The Lallantop

'पेद्दी' पहले ही दिन 100 करोड़ पार, पर हिंदी बेल्ट ने नकारा

5 जून को आई वरुण की 'है जवानी तो इश्क़ होना है' और बॉबी देओल की 'बंदर' इसकी कॉम्पीटिटर्स हैं.

Advertisement
post-main-image
'पेद्दी' ने 112 करोड़ रुपये की वलर्डवाइड ओपनिंग ली.

Ram Charan ने Peddi ने पहले दिन कितना Box Office Collection किया? Hrtihik Roshan ने अपनी सोशल मीडिया में किस तरह के रोल्स करने की इच्छा जताई? क्या Ajay Devgn की Drishyam 3 Mohanlal वाले मलयालम वर्जन से अलग होगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'पेद्दी' वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार, पर हिंदी बेल्ट ने नकारा

राम चरण स्टारर 'पेद्दी' कल 4 जून को रिलीज़ ह़ई. पहले ही दिन इसने 112.49 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया. मगर नॉर्थ इंडिया में फिल्म पसर गई. सैकनिल्क के मुताबिक हिंदी बेल्ट में पहले दिन इसने सवा तीन करोड़ रुपये कमाए. आज 5 जून को इसकी दो कॉम्पीटिटर्स भी आ चुकी हैं. ये हैं वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क़ होना है'. और बॉबी देओल की 'बंदर'. अब देखना ये है कि ओपनिंग वीकेंड पर कौन सी फिल्म क्या कमाल कर पाती है.

Advertisement

# 'आइस ऐज: बॉइलिंग पॉइंट' का टीज़र आया

'आइस ऐज: बॉइलिंग पॉइंट' का टीज़र आया है. ये डिज़्नी की 'आइस ऐज' फ्रैंचाइज़ की छठी फिल्म है.  टीज़र मज़ेदार है. इसमें फिल्म के सारे कैरेक्टर्स भी दिखाए गए हैं, और फिल्म की थीम भी. ये वॉल्कैनिक इरप्शन के प्लॉट पर बेस्ड फिल्म है. ये 5 फरवरी 2027 को रिलीज़ होगी.

# ऋतिक रोशन को नहीं मिल रहे मनपसंद रोल

Advertisement

बीते कुछ महीनों से ऋतिक रोशन के फैन्स की शिकायत है कि वो स्क्रीन पर कम नज़र आ रहे हैं. ऋतिक के मुताबिक, उन्हें मनपसंद रोल नहीं मिल रहे. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "आपको लक बाय चांस का ज़फर याद है? बस, वैसा ही किरदार चाहिए. मुझे ऐसा रोल करने का मौका मिले तो मैं तुरंत कर लूंगा. लेकिन अफसोस की बात है कि डायरेक्टर्स मुझे हमेशा अच्छा इंसान या हीरो बनते ही देखना चाहते हैं." ऋतिक की इस पोस्ट पर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने लिखा- "चलो फिर". अब सिद्धार्थ ने यूं ही लिखा है. या फिर ये ऋतिक के साथ अगली फिल्म का इशारा है, ये तो वक्त ही बताएगा.

# 'दृश्यम 3' के मलयालम वर्जन से अलग है हिंदी वर्जन!

'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' इस फिल्म के ओरिजनल मलयालम वर्जन जैसी ही थीं. मगर 'दृश्यम 3' 21 मई को आए मलयालम वर्जन से अलग बताई जा रही है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक मेकर्स ने प्लॉट और ट्विस्ट्स में बड़े बदलाव किए हैं. जयदीप अहलावत और प्रकाश राज के कैरेक्टर्स ने कहानी में नई परतें जोड़ी हैं. KGF और 'सलार' जैसी फिल्मों के म्यूजिक डायरेक्टर रवि बसरूर ने फिल्म का म्यूजिक दिया है. अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.

# रितेश को डांस करने के लिए सफ़ाई देनी पड़ी?

रितेश देशमुख को एक पार्टी में बॉलीवुड के गानों पर नाचने के लिए सफ़ाई देनी पड़ गई. दरअसल ये रितेश की फिल्म 'राजा शिवाजी' की सक्सेस पार्टी थी. रितेश ने छत्रपति की तस्वीर छपी टी-शर्ट पहनी थी. और 'होठ रसीले...' सहित अलग-अलग हिंदी फिल्मी गानों पर डांस कर रहे थे. आसपास लोग शराब भी पी रहे थे. ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. और कई लोगों ने इस पर नाराज़गी जताई. अगले दिन रितेश ने स्पष्टीकरण दिया. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में माफ़ी मांगते हुए उन्होंने लिखा कि वो फिल्म के प्रमोशनल कैम्पेन से सीधे इस पार्टी में पहुंचे थे. इसलिए कपड़े नहीं बदल सके. और शराब के लिए उन्होंने बताया कि इस पार्टी में तो क्या, उन्होंने जिंदगी में कभी शराब नहीं पी.

# CM बनकर भी विजय 'जन नायगन' को बचा नहीं पाए

थलपति विजय की 'जन नायगन' 9 जनवरी 2026 को रिलीज़ होनी थी. मगर सेंसर बोर्ड के अड़ंगे और कोर्ट-कचहरी के चक्कर में ये फिल्म पांच महीनों से अटकी हुई है. थलपति विजय के सीएम बनने के बाद उम्मीदें बंधी कि अब ते इस फिल्म का उद्धार हो ही जाएगा. मगर हुआ ठीक उलट. फिल्म तो अटकी ही हुई है. मगर अब ख़बर है कि मेकर्स डिस्ट्रीब्यूटर्स के पैसे भी लौटाने वाले हैं. जो तकरीबन 195 करोड़ रुपये की राशि है. इंडियन एक्सप्रेस से चर्चा में KVN के बिजनेस हेड मोहन सुप्रीत ने खुद इस बात की पुष्टि की. मोहन ने कहा कि पैसे लौटाने का फैसला खुद विजय का था. उनका मानना है कि जब तक फिल्म की कोई ठोस रिलीज़ डेट नहीं आ जाती, तब तक लोगों के पैसे अटकाना ठीक नहीं. 

वीडियो: रणबीर की 'रामायण' का टीजर आया, राम चरण के फैन्स नेगेटिविटी फैलानी शुरू दी

Advertisement