The Lallantop

सिंगर अभिजीत ने बीच में छोड़ा कॉन्सर्ट, मांगने लगे लिट्टी-चोखा

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य बिहार में कॉन्सर्ट करते- करते रुक गए और कहा वो तब तक परफॉर्म नहीं करेंगे जब तक उन्हें और उनकी टीम को लिट्टी चोखा नहीं दिया जाएगा.

Advertisement
post-main-image
फरहाद सामजी और सलमान खान.

सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट से जुड़ी आज की बड़ी खबरों को.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'इंडियन मैचमेकिंग 3' का ट्रेलर आ गया है

नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज़ 'इंडियन मैचमेकिंग' के तीसरे सीज़न का ट्रेलर आ गया. जिसमें एंकर सीमा टपारिया नए क्लाइंट्स के साथ दिखाई दे रही हैं. ट्रेलर में सीमा कहती हैं कि इस सीज़न में क्लाइंट्स की समस्याएं थोड़ी डिफिकल्ट हैं. इस सीज़न में सीमा की फैमिली भी दिखाई देने वाली है. शो को 21 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

Advertisement

2. डिंपल कपाड़िया की 'सास बहू और फ्लैमिंगो' का पोस्टर आउट

डिंपल कपाड़िया डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं. वो होमी अदजानिया की सीरीज़ 'सास बहू और फ्लैमिंगो' में दिखाई देंगी. सीरीज़ से डिंपल का कैरेक्टर पोस्टर भी आया है. जिसमें डिंपल के हाथों में बंदूक दिख रही है. ये कहानी कुछ महिलाओं की होगी जो घर संभालने के साथ-साथ मार-धाड़ और एक्शन करती दिखाई देंगी. शो में राधिका मदान भी होंगी. इसे 05 मई से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

3. जी. डी. नायडू की बायोपिक में दिखेंगे एक्टर आर माधवन

Advertisement

आर माधवन, भारत के एडिसन कहे जाने वाले गोपालस्वामी दोरईस्वामी नायडू की बायोपिक में दिखाई देंगे. मीडियावन ग्लोबल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म का पहला पोस्टर भी आया है. जिसमें एक शख्स कार के सामने खड़ा दिख रहा है. फिलहाल ये प्रोजेक्ट प्री-प्रोडक्शन मोड में है.

4. फरहाद सामजी ने बताई, सलमान को डायरेक्ट करने की ट्रिक

फरहाद सामजी ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को डायरेक्ट किया है. जब उनसे पूछा गया कि सलमान को डायरेक्ट करना कैसा है, तो उन्होंने कहा, ''जब सलमान को डायरेक्ट कर रहे हों तो आप डायरेक्टर की सीट पर नहीं बल्कि ऑडिएंस की सीट पर बैठा फील करते हैं. और जब ऑडिएंस की सीट पर बैठे हैं तो आपको कुछ और नहीं चाहिए. जब सलमान सर डायलॉग बोलते हैं तो आपको हाई स्पीड शॉट और बैक शॉट तैयार रखना पड़ता है. सलमान मेगास्टार हैं लेकिन वो स्क्रिप्ट के मुताबिक अपना कैरेक्टर प्ले करते हैं.''

5. 10 अप्रैल को आएगा 'किसी का भाई किसी का जान' का ट्रेलर

सलमान खान ने फाइनली अनाउंस कर दिया है कि उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर 10 अप्रैल को आएगा. सलमान ने फिल्म का एक अनाउंसमेंट वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें उन्होंने हाथ में चाकू पकड़ा है. मूवी 21 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

6. सुहाना खान को गौरी खान ने इंटरव्यू देने से रोका, वीडियो वायरल

NMACC इवेंट से सुहाना खान और गौरी खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एंकर और वीजे अनुषा दांडेकर गौरी और सुहाना को इंटरव्यू देने के लिए मना रही हैं. लेकिन गौरी, सुहाना को बाइट देने या इंटरव्यू देने से मना कर देती हैं. अनुषा, गौरी से कुछ पूछती दिखती हैं. जिसके जवाब में गौरी सुहाना का हाथ पकड़ कर वहां से चली जाती हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद अनुषा को ट्रोल किया जा रहा है. अनुषा ने इंस्टा पर स्टोरी पोस्ट करके ट्रोल्स को जवाब दिया है. साथ ही बताया कि सुहाना ने इंटरव्यू क्यों नहीं दिया. अनुषा लिखती हैं, ''कुछ लोग इंटरव्यू देना नहीं पसंद करते और ना ही देते हैं. तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है. और कुछ लोगों को उनकी नई रिलीज़ का वेट करना पड़ता है ताकि वो इंटरव्यूज़ दे सके.'' अनुषा के इस पोस्ट से बात ज़ाहिर है कि सुहाना खान अपनी पहली फिल्म 'द आर्चीज़' की रिलीज़ से पहले मीडिया के सामने नहीं आना चाहतीं. रिपोर्ट्स तो ये भी हैं कि 'द आर्चीज़' के प्रोडक्शन हाउस का सुहाना के साथ कॉन्ट्रैक्ट है. जिसमें वो फिल्म की रिलीज़ से पहले किसी भी मीडिया इंटरैक्शन का हिस्सा नहीं हो सकतीं.

7. 'जवान' के बाद नयनतारा ने साइन की अपनी 75वीं फिल्म

'जवान' के बाद नयनतारा ने अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपनी 75वीं फिल्म साइन कर ली है. वो 'राजा-रानी' फिल्म के को-स्टार जय के साथ अगली पिक्चर करेंगी. फिल्म का टेंटेटिव टाइटल 'लेडी सुपरस्टार 75' बताया जा रहा है. मूवी को नीलेश कृष्णा डायरेक्ट करेंगे. ये जल्द ही फ्लोर पर आ जाएगी.

8. अभिजीत ने बीच में छोड़ा कॉन्सर्ट, मांगने लगे लिट्टी-चोखा

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य बिहार में कॉन्सर्ट कर रहे थे. बिहार के पॉपुलर कल्चर शो वैशाली महोत्सव में स्टेज पर परफॉर्म करते-करते रुक गए. बीच स्टेज पर भरी जनता के बीच उन्होंने लिट्टी चोखा ना मिलने पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि वो बिहार आए लेकिन उन्हें वहां का लिट्टी चोखा नहीं खिलाया गया. ये भी कहा कि वो तब तक परफॉर्म नहीं करेंगे जब तक उन्हें और उनकी टीम को लिट्टी चोखा नहीं दिया जाएगा. बाद में जब उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया गया कि लिट्टी चोखा उन्हें दिया जाएगा तब उन्होंने अपना शो वापिस शुरू किया.
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख, सलमान की 'टाइगर वर्सेज़ पठान' को फाड़ू बनाने के लिए झक्कास डायरेक्टर चुना गया है

Advertisement