The Lallantop

100 करोड़ से ऊपर की फीस लेने वाले अक्षय को 'वेलकम 3' के लिए 2 करोड़ रुपये भी नहीं मिले!

अक्षय कुमार ने 'वेलकम 3' पर भरोसा दिखाते हुए बड़ा दांव खेला है.

Advertisement
post-main-image
'वेलकम टु द जंगल' के सेकेंडरी राइट्स की बड़ी डील होने की ख़बरें हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म Welcome To The Jungle का तीसरा भाग पिछली दोनों फिल्मों की तुलना में बड़े पैमाने पर बनाया गया है और इसकी रिलीज़ इस महीने निर्धारित है।
  • फिल्म के सेकेंडरी राइट्स OTT, ऑडियो और सैटेलाइट के लिए 120 करोड़ रुपये में बेच दिए गए हैं, जिससे रिलीज़ से पहले ही मूल लागत का बड़ा हिस्सा वसूल लिया गया।
  • अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए कम फीस लेकर प्रॉफिट शेयरिंग वाली डील की है, जिससे उनकी कमाई फिल्म के आय का 72 प्रतिशत होगी और प्रोड्यूसर को बाकी मिलेगा।

ये Welcome फ्रैंचाइज़ की सफलता ही है कि इसका तीसरा पार्ट इसकी पिछली दो फिल्मों से भी बड़े स्केल पर बना है. और लोगों में इसका ज़बरदस्त क्रेज़ है. Akshay Kumar की ये फिल्म Welcome To The Jungle इसी महीने रिलीज़ होनी है. और फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही करोड़ों रुपये कमा लिए हैं. फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के OTT, ऑडियो और सैटेलाइट राइट्स की डील की है. और ये सौदा 120 करोड़ रुपये में हुआ है. यानी फिल्म की लागत का बड़ा हिस्सा तो रिलीज़ से पहले ही वसूल लिया गया है. 26 जून को रिलीज़ के बाद टिकट खिड़की पर भी ये फिल्म मुनाफ़ा कमाएगी. और फ्रैंचाइज़ की रीकॉल वैल्यू को देखते हुए ट्रेड को इससे अच्छी कमाई की उम्मीदें हैं. इस बारे में सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया,

Advertisement

“सुनने में आ रहा है कि मेकर्स ने 120 करोड़ रुपये में फिल्म के सेकेंडरी राइट्स की डील की है. फिल्म का बजट 200 से 250 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. इस डील के बाद फिल्म पर थिएट्रिकल इनकम से कमाई का लोड कम हो गया है. वेलकम बड़ी फ्रैंचाइज़ है. पिछली दो फिल्में वेलकम और वेलकम बैक का रीकॉल तगड़ा है. इसीलिए इसके तीसरे पार्ट का बज़ भी अच्छा बना हुआ है. और चूंकि फिल्म के सेकेंडरी राइट्स से अच्छी कमाई हो चुकी है, तो मेकर्स  फिलहाल राहत की सांस ले सकते हैं.”

इस रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस कई गुना कम कर दी. इसके लिए उन्होंने 1.8 करोड़ रुपये फीस ली है. मगर उन्होंने मेकर्स के साथ प्रॉफिट शेयरिंग डील की है. ये इस फ्रैंचाइज़ पर उनका भरोसा ही है कि अक्षय ने इतना बड़ा दांव खेला. इस रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) से होने वाली कमाई का 72 फीसदी अक्षय कुमार को मिलेगा. बाकी की 28 फीसदी इनकम प्रोड्यूसर फिरोज़ ए. नाडियाडवाला के खाते में जाएगी. कई बॉलीवुड स्टार्स ऐसा करते आए हैं. सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के बाद ‘धुरंधर’ के समय रणवीर सिंह ने भी इसी तरह की डील की थी. इससे प्रोड्यूसर्स पर कम भार आता है. और फिल्म अच्छी चल जाने पर एक्टर्स को भी बड़ा मुनाफ़ा होता है. मगर कैच एक ही है, कि प्रोडक्ट कैसा है. एक्टर्स उन्हीं फिल्मों के लिए इस तरह की डील करते हैं, जब उन्हें पूरा यक़ीन होता है कि फिल्म चलेगी. और अक्षय ने इस पर ये यक़ीन दिखाया है. इसके टीज़र को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था. कुछ लोग इसे हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रॉपिक थंडर’ की नकल बता रहे हैं. ये फिल्म कॉपी है या नहीं, ये दर्शकों की नब्ज़ पकड़ पाती है या नहीं, ये तो इसकी रिलीज़ के बाद ही साफ़ होगा. 

Advertisement

‘वेलकम टु द जंगल’ पिछली दोनों फिल्मों से बड़े कैनवस पर बनी है. कास्ट भी तगड़ी है. इसमें दो दर्जन जाने-माने एक्टर्स हैं. सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लिवर, आफ़ताब शिवदसानी, जैकलीन फर्नांडीज़ और दिशा पाटनी के साथ कुछ ऐसे एक्टर्स भी हैं, जो सालों से बड़े पर्दे पर नहीं आए. ये हैं ‘महाभारत’ फेम फिरोज़ खान, पुनीत इस्सर और स्व. पंकज धीर. अहमद खान इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. 

वीडियो: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग रुकने की वजह पता चल गई

Advertisement
Advertisement