The Lallantop

नोलन की 'द ऑडिसी' की ऐसी डिमांड कि अडवांस बुकिंग खुलते ही वेबसाइट क्रैश हो गई

इंडिया में 'द ऑडिसी' की टिकटें 3000 रुपए तक में बिक रही हैं. जबकि फिल्म की रिलीज़ में एक महीने से ज़्यादा का समय है.

Advertisement
post-main-image
'द ऑडिसी' में ऑडिसीस का रोल मैट डेमन ने किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ऑडिसी' की अडवांस बुकिंग लगभग एक महीने पहले खोल दी गई है, जिसे अमेरिका और भारत में बहुत तेजी से बुक किया जा रहा है।
  • यूनिवर्सल स्टूडियोज़ ने पारंपरिक रिलीज़ रणनीति के विपरीत फिल्म की अडवांस बुकिंग को समय से काफी पहले प्रारंभ किया, जिससे टिकटों की मांग बढ़ गई।
  • AMC थिएटर की वेबसाइट क्रैश हो गई और अमेरिका में यह फिल्म 2022 के बाद सबसे अधिक प्रीसेल वाली बन चुकी है, जबकि भारत में टिकट कीमतों में भारी भिन्नता देखने को मिली है।

Christopher Nolan की The Odyssey का दुनियाभर में इंतज़ार हो रहा है. मेकर्स को ये बात अच्छे से पता है. इसलिए उन्होंने फिल्म की रिलीज़ से तकरीबन एक महीने पहले ही धीरे-धीरे अडवांस बुकिंग खोलनी शुरू कर दी है. और जहां भी फिल्म की अडवांस बुकिंग्स खुल रही हैं, वो तुरंत सोल्ड आउट हो जा रही हैं. अमेरिका में तो हालत ऐसे हैं कि वहां की सबसे बड़ी थिएटर चेन की वेबसाइट ही क्रैश हो गई. क्योंकि घंटों से लोग 'द ऑडिसी' की अडवांस बुकिंग खुलने की राह ताक रहे थे. इंडिया में भी इस फिल्म की टिकटें अंधी कीमतों पर बिक रही हैं.  

Advertisement

स्क्रीनरैंट के मुताबिक 4 जून को 'द ऑडिसी' के प्रीमियम लार्ज फॉरमैट (PLF) की अडवांस बुकिंग्स ओपन हुईं. इसमें IMAX 70 MM, डॉल्बी सिनेमा और प्राइम जैसे फॉरमैट्स आते हैं. AMC की वेबसाइट पर जैसे ही इसकी बुकिंग खुली, वो वेबसाइट ही क्रैश हो गई. AMC अमेरिका का सबसे बड़ा थिएटर चेन और एग्जीबिटर है. सिर्फ USA में इसके 860 थिएटर्स हैं और दुनियाभर में इसके 9600 से ज़्यादा स्क्रीन्स हैं.  इसका नतीजा ये हुआ कि 2022 के बाद AMC थिएटर्स में 'द ऑडिसी' सबसे ज़्यादा प्रीसेल करने वाली फिल्म बन गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म अब तक 1.5 मिलियन डॉलर्स यानी तकरीबन 14.40 करोड़ रुपए के आसपास की टिकटें बेच चुकी है.

अमूमन फिल्मों की अडवांस बुकिंग रिलीज़ से कुछ दिनों पहले खोली जाती है. मगर 'द ऑडिसी' को प्रोड्यूस करने वाली यूनिवर्सल स्टूडियोज़ ने स्ट्रैटेजी के तहत फिल्म की अडवांस बुकिंग को महीनों पहले खोलना शुरू कर दिया है. और इसके रिजल्ट पॉसिटिव आ रहे हैं.

Advertisement

ये अमेरिका और दुनिया की बात हो गई, इंडिया में भी इस फिल्म की भारी डिमांड है. 8 जून की सुबह 10 बजे इंडिया में फिल्म की अडवांस बुकिंग शुरू हुई. मगर यूनिवर्सल स्टूडियोज़ ने सिर्फ दो शोज़ के लिए बुकिंग खोली है. वो भी सिर्फ IMAX में. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में फिल्म की टिकटें 450 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक बिक रही हैं. दिल्ली में 'द ऑडिसी' की टिकटों की कीमत 450 रुपए से 1050 रुपए के बीच है. रेक्लाइनर सीट्स के टिकट 1400 रुपए के आसपास बिक रहे हैं.

कलकत्ता और साउथ में फिल्म की टिकटों की कीमत 500 रुपए के लेकर 1000 रुपए के बीच है. मगर असली खेला हो रहा है पुणे में. यहां सुबह 7 बजे के शो की टिकटें 1400 से 2600 के बीच रखी गई हैं. वहीं शाम के शोज़ की टिकट प्राइस 1600 रुपए से 3000 रुपए तक पहुंच गई है.

'द ऑडिसी' ग्रीक मायथोलॉजिकल कैरेक्टर ऑडिसीस की कहानी है. 2800 साल पहले ओडिसीस को केंद्र में रखकर एक महा-काव्य रचा गया था. समय के साथ उसका नाम Odyssey पड़ा. नोलन की फिल्म उसी पर आधारित होगी. इसे होमर ने रचा था. ये 24 कविताओं का संग्रह है, इसमें 12,000 से ज़्यादा लाइनें हैं. इस फिल्म में मैट डेमन, रॉबर्ट पैटिन्सन, ऐन हैथवे, ज़ेंडेया, चार्लीज़ थेरन और जॉन बर्नथल जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. ये फिल्म 17 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज़ होने वाली है.
 

Advertisement

वीडियो: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ऑडिसी' के ट्रेलर में क्या दिखा?

Advertisement