ रहेगी. इवेंट में प्रभास ने एक्शन करके अपनी रोबोट कार बुज्जी को लॉन्च किया.

4. 'मुंजया' का म्यूज़िक देंगे सचिन और जिगर

दिनेश विजन की फिल्म 'मुंजया' से जुड़ा अपडेट लगातार आ रहा है. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का म्यूज़िक सचिन और जिगर ने दिया है. आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखा है. फिल्म 07 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.

5. 'भूल-भुलैया 3' की रिलीज़ में कोई बदलाव नहीं

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल-भुलैया 3' दिवाली पर रिलीज़ होने वाली है. पहले खबरें आई कि इसकी रिलीज़ डेट को आगे बढ़ाया जाएगा. मगर बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी रिलीज़ डेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. भूषण कुमार इसे इस साल दिवाली पर ही रिलीज़ करेंगे.

6. शाहरुख खान की फिल्म 'बाज़ीगर 2' बनने वाली है?

1993 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'बाज़ीगर' के सीक्वल पर जब डायरेक्टर अब्बास-मुस्तन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो 'बाज़ीगर 2' बनाना चाहते हैं. तो उन्होंने कहा, ''ज़रूर बनाएंगे.'' इसी पॉडकास्ट में जब फैन ने पूछा कि क्या शाहरुख और अक्षय के साथ इस फिल्म को बनाया जाएगा तो डायरेक्टर्स ने कहा, ''आपके पास कहानी है तो दीजिए, हम फिल्म ज़रूर बनाएंगे.''

वीडियो: दी सिनेमा शो: Shahrukh Khan, Karan Johar को साथ देख जनता को Kajol क्यों याद आ गईं

Advertisement