The Lallantop

वरुण की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' पहले सोमवार को ही टिकट खिड़की पर पसर गई

'है जवानी तो इश्क होना है' के साथ राम चरण की 'पेद्दी' और बॉबी देओल की 'बंदर' भी थिएटर्स में रिलीज़ हुई थी. मगर असली चोट की है 'ऑब्सेशन' ने.

Advertisement
post-main-image
'है जवानी तो इश्क होना है' डेविड धवन के करियर की आखिरी फिल्म बताई जा रही है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने रिलीज के चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 3.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जिससे कुल कमाई 27.50 करोड़ रुपए रही।
  • फिल्म को बुरे रिव्यूज़ मिले और यह 4 जून को रिलीज हुई 'पेद्दी' और 5 जून को रिलीज हुई 'बंदर' जैसे फिल्मों से प्रभावित हुई, हालांकि हिंदी बेल्ट में दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं।
  • यदि फिल्म के कलेक्शन में अगले वीकेंड तक वृद्धि नहीं होती है तो इसका कुल लाइफटाइम कलेक्शन 50 करोड़ रुपए से अधिक जाना मुश्किल हो सकता है।

Varun Dhawan की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai को बुरे रिव्यूज़ मिले. मगर टिकट खिड़की पर भी फिल्म की हालत खस्ता हो रखी है. पहला वीकेंड तो इसने जैसे-तैसे निकाल लिया. मगर सोमवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पसर गई. रिलीज़ के चौथे दिन David Dhawan की इस फिल्म ने मात्र 3.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. जो कि चिंताजनक है.

Advertisement

'है जवानी तो इश्क होना है' की प्रति दिन कमाई आप क्रमवार तरीके से नीचे पढ़ सकते हैं-

शुक्रवार- 7.50 करोड़ रुपए 
शनिवार- 7.50 करोड़ रुपए 
रविवार- 9 करोड़ रुपए 
सोमवार- 3.50 करोड़ रुपए

Advertisement

टोटल- 27.50 करोड़ रुपए

(सभी आंकड़े इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क डॉट कॉम के मुताबिक)

ये कमाई बिल्कुल मेकर्स को परेशान करने वाली है. अगर आने वाले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल नहीं आता, तो इसका लाइफटाइम कलेक्शन 50 करोड़ रुपए के पार जाना भी मुश्किल लग रहा है. वरुण की फिल्म के डिफेंस में ये कहा जा सकता है कि इसे सोलो रिलीज़ नहीं मिली. 4 जून को राम चरण की 'पेद्दी' और 5 जून को बॉबी देओल की 'बंदर' से इसका क्लैश हुआ. मगर उन दोनों में से कोई भी फिल्म हिंदी बेल्ट में परफॉर्म नहीं कर रही है.

Advertisement

'पेद्दी' ने दुनियाभर से भले 250 करोड़ रुपए कमा लिए हों. मगर इस कमाई का बड़ा चंक फिल्म के ओरिजिनल तेलुगु वर्जन से आया है. वहीं 'बंदर' कभी इस रेस में उतरी ही नहीं. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में देशभर से 2.45 करोड़ रुपए कमाए. यानी कोई भी फिल्म वरुण की फिल्म की कमाई में डेंट नहीं मार पाई. फिल्म की टिकट खिड़की पर जो दुर्गति हो रही है, उसकी ज़िम्मेदार वो फिल्म खुद है.

हां, हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' ज़रूर इंडिया में तगड़ी कमाई कर रही है. तकरीबन सवा 7 करोड़ रुपए (750, 000 डॉलर्स) के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर से 2 हज़ार करोड़ रुपए से ज़्यादा (225 मिलियन डॉलर्स) का कलेक्शन कर डाला है. इसका इंडिया कलेक्शन 48 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच चुका है. और ये फिल्म फिलहाल तो रुकती नज़र नहीं आ रही. 'ऑब्सेशन' ने ज़रूर 'है जवानी तो इश्क होना है' को तगड़ा कॉम्पटीशन दिया और अच्छे खासे मार्जिन से पीछे छोड़ दिया.

'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, मनीष पॉल, मौनी रॉय, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और चंकी पांडे जैसे एक्टर्स ने काम किया है.

वीडियो: फिल्म रिव्यू: कैसी ही रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी'

Advertisement