फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.
''शाहरुख ने जो किया, कोई नया एक्टर नहीं कर सकता''
संजय लीला भंसाली ने 'हीरामंडी' के प्रमोशन के दौरान अपनी फिल्म 'देवदास' पर बात की. जब उनसे पूछा गया कि हिंदी सिनेमा में एक्टिंग कैसे इवॉल्व हुई तो उन्होंने शाहरुख खान की तारीफ कर डाली.
.webp?width=360)
#आमिर ने दिल्ली में शुरू की 'सितारे ज़मीन पर' की शूटिंग?
आमिर खान ने दिल्ली में 'सितारे ज़मीन पर' की शूटिंग शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें आमिर खान किसी दुकान पर जाते नज़र आ रहे हैं. आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों तक दिल्ली में की जाएगी. इसके बाद इसे किसी छोटे शहर में री-लोकेट कर दिया जाएगा.
#कोर्ट का फैसला, नहीं कर सकेंगे जैकी के नाम का इस्तेमाल
कुछ दिनों पहले जैकी श्रॉफ ने कोर्ट में अपील की थी कि भिडू शब्द का इस्तेमाल बिना उनके इजाज़त के कहीं ना हो. ये केस जैकी श्रॉफ जीत गए हैं. कोर्ट ने फैसला सुनाया है और कई सोशल मीडिया अकाउंट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, चैटबॉट्स के साथ-साथ ई-कॉमर्स वेबसाइटों को एक्टर के नाम, आवाज और उनकी इमेज का गलत इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है.
# रितेश सिधवानी से मिलने पहुंचे शाहरुख-करण
एक्सेल एंटरटेनमेंट के को-फाउंडर रितेश सिधवानी की मां का बिते दिनों निधन हो गया. जिसके बाद कई सितारें उनके घर उनसे मिलने पहुंचे. शाहरुख खान और करण जौहर भी रितेश से मिलने उनके घर पहुंचे थे.
# 'देवदास' में शाहरुख की तारीफ में बोले भंसाली
संजय लीला भंसाली ने 'हीरामंडी' के प्रमोशन के दौरान अपनी फिल्म 'देवदास' पर बात की. जब उनसे पूछा गया कि हिंदी सिनेमा में एक्टिंग कैसे इवॉल्व हुई तो उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है सिनेमा बहुत चेंज हुआ है, इसकी तकनीक बहुत चेंज हुई है. अब के डायरेक्टर्स अलग तरह से सिनेमा को देखते हैं. स्क्रिप्टराइटर अलग तरह से चीज़ें लिखते हैं. जो टोन और नोट 'देवदास' में दिखा वो अब बहुत मुश्किल है. उस तरह की परफॉर्मेंस बहुत मुश्किल है. उन दिनों डायरेक्टर्स अपने एक्टर्स से वैसी हाई पिच की उम्मीद भी रखते थे. जो चीज़ शाहरुख खान, माधुरी, ऐश्वर्या और किरण खेर ने देवदास में किया वो आज के एक्टर्स नहीं कर सकते. क्योंकि उसे करने के लिए एक्टिंग टेक्नीक की बहुत गहरी जानकारी चाहिए. आज के एक्टर थोड़ा अनरियल से हैं. शाहरुख ने इसे बहुत अच्छे से मैनेज किया था.''
# अगस्त से शुरू होगी NTR 31 की शूटिंग
जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर उनकी अगली फिल्म जिसे 'ड्रैगन' नाम से बुलाया जा रहा है, उस पर अपडेट आया है. मैत्री प्रोडक्शन ने अनाउंस किया है कि प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनने वाली NTR 31 की शूटिंग अगस्त से शुरू होगी.
# अनुराग की फिल्म में बॉबी देओल, सान्या, सबा
अनुराग कश्यप की एक थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं. जिसमें बॉबी देओल नज़र आएंगे. पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में बॉबी के साथ सान्या मल्होत्रा, सबा आज़ाद, और जोजू जॉर्ज होंगे. जल्द ही इसकी शूटिंग मुंबई में शुरू की जाएगी. फिलहाल इस फिल्म का कोई टाइटल तय नहीं हुआ है.
#आदित्य धर और यामी गौतम को हुआ बेटा
यामी गौतम और आदित्य धर पेरेन्ट्स बन गए हैं. आदित्य ने अनाउंस किया कि अक्षय तृतिया यानी 10 मई को उन्हें एक बेबी बॉय हुआ है. जिसका नाम उन्होंने वेदविद रखा है.
# कमल की 'इंडियन 2' के साथ क्लैश होगी 'सरफिरा'
जुलाई 2024 में कई बड़ी फिल्मों के बिग बॉक्स ऑफिस क्लैश की खबरें आ रही हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने कमल हासन की मच अवेटेड फिल्म 'इंडियन 2', अक्षय कुमार की 'सरफिरा' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' रिलीज़ हो सकती है. तीनों ही फिल्में एक साथ 12 जुलाई को रिलीज़ हो सकती हैं. अगर ऐसा हुआ तो तीनों ही फिल्मों को तगड़ा नुकसान होगा.
# अक्षय-अरशद ने खत्म की फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो गई है. इस कोर्टरूम ड्रामा की शूटिंग इन दिनों राजस्थान में हो रही है. अरशद और अक्षय ने एक वीडियो पोस्ट करके पहले शेड्यूल की शूटिंग रैप होने की अनाउंसमेंट की.
वीडियो: दी सिनेमा शो: Allu Arjun की Pushpa 2 की रिलीज डेट पर क्या अपडेट आया है












