The Lallantop

पहलगाम आतंकी हमले और 'ऑपरेशन सिंदूर' आधारित फिल्म में वरुण धवन करेंगे लीड रोल?

पहले ऐसी चर्चा थी कि सनी देओल इस मूवी में मुख्य किरदार निभा सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
वरुण धवन ने 'बॉर्डर 2' में मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाया था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • विवेक अग्निहोत्री और टी-सीरीज़ ने ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाने के प्री-प्रोडक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें वरुण धवन को लीड रोल के लिए प्राथमिकता दी जा रही है।
  • पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देना इस फिल्म की पृष्ठभूमि और मुख्य विषय है।
  • वरुण धवन ने इस फिल्म के लिए रुचि दिखाई है और जुलाई तक नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की योजना है, जिससे यह बॉलीवुड में एक महत्वपूर्ण आगामी फिल्म बनेगी।

पिछले साल Pahalgam Terror Attack ने पूरे देश को झकझोर दिया था. जवाब में भारत ने पाकिस्तान में Operation Sindoor को अंजाम दिया था. उस ऑपरेशन पर फिल्म बनाने के लिए तब फिल्ममेकर्स की लाइन लग गई थी. उनमें से Vivek Agnihotri को इस काम के लिए परमिशन मिल गई. वो T-Series के साथ मिलकर ऑफिशियली इस प्रोजेक्ट का प्री-प्रोडक्शन शुरू कर चुके हैं. खबर है कि फिल्म में लीड रोल के लिए उनकी पहली पसंद Varun Dhawan हैं.

Advertisement

वरुण की पिछली रिलीज़ 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था. इसके बाद वो एक और वॉर बेस्ड फिल्म का हिस्सा बनते नज़र आ रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"वरुण धवन को ऑपरेशन सिंदूर फिल्म का ऑफर मिला है. उन्होंने इसमें लीड रोल करने में इंट्रेस्ट दिखाया है. भूषण कुमार और विवेक रंजन अग्निहोत्री इस फिल्म का लीड कैरेक्टर लेकर उनके पास गए थे. वरुण को फिल्म का सब्जेक्ट काफी पसंद आया. अब वो पूरी कहानी सुनने के बाद ये तय करेंगे कि उन्हें ये मूवी करनी है या नहीं."

Advertisement

वरुण पिछले कुछ समय से एक्टिंग ब्रेक पर थे. मगर अब दोबारा काम पर जुट गए हैं. सूत्र के मुताबिक,

"वरुण 22 मई को आ रही है जवानी तो इश्क होना है की तैयारी में हैं. जुलाई तक वो नई मूवी पर काम शुरू कर देंगे. वो कई सारे राइटर्स और डायरेक्टर्स से मीटिंग कर रहे हैं. वो अपना अगला प्रोजेक्ट जल्द साइन कर लेंगे."

'बॉर्डर 2' की सक्सेस के बाद वरुण, टी-सीरीज़ के साथ कई दूसरे प्रोजेक्ट्स डिस्कस कर रहे. 'ऑपरेशन सिंदूर' उसी लिस्ट में शामिल है. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पक्ष एक मल्टी-फिल्म डील साइन कर सकते हैं. लेकिन अभी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई ठोस अपडेट नहीं आई. वैसे, कुछ समय पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ मूवी को लेकर एक अफवाह उड़ी थी. तब ये कहा गया था कि मेकर्स इस प्रोजेक्ट में सनी देओल को कास्ट करने वाले हैं. कुछ जगहों पर ये भी बताया गया कि यही कहानी आगे चलकर ‘बॉर्डर 3’ बनेगी. टी-सीरीज़ वैसे भी ‘बॉर्डर’ का तीसरा पार्ट अनाउंस कर चुकी है. शायद इसी कारण लोगों को ये कन्फ्यूजन हो गया. हालांकि इस बात के आसार बहुत कम हैं कि टी-सीरीज़ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कहानी को ही ‘बॉर्डर 3’ में डेवलप करेगी. यदि ऐसा होता तो सनी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होते.

Advertisement

वीडियो: एक्टर वरूण धवन ने गृहमंत्री अमित शाह से क्या सवाल कर दिया?

Advertisement