सिनेमा से जुड़ी बड़ी खबरों को एक साथ एक धागे में पिरोकर हम लाते हैं आपके लिए. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ेगी 'गदर 2'?
'गदर 2' कमाई का यही सिलसिला जारी रहा तो ये फिल्म शाहरुख की 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.


# नुसरत ने 'ड्रीम गर्ल 2' में कास्ट ना किए जाने पर बात की
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में नुसरत भरुचा नज़र आई थीं. मगर इसके दूसरे पार्ट में अनन्या पांडे दिखेंगी. जब नुसरत से उन्हें रिप्लेस करने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मैं उनके साथ काम करने को बहुत मिस करती हूं. मगर उन्होंने मुझे 'ड्रीम गर्ल 2' में क्यों नहीं लिया इसका जवाब तो मेकर्स ही दे सकते हैं. लेकिन मैं इंसान हूं और मुझे इस बात का बुरा लगा.''
# OMG 2 के लिए अक्षय ने नहीं ली कोई फीस
अक्षय की OMG 2 पर रिलीज़ से पहले खूब बवाल हुआ था. सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई हिस्सों को मॉडिफाई करवाया था. बहुत से कट्स लगवाए थे. फिल्म के बजट और स्टार्स की फीस को लेकर भी कई सारी खबरें आई थीं. कहा गया कि अक्षय ने अपने कैमियो के लिए भयंकर फीस चार्ज की है. लेकिन प्रड्यूसर अजीत अंधारे ने बताया कि OMG 2 के लिए अक्षय ने एक भी रूपया नहीं लिया.
#शाहरुख की 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ेगी 'गदर 2'?
सनी देओल की 'गदर 2' की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म एक हफ्ते बाद भी बढ़िया पैसे छाप रही है. कमाई का यही सिलसिला जारी रहा तो ये फिल्म शाहरुख की 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. पहले हफ्ते के बाद 'गदर 2', 300 करोड़ पार कर गई है. वहीं 'पठान' का लाइफटाइम हिंदी में कलेक्शन 543 करोड़ रुपए का है. ट्रेड एक्सपर्ट से जब पूछा गया कि क्या 'गदर 2', 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ेगी तो तरण आदर्श ने कहा, ''जिस तरह ये कमा रही है ऐसे ही जारी रहा तो 'गदर 2', 'पठान' को पछाड़ देगी.'' गिरिष जौहर का कहना है, ''गदर 2 में वो सभी मसाला है जो इसे 'पठान' से आगे बढ़ाएगा. मगर अभी दूसरे हफ्ते के खत्म होने का इंतज़ार करना चाहिए.'' अतुल मोहन का कहना है, ''अगर एक पिक्चर मास सेंटर में चिपक जाती है, फिर कुछ भी हो सकता है. ऐसी फिल्में कुछ भी अचीव कर सकती हैं.'' वैसे अगर 'गदर 2' को 'पठान' के डोमेस्टिक कलेक्शन को टच करना है, तो इस वीकेंड बम्पर कमाई करनी होगी.
# वासन बाला की अगली फिल्म में आलिया भट्ट होंगी
'गन्स एंड गुलाब्स' सीरीज़ के प्रमोशन इवेंट में एक्टर गुलशन देवैया ने बताया कि उनके दोस्त, डायरेक्टर वासन बाला अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं. गुलशन ने ये भी बताया कि इस फिल्म में वासन, आलिया भट्ट के साथ कोलैबरेट करेंगे.
# निखिल की पैन इंडिया फिल्म 'स्वयंभू' की शूटिंग शुरू
एक्टर निखिल सिद्धार्थ की पैन इंडिया फिल्म 'स्वयंभू' की शूटिंग शुरू हो गई है. भरत कृष्णमाचारी के डायरेक्शन में बन रही इस मूवी में संयुक्ता मेनन भी दिखाई देंगी.
# सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' का हॉलीवुड कनेक्शन
रिपोर्ट्स हैं कि सलमान की 'टाइगर 3' से मार्क स्विजैक नाम के हॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर जुड़ गए हैं. मार्क ने क्रिस्टोफर नोलन के साथ उनकी दो फिल्मों 'डंकर्क ' और 'द डार्क नाइट राइज़ेस' में काम किया है. मेकर्स इस फिल्म के एक्शन को ज़ोरदार बनाना चाहते हैं इसलिए हॉलीवुड के डायरेक्टर्स से मदद ली जा रही है.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की जवान की एडवांस बुकिंग चालू, पठान का रिकॉर्ड तोड़ेगा कलेक्शन




















