The Lallantop

टाइगर श्रॉफ की 'हीरो नंबर वन' पर बड़ा अपडेट आया है

फिल्म में पहले सारा अली खान होने वाली थीं. मगर मेकर्स ने अब उनकी जगह नई एक्ट्रेस को कास्ट करने की सोच रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही इस फिल्म पर काम भी शुरू हो जाएगा.

Advertisement
post-main-image
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरो नंबर वन' में पहले सारा अली खान होने वाली थीं.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पर पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. एनिमेटेड फिल्म 'गारफील्ड' की रिलीज़ डेट आई

एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म 'गारफील्ड' के मेकर्स ने मूवी की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है. नेशनल कैट डे पर नया पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने बताया कि फिल्म 24 मई 2024 को रिलीज़ होगी. इस बार क्रिस पैट गारफील्ड की आवाज़ बनेंगे.

Advertisement

2. अर्जुन-भूमि की 'द लेडी किलर' का ट्रेलर आ गया है

अर्जुन कपूर और भूमि पेडणेकर की फिल्म 'द लेडी किलर' का ट्रेलर आ गया है. अजय बहल के डायरेक्शन में बनी ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है. ये 03 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

3. विजय की 'लियो' ने दूसरे संडे कमाए 16.5 करोड़ रुपए

Advertisement

थलपति विजय की फिल्म 'लियो' ने दूसरे संडे को 16.5 करोड़ रुपए कमाए हैं. मूवी इंडिया में 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. मूवी का इंडिया में टोटल कलेक्शन 303.4 करोड़ रुपए रहा है.

4. तीन दिनों में चार करोड़ भी नहीं कमा पाई 'तेजस'

कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' थिएटर में ऑडिएंस के लिए तरस रही है. तीन दिनों में फिल्म चार करोड़ भी नहीं कमा पाई. पहले संडे को मूवी ने सिर्फ 1.25 करोड़ रुपए की कमाई की. ओवरऑल फिल्म ने 3.8 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया है.

5.12th Fail का तीन दिनों का कलेक्शन

विक्रांत मेस्सी की फिल्म 12th Fail ने तीन दिनों में 6.74 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. मूवी ने पहले संडे 3.12 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

6. 3 नवंबर को आएगा कमल हासन की 'इंडियन 2' का टीज़र

कमल हासन जल्द ही 'इंडियन 2' में नज़र आने वाले हैं. जिसे शंकर डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म का टीज़र 03 नवंबर को आएगा. ये अगले साल रिलीज़ होगी.

7. अमिताभ-रजनीकांत ने खत्म की मुंबई शेड्यूल की शूटिंग

33 साल बाद रजनीकांत और अमिताभ बच्चन साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. दोनों एक साथ एक फिल्म में नज़र आएंगे. लाइका प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के मुंबई शेड्यूल की शूटिंग दोनों स्टार्स ने पूरी कर ली है. फिलहाल फिल्म के नाम या कहानी को लेकर कोई अन्य जानकारी नहीं मिली है.

8. टाइगर की 'हीरो नंबर वन' में दिशा पाटनी होंगी?

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरो नंबर वन' में दिशा पाटनी दिखाई देंगी. स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक फिल्म में पहले सारा अली खान होने वाली थीं. मगर मेकर्स ने अब उनकी जगह दिशा को लेने का फैसला लिया है. हालांकि अभी तक इस पर ऑफिशियल कंफर्मेशन आना बाकी है.

Advertisement