The Lallantop

'टाइगर 3' का नया पोस्टर देख क्या बोले लोग?

'टाइगर 3' से सलमान खान का पोस्टर आ गया है. जिसमें सलमान अपने स्कार्फ में दिखाई दे रहे हैं. लोग इस पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
'टाइगर 3' के नए पोस्टर में सलमान खान.

फिल्मी दुनिया से छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ-एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# अक्षय ने OMG 2 की ओटीटी रिलीज़ पर बात की

अक्षय कुमार ने OMG 2 की ओटीटी रिलीज़ पर बात की है. उन्होंने कहा, ''फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है. बहुत से लोग कह रहे हैं कि इसका अनकट वर्जन क्यों नहीं रिलीज़ किया, मैंने कहा नहीं उसे नहीं रिलीज़ किया जाना चाहिए. हमें सेंसर बोर्ड की रिस्पेक्ट करनी चाहिए.''

Advertisement

# मिलन लूथरिया ने बताया 'डर्टी पिक्चर 2' बनेगी?

मिलन लूथरिया ने विद्या बालन की फिल्म 'डर्टी पिक्चर' के सीक्वल की बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म का दूसरा पार्ट बनेगा. तो मिलन बोले, नहीं, मेरी तरफ से तो बिल्कुल भी नहीं. मैं उस फिल्म को वो सबकुछ दे चुका जो वो फिल्म डिज़र्व करती थी. वो बहुत स्पेशल फिल्म है जो स्पेशल टाइम पर बनी थी. अब वैसा कुछ नहीं बन सकता.

# 'टाइगर 3' का पोस्टर देख लोग ने किया रिएक्ट

Advertisement

'टाइगर 3' से सलमान खान का पोस्टर आ गया है. जिसमें सलमान अपने स्कार्फ में दिखाई दे रहे हैं. लोग इस पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा, ''600 नहीं बल्कि 700 करोड़ आने वाला है टाइगर के सिर्फ हिंदी वर्जन से.'' एक ने लिखा, ''हाईएस्ट ग्रॉसर ऑफ द ईयर लोडिंग.'' एक ने कहा, ''सलमान खान ही असली हीरो हैं, वो इस फ्रेंचाइज़ फिल्म से इतिहास बनाएंगे.'' एक ने कहा, ''पोस्टर देखकर ही पता चल रहा है कि फिल्म के एक्शन का स्केल और लेवल क्या होने वाला है. ये इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म होगी.''

#13 अक्टूबर से प्राइम पर देख सकेंगे 'मार्क एंटोनी'

विशाल की फिल्म 'मार्क एंटोनी' डिजिटली रिलीज़ होने वाली है. इसे एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर 13 अक्टूबर से देख सकेंगे.

# बॉलीवुड में हो रहे रीमेक्स पर बोले रवि तेजा

रवि तेजा की फिल्म 'राउड़ी राठौड़' और 'किक' का हिंदी रीमेक बना है. उन्होंने रीमेक पर बोलते हुए कहा कि आजकल के समय में रीमेक्स का कोई मतलब नहीं. आज कल हर भाषा में फिल्में रिलीज़ हो रही हैं तो रीमेक बनाने का कोई सेंस नहीं.

#आफताब शिवदासानी के साथ डेढ लाख का फ्रॉड

आफताब शिवदासानी साइबर फ्रॉड के शिकार बन गए. एक्टर के पास एक बड़े निजी बैंक से केवाईसी अपडेट को लेकर एक मैसेज आया, जिसकी वजह से उन्हें 1.50 लाख रुपये की चपत लग गई.
 

Advertisement