The Lallantop

सलमान की 'टाइगर 3' और सनी देओल की 'गदर 3' में क्या होगा कॉमन?

'टाइगर 3' में सलमान, पाकिस्तान के ISI के ऑफिसर इमरान हाशमी से सामना करेंगे.

Advertisement
post-main-image
'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. 'इंडियाना जोन्स 5' की डिजिटल रिलीज़ डेट आई

'इंडियाना जोन्स-एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' की ओटीटी रिलीज़ डेट आ गई. 'इंडियाना जोन्स' की पांचवी और आखिरी किश्त को 29 अगस्त से एमेज़ॉन प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी पर देख सकेंगे.

Advertisement

2. 'गदर 2' ने 15 अगस्त को कमाए 55 करोड़ रुपए

सनी देओल की 'गदर 2'  बॉक्स ऑफिस पर भयंकर कमाई कर रही है. 15 अगस्त वाले दिन इसने देशभर से 55 करोड़ रुपए कमाए. फिल्म का इंडिया में नेट कलेक्शन 229 करोड़ रुपए हो चुका है.

3. OMG 2 ने छह दिनों में कमाए 10 करोड़ रुपए

Advertisement

अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने भी 15 अगस्त को अच्छी कमाई की है. मूवी ने पांचवे दिन 18.5 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. मूवी का कुल कलेक्शन 73.67 करोड़ रुपए हो गया है.

4. रजनीकांत की 'जेलर' 200 करोड़ पार हो गई है

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है. 15 अगस्त वाले दिन 'जेलर' ने भी 33 करोड़ रुपए पीट लिए हैं. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने इंडिया में कुल 207.15 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

5. 20 साल बाद मणिपुर में दिखाई गई हिंदी फिल्म

मणिपुर में 15 अगस्त को 20 साल बाद किसी हिंदी फिल्म की स्क्रीनिंग की गई. आदिवासी संगठन हमर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने बताया कि आतंकवादी संगठनों ने हिंदी फिल्मों की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगा दिया था. मगर स्वंत्रतता दिवस के मौके पर चुराचांदपुर जिले के लमका इलाके में 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' की स्क्रीनिंग की गई. 20 साल पहले शाहरुख की फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' यहां दिखाई गई थी.

6. 'गदर 2' के बाद 'गदर 3' बनाएंगे अनिल शर्मा

'गदर 2' की ह्यूज सक्सेस के बाद लोग डायरेक्टर अनिल शर्मा से इसकी अगली इंस्टॉलमेंट के बारे में पूछ रहे हैं. 'गदर 3' पर बोलते हुए अनिल ने कहा, ''इसके लिए आपको इंतज़ार करना होगा. सब्र का फल मीठा होता है, 'गदर 2' जैसा. मेरे और राइटर शक्तिमान जी के मन में कुछ विचार आए हैं. बाकी इंतज़ार करिए सब कुछ जल्द होगा.''

7. 'टाइगर 3' और सनी की 'गदर 3' में एक कॉमन चीज़

सनी देओल की 'गदर 2' और सलमान खान की 'टाइगर 3' के प्लॉट्स को कॉमन बताया जा रहा है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक जिस तरह 'गदर 2' की कहानी भारत-पाकिस्तान के बैकड्रॉप पर थी. सलमान खान की 'टाइगर 3' में भी भारत-पाकिस्तान के बीच वॉर को दिखाया जाएगा. 'टाइगर 3' में सलमान, पाकिस्तान के ISI के ऑफिसर इमरान हाशमी से सामना करेंगे. खैर, दिवाली पर ये सारी बातें क्लियर हो जाएंगी जब 'टाइगर 3' रिलीज़ होगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: सनी देओल ने कहा, 'गदर 2' को मास एंटरटेनिंग फिल्म कहने वालों के पास अक्ल नहीं

Advertisement