The Lallantop

करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 8' में आएंगे सनी देओल

सिनेमा शो में आज बात नितेश तिवारी की 'रामायण' की, जिसपर रणबीर कपूर ने अपडेट दिया है. बताएंगे थलपति विजय की 'लियो' बढ़िया कलेक्शन के बाद भी 'जवान' से पीछे कैसे रह गई और 'कॉफी विद करण 8' पर कौन से फेमस एक्टर आने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
खबर है कि सनी देओल ने अपना एपिसोड शूट कर लिया है. जिसे इसी हफ्ते प्रीमियर किया जाएगा.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. 'लीव द वर्ल्ड बिहाइंड' का ट्रेलर आया

जूलिया रॉबर्ट्स की फिल्म 'लीव द वर्ल्ड बिहाइंड' का ट्रेलर आ गया है. रुमान आलम की फेमस नॉवेल पर बेस्ड इस फिल्म को 08 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

Advertisement

2. 'कैप्टन मिलर' से धनुष का लुक आया

धनुष की फिल्म 'कैप्टन मिलर' का दूसरा पोस्टर आया है. जिसमें धनुष दिखाई दे रहे हैं. मेकर्स ने अनाउंस किया है कि फिल्म का पहला गाना जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा. मूवी 15 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.

3. नयनतारा की 'अन्नपूर्णी' का टीज़र रिलीज़

Advertisement

नयनतारा की अगली फिल्म 'अन्नपूर्णी' का टीज़र आ गया. जिसे देखकर समझ आ रहा है कि नयनतारा के किरदार को खाने से बड़ा प्यार है. ज़ी स्टूडियो की इस फिल्म को निलेश कृष्णा ने डायरेक्ट किया है. जल्द ही इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस की जाएगी.

4. विक्रम की 'ध्रुवा नचितरम' का ट्रेलर आया

विक्रम की फिल्म 'ध्रुवा नचितरम' का ट्रेलर आ गया. इस फिल्म पर साल 2017 से काम शुरू हुआ था. मगर इसकी रिलीज़ डेट टलती चली गई. फिल्म में साल 2011 में हुए मुंबई बम धमाकों की कहानी को दिखाया जाएगा. ये 24 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

5. रणबीर ने 'रामायण' पर दिया अपडेट

रणबीर कपूर ने रिसेंटली नितेश तिवारी की 'रामायण' और अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र 2' पर अपडेट दिया है. रणबीर ने कहा कि रामायण बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है. उसके लिए बहुत सारे काम करने ज़रूरी हैं. फिलहाल कुछ भी फाइनल नहीं है. वहीं किशोर कुमार की बायोपिक पर भी उन्होंने बात की. कहा इस महीने के अंत में बायोपिक की स्क्रिप्ट पढ़ेंगे.

8. 'कॉफी विद करण 8' पर आएंगे सनी देओल

करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' के आठवें सीज़न में इस बार सनी देओल आएंगे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सनी ने अपने एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है. इसे इस हफ्ते ही प्रीमियर किया जाएगा.

Advertisement