The Lallantop

'डॉन 3' के लिए रणवीर की शाहरुख से हो रही तुलना पर क्या बोले एक्टर?

रणवीर सिंह की 'डॉन 3' जब से अनाउंस हुई है, उनकी तुलना शाहरुख से की जा रही है. इसी तुलना पर बोलते हुए राजेश खट्टर ने बात की है.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान की 'डॉन' और 'डॉन 2' के बाद इसकी तीसरी किश्त में रणवीर सिंह नज़र आने वाले हैं.

फिल्मी दुनिया का पूरा लेखा-जोखा यहां मिलेगा. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

Advertisement

# माहिरा स्टेज पर थीं, लोग चीज़ें फेंकने लगे

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ एक इवेंट में बदतमीज़ी हुई. जिसके लिए उन्होंने इंस्टा पोस्ट भी किया. दरअसल पाकिस्तान में हुए एक इवेंट के लिए माहिरा स्टेज पर थीं. जब वो बातें कर रही थीं तो नीचे से किसी ने उन्हें कुछ फेंककर मारने की कोशिश की. इसके बाद सिक्योरिटी को चेकअप के लिए बोला गया. हालांकि माहिरा ने शो नहीं रोका. उसे जारी रखा मगर इंस्टा पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की.

Advertisement

# राजेश खट्ट ने 'डॉन 3' पर दिया बयान

रणवीर सिंह की 'डॉन 3' जब से अनाउंस हुई है, उनकी तुलना शाहरुख से की जा रही है. इसी तुलना पर बोलते हुए राजेश खट्टर ने बात की है. इंडिया टुडे से बात करते हुए खट्टर ने कहा, ''इस तुलना की कोई ज़रूरत नहीं क्योंकि हर फिल्म का प्लॉट अलग होता है. जैसे अमिताभ बच्चन, 'डॉन' से हमारे दिलों में बसे थे. वैसे ही शाहरुख भी और अब रणवीर भी बहुत अच्छा काम करेंगे.

# 'हीरामंडी' के लिए शर्मिन सहगल की ट्रोलिंग

Advertisement

संजय लीला भंसाली की सीरीज़ 'हीरामंडी' के लिए एक्ट्रेस और भंसाली की नेफ्यू शर्मिन सहगल को ट्रोल किया जा रहा है. अब कास्टिंग डायरेक्टर श्रुति महाजन ने उनके सपोर्ट में बात की है. पिकंविला से उन्होंने कहा, ''लोगों को उनका काम पसंद आ रहा है. मगर हम नेगेटिव चीज़ों पर ज़्यादा ध्यान दे रहे हैं. उन्होंने अपना 100 प्रतिशत दिया है. वो बहुत हार्ड वर्किंग हैं.''

# जुनैद खान कर रहे तीसरी फिल्म की तैयारी

आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी तीसरी फिल्म की तैयारियों में बिज़ी हो गए हैं. पहली फिल्म 'महाराज' के बाद वो अपनी दूसरी पिक्चर की शूटिंग भी पूरी कर चुके हैं. अब वो तीसरी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं. जिसमें उनके साथ खुशी कपूर नज़र आएंगी.

#प्राइम पर देख सकते हैं 'मडगांव एक्सप्रेस'

कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी 'मडगांव एक्सप्रेस' ओटीटी पर रिलीज़ हो चुकी है. प्रतीक गांधी और दिव्येंदु शर्मा स्टारर इस फिल्म को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

# 'रामायण' सेट से तस्वीरें ना लीक होने का जुगाड़

नितेश तिवारी और रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के सेट से तस्वीरें लीक ना हो इसका मेकर्स ने बहुत तगड़ा जुगाड़ निकाल लिया है. कुछ दिनों पहले सेट से तस्वीरें लीक हुई थी. ऐसा आगे ना हो इसलिए सेट के चारों तरफ पर्दे लगा दिए हैं. जिससे सारे सेट्स ढक गए हैं. इसके अलावा सेट पर सिक्योरिटी बहुत टाइट कर दी गई है. रिपोर्ट्स है कि फिल्म का वर्किंग टाइटल 'गॉड पावर' रखा गया है.

# 'क्रिमिनल जस्टिस' के चौथे सीज़न की अनाउंसमेंट

डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज़ 'क्रिमिनल जस्टिस' के चौथे सीज़न की अनाउंमेंट हो गई है. इस अनाउंसमेंट वीडियो में पंकज कोर्ट में खड़े दिखाई दे रहे हैं. जल्द ही इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस की जाएगी.

# मोहनलाल की 'ओप्पम' के रीमेक में सैफ अली खान

सैफ अली खान और प्रियदर्शन एक ब्लाइंड थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं. पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म मोहनलाल की फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक होगी. जिसमें सैफ, ममूटी वाला रोल करेंगे. इसी फिल्म में विलेन के रोल के लिए बॉबी देओल को अप्रोच किया गया है.

# आशुतोष नागपाल की 'पिंकी प्रॉमिस' में ऋचा चड्डा

हिंदी मीडियम वाले डायरेक्ट आशुतोष नागपाल की अगली फिल्म पिंकी प्रॉमिस में ऋषा चड्डा नज़न आ सकती हैं रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक म्यूज़िक ड्रामा फिल्म होगी. जिसकी शूटिंग इस साल अक्टूबर से शुरू हो सकती है.
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: Salman Khan की Sikandar को तेलुगु भाषा में रिलीज़ से पहले बदलना पड़ेगा नाम

Advertisement