Ajay Devgn ने किस मामले में Shah Rukh Khan की बराबरी कर ली है? क्या Ranbir Kapoor अपनी फिल्म Ramayana के प्रमोशन के लिए Samay Raina के शो में जाने वाले हैं? साथ ही ये भी जानिए कि Nana Patekar के निधन की खबर सुनते ही Salman Khan ने कौन सा फैसला लिया है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
'दृश्यम 3' से अजय देवगन ने शाहरुख खान के किस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली?
जिस मामले में शाहरुख और अजय ने बराबरी की है, सलमान अब भी उनसे दो कदम आगे चल रहे.

# नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'फेरल' में नए चेहरों की एंट्री
नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'फेरल' (Feral) में मिशेल डॉकरी, जेनेवीव ओ'राइली, क्विंटेसा स्विंडेल और डॉली डे लियोन की एंट्री हो गई है. नेटफ्लिक्स की सात एपिसोड की ये सीरीज़ शर्ली कॉनरन के 1987 में आए नॉवेल 'सैवेजेस' पर बेस्ड है. इसकी कहानी चार ऐसी महिलाओं के बारे में है, जो अपने पतियों के साथ एक खतरनाक ट्रॉपिकल आइलैंड पर पहुंचती हैं. इसकी शूटिंग इस साल ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगी.
# अजय ने शाहरुख के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली!
अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही अजय देवगन के नाम अब पांच ऐसी फिल्में हो गई हैं, जिन्होंने 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है. यानी अजय ने शाहरुख खान की भी पांच फिल्मों ने 200 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई के रिकॉर्ड की बराबरी है. 'दृश्यम 3' से अजय ने शाहरुख के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. हालांकि सबसे ज्यादा 200 करोड़ी फिल्में देने का रिकॉर्ड सलमान खान के नाम है. उनकी सात फिल्मों ने 200 करोड़ रुपए से ज़्यादा का कलेक्शन किया है.
# 'रामायण' के प्रमोशन के लिए समय के शो में गए रणबीर?
रणबीर कपूर और समय रैना की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई. कुछ लोगों ने तो ये भी दावा कर दिया कि रणबीर अपनी फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन के लिए समय के शो में आने वाले हैं. अब रणबीर को लेकर चल रही इन खबरों पर खुद समय रैना ने जवाब दिया है. एक फैन के सवाल पर समय ने साफ कहा कि ये मिस-इन्फॉरमेशन का दौर है और सोशल मीडिया पर क्लिक बटोरने के लिए कुछ भी पोस्ट किया जा रहा है. कुछ लोग कहते हैं कि उन्होंने लेटेंट शो लाइव देखा. और वहां आए किसी गेस्ट को दूसरे गेस्ट की बात बुरी लग गई. कभी कहा जाता है कि उनकी शादी हो रही है. समय ने साफ कहा कि इस तरह की बातों को इग्नोर करना चाहिए. यानी रणबीर, लेटेंट में नहीं आ रहे हैं.
# नाना के निधन पर सलमान ने टाल दिए इवेंट्स?
नाना पाटेकर के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ा दी है. इसी बीच खबरें आ रही हैं कि सलमान खान ने आज शाम होने वाला अपना रियल स्टेट लॉन्च इवेंट आगे बढ़ा दिया हैं. उन्होंने ये फैसला नाना पाटेकर और उनके परिवार के सम्मान में लिया है. हालांकि इस खबर के लिखे जाने तक सलमान या रियल एस्टेट कंपनी ने इस बाबत कुछ नहीं कहा है. नाना ने आज गोवा में 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है.
# 'दृश्यम 3' की पायरेसी पर कोर्ट का शिकंजा
अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के खिलाफ पायरेसी की कोशिशों पर कोर्ट ने शिकंजा कसा है. दिल्ली हाई कोर्ट ने नौ वेबसाइट्स पर फिल्म को होस्ट, स्ट्रीम या डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराने से रोक लगाई है. फिल्म के मेकर्स ने कोर्ट को बताया कि इन वेबसाइट्स पर पहले भी ‘जॉली एलएलबी 3’ समेत कई फिल्मों की पायरेसी के आरोप लगते रहे हैं. इसके बाद कोर्ट ने इन डोमेन्स को ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं.
# 'प्लेमेट्स' में नज़र आएंगी जेसिका बील
जेसिका बील फिल्म 'प्लेमेट्स' में नज़र आएंगी. जहां वो ह्यू हेफ़नर की फिक्शनल वाइफ का रोल करेंगी. कहानी 13 साल की एली और प्लेमेट्स ऑफ द मंथ बनने की कोशिश कर रही ऐना की दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म को लोरैन निकोलसन डायरेक्ट कर रहे हैं. इसकी रिलीज़ डेट अभी तक नहीं बताई गई है.
वीडियो: मोहनलाल की वजह से बाल-बाल बच गई अजय देवगन की 'दृश्यम 3'?












