The Lallantop

'पंचायत 3' में छुपा है 'मिर्ज़ापुर 3' का हिंट?

एक्टर अली फज़ल ने बताया है कि 'पंचायत 3' में 'मिर्ज़ापुर 3' का बहुत बड़ा हिंट छिपा हुआ है.

Advertisement
post-main-image
'मिर्ज़ापुर 3' पर लोग लगातार अपडेट मांग रहे हैं. अब अली फजल ने इस पर कुछ अपडेट दी है.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा यहां पढ़ने को मिलेगा. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Advertisement

7. एक्ट्रेस को नंदमुरी ने धक्का मारा, उन्होंने शक्रिया कहा

नंदमुरी बालकृष्ण का एक वीडियो कल से वायरल हो रहा था. जिसमें वो एक्ट्रेस अंजलि को धक्का देते दिख रहे हैं. अब अंजलि ने अपने ट्विटर अकाउंट पर किसी भी तरह की आपत्ति जताने के बजाय नंदमुरी को थैंक्यू कहा है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि वो बहुत खुश हैं कि उनकी फिल्म के प्री-रिलीज़ इवेंट में नंदमुरी आए और वो उनकी लंबे समय से दोस्त हैं. अगली बार भी उनके साथ स्टेज शेयर करने में उन्हें खुशी होगी. अब लोग नंदमुरी के साथ-साथ अंजलि को भी ट्रोल कर रहे हैं कि वो अपने लिए स्टैंड क्यों नहीं ले रहीं. कुछ लोग ऐसा भी कह रहे हैं कि उन्हें सिस्टम में रहने के लिए फोर्सफुली ये ट्वीट करना पड़ा.

Advertisement

8. विक्रांत मेस्सी की 'ब्लैकआउट' का ट्रेलर आया

विक्रांत मेस्सी की फिल्म 'ब्लैकआउट' का ट्रेलर आ गया है. देवांग शशिन के डायरेक्शन में बनी इस कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म में सुनील ग्रोवर और मौनी रॉय भी नज़र आएंगे. इसे 07 जून को जियो सिनेमा पर रिलीज़ किया जाएगा.

9. 'चंदू चैम्पियन' ने बाद मिलेगी 'सिकंदर' की अपडेट

Advertisement

साजिद नाडियाडावाला और सलमान खान की 'सिकंदर' पर अपडेट का इंतज़ार कर रहे लोगों को कुछ वक्त और इंतज़ार करना पड़ेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साजिद इस वक्त पूरे जोर-शोर से कार्तिक वाली फिल्म 'चंदू चैम्पियन' में बिज़ी हैं. 14 जून को इसकी रिलीज़ के बाद ही सलमान की 'सिकंदर' पर कोई अपडेट दिया जाएगा.

10. 'पंचायत 3' में छुपा है 'मिर्ज़ापुर 3' का हिंट?

एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर हाल ही में 'पंचायत 3' रिलीज़ हुई है. जिसकी चहु ओर चर्चा भी है. हमने भी इसका रिव्यू किया है. अब एक्टर अली फज़ल ने बताया है कि 'पंचायत 3' में 'मिर्ज़ापुर 3' का बहुत बड़ा हिंट छिपा हुआ है. दरअसल एक फैन ने अली को टैग करते हुए पोस्ट किया. लिखा कि क्या वो 'पंचायत 3' को स्किप कर सकते हैं क्योंकि वो 'मिर्ज़ापुर 3' का वेट कर रहे हैं. उनके इस पोस्ट को शेयर करते हुए अली ने लिखा कि 'पंचायत 3' ज़रूर देखिए उसमें 'मिर्ज़ापुर 3' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट है. अब ये अपडेट क्या है इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है. अगर आपको कुछ क्लू मिला हो तो हमें कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताइएगा.

11. 20 जून को रिलीज़ होगी 'कोटा फैक्ट्री 3'

नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज़ 'कोटा फैक्ट्री' के तीसरे सीज़न की रिलीज़ डेट आ गई. जितेन्द्र कुमार की इस सीरीज़ को 20 जून से देखा जा सकेगा.

12. 'जी ले ज़रा' के लिए ढूंढ रहे ए-लिस्ट एक्टर

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि फराहन अख्तर फिर से 'जी ले ज़रा' पर काम चालू करेंगे. जिसमें आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ होंगी. अब खबर है कि मेकर्स फिल्म के लिए तीन ए लिस्ट एक्टर ढूंढ रहे हैं. फरहान, 'डॉन 3' के बाद 'जी ले ज़रा' पर काम चालू करेंगे.

वीडियो: दी सिनेमा शो: Abbas Mastan के साथ Shahrukh Khan और Akshay Kumar की कौन सी फिल्म आ सकती है?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement