The Lallantop

थलपति विजय के करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' पूरी लीक हो गई!

थलपति विजय की 'जन नायगन' को 500 करोड़ में बनाया गया. 50 करोड़ की टिकटें रिफंड करनी पड़ीं. प्राइम वीडियो ने 120 करोड़ की डील तोड़ दी. और अब ये...

Advertisement
post-main-image
'जन नायगन' का केवल तमिल वर्जन लीक हुआ है.

Thalapathy Vijay की Jana Nayagan के साथ जो कुछ गलत हो सकता था, सब हुआ है. पहले सेंसर बोर्ड ने इसे रिलीज़ सर्टिफिकेट नहीं दिया. फिर फिल्म को कोर्ट में घसीटा गया. उस बीच मेकर्स को लोगों के पैसे तक रीफंड करने पड़े और अब ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है. जी हां, 'जन नायगन' का HD प्रिन्ट टोरेंट समेत कई पायरेसी वेबसाइट्स पर धड़ल्ले से फैल गया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'जन नायगन' की इतनी चर्चा इसलिए है क्योंकि ये विजय के फिल्म करियर का अंतिम प्रोजेक्ट है. उन्होंने अनाउंस कर दिया है कि वो अब पूरी तरह पॉलिटिक्स में एक्टिव हो जाएंगे. लंबे समय से वो राजनैतिक रैलियां भी कर रहे हैं. 'जन नायगन' 09 जनवरी को रिलीज़ होने वाली थी. मगर तब CBFC ने इसे सेंसर सर्टिफिकेट नहीं दिया था. दिया तो वैसे अब भी नहीं है मगर इस बीच काफी कुछ हो गया. हालांकि ताज़ा अपडेट ये है कि 09 अप्रैल की शाम को फिल्म से जुड़े कुछ छोटे-छोटे क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इसमें फिल्म के इन्ट्रो कार्ड से लेकर एंड कार्ड और कई कुछ दूसरे फुटेज भी शामिल हैं. शुरुआत में मेकर्स इस बात से अनजान थे. मगर जब फैंस ने ध्यान दिलाया, तो वो स्ट्राइक भेजकर उन वीडियोज़ को हटाने लग गए.

मगर इससे पहले कि वो सोशल मीडिया पर लीक्स से मुक्ति पाते, 10 अप्रैल यानी आज सुबह फिल्म का फुल तमिल वर्जन लीक हो गया है. वो भी कोई हॉल प्रिन्ट में नहीं, बल्कि प्रॉपर HD क्वालिटी में. मेकर्स एक बार को सोशल मीडिया पर इनसे मुक्ति पा भी लें, लेकिन ये फिल्म पायरेसी वेबसाइट्स पर भी लीक हो गई. लोगों ने वहां से भी इसके विजुअल्स को ऑनलाइन शेयर करना शुरू कर दिया है. हालांकि इस बीच तमिलMV नाम की एक पायरेसी वेबसाइट अपवाद की तरह नज़र आ रही है. उन्होंने 'जन नायगन' को अपनी वेबसाइट अपलोड न करने का भरोसा दिया है. एक नोट शेयर करते हुए वो लिखते हैं,

Advertisement

“हम एक्टर (विजय) से जुड़े पॉलिटिकल मुद्दों के बारे में जानते हैं. हमारी एथिक्स  के अनुसार, हम केवल फिल्म के थिएटर में रिलीज़ होने के बाद ही उससे जुड़ा कॉन्टेन्ट अपलोड करते हैं. इसलिए, फिल्म (जन नायगन) के ऑफिशियल रिलीज़ से पहले इसे यहां अपलोड नहीं किया जाएगा.”

tamilmv
तमिलMV पायरेसी वेबसाइट का नोट.

कुलमिलाकर, उनका ये कहना है कि वो फिल्म लीक तो करेंगे, मगर अभी नहीं. लेकिन दूसरी वेबसाइट्स पर तो ये मूवी अपलोड की जा चुकी है. यदि उनसे निपटा नहीं गया, तो मेकर्स को बहुत बड़ा नुकसान हो जाएगा. इस बीच फिल्म के डायरेक्टर एच विनोद ने इंस्टाग्राम पर एक नोट डालते हुए कहा,

"हर एक सीन किसी-न-किसी के सपनों से जुड़ा होता है. रिलीज़ से पहले उसका लीक होना सच में काफी दुख देता है. प्लीज़ इसे शेयर न करके सपोर्ट करें."

Advertisement
h vinoth
‘जन नायगन’ के डायरेक्टर का पोस्ट.

‘जन नायगन’ का बजट 500 करोड़ रुपये है. यानी मेकर्स का बहुत-सा पैसा दांव पर लगा है. फिल्म की अडवांस बुकिंग काफी तगड़ी थी. मगर इसके पोस्टपोन होने की वजह से उन्हें करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की टिकटें रिफ़ंड करनी पड़ गई थीं. फिर अमेजॉन प्राइम वीडियो ने 'जन नायगन' को दिया 120 करोड़ रुपये का ओटीटी ऑफर भी वापस ले लिया. फिल्म के HD में लीक हो जाने से अब दूसरे प्लेटफॉर्म्स इसे इतना पैसा देंगे या नहीं, कहना मुश्किल है. इसलिए यदि समय रहते इस पायरेसी से निबटा नहीं गया या फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं किया गया, तो मेकर्स को हद से ज्यादा बड़ा नुकसान हो जाएगा. हालांकि पुलिस ने लीक करने वालों के खिलाफ क्रिमिनल कंप्लेन फ़ाइल करना शुरू कर दिया है.

वीडियो: थलपति विजय की 'जन नायगन' कोर्ट पहुंची, तो 'धुरंधर 2' का क्यों हुआ जिक्र?

Advertisement