नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आमिर खान के बेटे जुनैद की पहली फिल्म 'महाराज' से जुड़ी अपडेट, जानिए कब रिलीज़ होगी 'मिर्ज़ापुर 3'?
एमेज़ॉन प्राइम की 'मिर्ज़ापुर 3' कब आएगी, पता चल गया!
पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा की मच अवेटेड सीरीज़ 'मिर्ज़ापुर 3' को लेकर माहौल बन चुका है. इसकी रिलीज़ को लेकर अपडेट आया है.

1. जुनैद की फिल्म 'महाराज' का लुक आ गया है
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म 'महाराज' का फर्स्ट लुक आ गया है. जिसमें जयदीप अहलावत भी होंगे. नेटफ्लिक्स ने अनाउंस करते हुए बताया कि 'महाराज' की कहानी साल 1862 में हुए 'महाराज लाइबल केस' पर बेस्ड होगी. जिसमें जुनैद एक जर्नलिस्ट के रोल में नज़र आ सकते हैं. इसे 14 जून से देखा जा सकेगा.
2. यूके के शो '35 डेज़' के हिंदी अडैप्टेशन में नेहा शर्मा
नेहा शर्मा यूके के शो '35 डेज़' के हिंदी अडैप्टेशन में नज़र आने वाली हैं. जिसका टाइटल '36 डेज़' रखा गया है. ये एक सस्पेंस थ्रिलर सीरीज़ है. विशाल फ्युरिया के डायरेक्शन मे् बनी इस सीरीज़ में शाबिर हाशमी, पूरब कोहली और श्रुति सेठ जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे. जल्द इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस होगी.
3. रणवीर पर भड़के 'राक्षस' के मेकर्स ने दिया बयान
बीते दिनों खबर आई कि रणवीर सिंह ने कुछ दिनों की शूटिंग करने के बाद प्रशांत वर्मा की फिल्म 'राक्षस' से हाथ खींच लिए. अब प्रोजेक्ट से जुड़े एक सोर्स ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा, ''ये एआई का समय है. हम रणवीर संग शूट किए गए तीन दिन के फुटेज को बचाकर रखेंगे. हो सकता है वो हमारे पास वापिस आएं. मगर हम बस एक चीज़ रणवीर से पूछना चाहते हैं कि पूरा कमिटमेंट देने के बाद आप प्रोजेक्ट कैसे छोड़ सकते हैं. क्या ये कोई मज़ाक चल रहा है.''
4. 'कल्कि 2898 AD' का ट्रेलर कब आएगा, पता चला
प्रभास, दीपिका और अमिताभ की फिल्म 'कल्कि...' के ट्रेलर को लेकर अपडेट आया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इसका ट्रेलर जून के पहले हफ्ते में आएगा. फिल्म 27 जून को रिलीज़ होगी.
5. संजय कपूर की 'हाउस ऑफ लाइज़' का ट्रेलर आया
संजय कपूर की इंवेस्टिगेटिव फिल्म 'हाउस ऑफ लाइज़' का ट्रेलर आ गया है. सौमित्र सिंह की इस थ्रिलर फिल्म में संजय एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते दिखाई देंगे. इसे 31 मई से ज़ी 5 पर देखा जा सकेगा.
6. एमेज़ॉन प्राइम की 'मिर्ज़ापुर 3' कब आएगी, पता चल गया
पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा की मच अवेटेड सीरीज़ 'मिर्ज़ापुर 3' को लेकर माहौल बन चुका है. फैन्स लगातार मेकर्स से सीरीज़ पर अपडेट मांग रहे थे. रिसेंटली पीपिंगमून के जर्नलिस्ट राहुल रौत ने बताया कि 'मिर्ज़ापुर 3' को इस साल जुलाई में रिलीज़ किया जाएगा. इसकी रिलीज़ डेट क्या होगी फिलहाल ये नहीं पता चला है. मगर जुलाई में इसे एमेज़ॉन पर लाया जाएगा. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
वीडियो: दी सिनेमा शो: Abbas Mastan के साथ Shahrukh Khan और Akshay Kumar की कौन सी फिल्म आ सकती है?










