The Lallantop

"शाहरुख खान को किसी ने कुछ कहा और मैं ओम शांमि ओम से बाहर हो गया"

राजपाल यादव ने कहा- "ये बॉलीवुड है. इसमें 10-20 ऐसे किस्से हो जाते हैं."

Advertisement
post-main-image
राजपाल ने बताया कि 'ओम शांति ओम' उनके हाथ से कैसे छूटी?

Shahrukh Khan और Deepika Padukone स्टारर Om Shanti Om में एक ज़रूरी रोल के लिए Rajpal Yadav को अप्रोच किया गया था. मगर शाहरुख की टीम के पास राजपाल की तरफ़ से मैसेज आया कि उनके पास वक्त नहीं है. इसके बाद शाहरुख और Irrfan Khan की Billu में भी राजपाल बड़ा मौक़ा चूक गए. Priyadarshan की इस फिल्म में राजपाल यादव ही बिल्लू का किरदार करने वाले थे. मगर बाद में राजपाल को बुदबुदिया का रोल दिया गया. बिल्लू का कैरेक्टर इरफ़ान के हिस्से चला गया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हाल ही में Akshay Kumar स्टारर Bhooth Bangla के प्रमोशन के दौरान ज़ूम से चर्चा में राजपाल ने बताया कि पूरा माजरा क्या था? उन्होंने कहा,

“बिल्लू बार्बर का पूरा प्रोडक्शन देख रहे थे जूही चावला के ब्रदर (बॉबी चावला). शाम को बैठे थे हम, तो वो मुझसे गले मिले, और बोले- भाई (शाहरुख) से मिल लेना. भाई आपको बहुत प्यार करते हैं. मैं आपको बता दूं कि जब हमने कल हो न हो में काम किया, तो शाहरुख भाई ने बोला था कि कभी एक लंबा, कोई अच्छा ट्रैक करेंगे. क्योंकि एक सीन में इतना मज़ा नहीं आया. तो जब बॉबी भाई ने मुझे शाहरुख से मिलने को कहा, तो मैंने कहा मैं तो दोपहर में ही मिला था. बॉबी भाई बोले- थोड़ा कन्फ्यूजन है. मैंने पूछा क्या कन्फ्यूजन है? वो बोले- ओम शांति ओम का वो रोल उन्होंने आपके लिए लिखवाया था. और आपने टाइम नहीं है बोलकर मना कर दिया.”

Advertisement

ये सुनकर राजपाल के होश फाख़्ता हो गए. उन्होंने फ़ौरन अपने मैंनेजर को फोन मिलाया. और जो बात हुई वो बताते हुए राजपाल ने कहा,

“उन्हें भी पता नहीं था. और मुझे भी पता नहीं था. पता लगा कि वहां पर किसी ने बिचिंग कर के ओम शांति ओम के लिए मेरी दूसरी तस्वीर पेश कर दी. पता भी नहीं शाहरुख को. और मुझे भी पता नहीं. तो ये बॉलीवुड है. इसमें 10-20 ऐसे किस्से हो जाते हैं. और इस सबके बाद मैं और शाहरुख खान गले मिले. उसके बाद जैसे कोई लफड़ा ही नहीं. कुछ ग़लतफ़हमी हो गई थी. मगर उन्होंने मलाल नहीं रखा. वो कमाल के एक्टर हैं. थिएटर, टीवी, फिल्म्स... तीनों के लिए काम कर चुके हैं. कम्प्लीट एक्टर हैं.”

राजपाल यादव के वर्कफ्रंट की बात करें, तो 17 अप्रैल को उनकी ‘भूत बंगला’ रिलीज़ हो रही है. इसके बाद वो अक्षय कुमार की ही एक और फिल्म ‘वेलकम टु द जंगल’ में नज़र आएंगे. 26 जून को रिलीज़ हो रही इस फिल्म में राजपाल समेत तक़रीबन दो दर्जन एक्टर्स हैं.  

Advertisement

वीडियो: राजपाल यादव ने कहा-"मेरे पास 1200 करोड़ रुपये का काम है"

Advertisement