The Lallantop

"सलमान की वजह से यदि नुकसान हुआ, तो वो आपको डबल फायदा करके देंगे"

परेश रावल के मुताबिक, सलमान कभी भी शूट कैंसिल नहीं करते. न ही वो कभी सेट पर देरी से आए हैं.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान और परेश रावल ने कम-से-कम आधा दर्जन फिल्मों में साथ काम किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • निदेशक ए आर मुरुगादोस ने कहा कि सलमान खान 'सिकंदर' के सेट पर देर से आने की वजह से शूटिंग में दिक्कत आई और फिल्म की सफलता प्रभावित हुई।
  • सलमान खान की देरी का कारण उनकी पसलियों का टूटा होना और झूठे जान से मारने की धमकियों के चलते सुरक्षा कारणों से रात को घर से निकलना था।
  • परेश रावल ने सलमान खान के समय पर आने की पुष्टि की और कहा कि उन्होंने कई फिल्मों में सलमान के साथ काम किया जहाँ वे कभी लेट नहीं आए।

Sikandar के पिटने पर डायरेक्टर AR Murugadoss ने Salman Khan पर दोष मढ़ दिया था. उनका आरोप था कि सलमान सेट पर काफी लेट आते थे. इस कारण सबको काम करने में परेशानी हुई और फिल्म चल नहीं पाई. मगर वेटरन एक्टर Paresh Rawal का एक्सपीरियंस इससे काफी अलग रहा है. उन्होंने बताया कि सलमान ने उनके साथ जब भी काम किया, वो हमेशा शूट पर समय से ही आते थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सलमान और परेश ने 'अंदाज़ अपना-अपना' से लेकर 'रेडी' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है. हाल ही में परेश ने जर्नलिस्ट विकी लालवानी को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उनसे सलमान की लेट-लतीफ़ी पर सवाल किया गया. इस पर परेश कहते हैं,

"सलमान खान कभी भी आपका शूट कैंसिल नहीं करते. लोग कहते हैं कि अगर सलमान की वजह से आपका नुकसान हुआ है, तो वो ये जरूर सुनिश्चित करेंगे कि आपका डबल फायदा हो. उनका पूरा परिवार मुझे बहुत पसंद है. सलमान के साथ मेरी ऐसी कोई बात हुई ही नहीं कि हमारे बीच कोई अनबन हो. मैंने जिन फिल्मों में उनके साथ काम किया, वहां वो कभी लेट नहीं आए. हमने रेडी की, टाइगर ज़िंदा है की. वो बहुत फ़्रेंडली और अच्छे इंसान हैं."

Advertisement

परेश अक्सर अपने इंटरव्यूज़ में सलमान का जिक्र करते रहते हैं. बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में उन्होंने कहा,

"सलमान किसी भी सीन को दिल से समझते हैं. वो बहुत चार्मिंग इंसान हैं. स्क्रीन पर वो एक जादू की तरह नजर आते हैं. जब वो सेट पर आते हैं तो उन्हें खास मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती. वो बस अपने काम में घुल जाते हैं."

जो भी हो, मुद्दा ये है कि एआर मुरुगादोस ने सलमान के सेट पर देरी से आने पर सवाल उठाए थे, मगर परेश उनसे इत्तेफाक नहीं रखते. यूट्यूब चैनल वलाईपेचु वॉइस से हुई बातचीत में मुरुगादोस ने कहा था कि किसी भी स्टार के साथ शूट करना आसान नहीं होता. उनके मुताबिक, सलमान 'सिकंदर' के सेट पर रात 8 बजे आते थे. इस कारण उन्हें दिन वाले सीक्वेंस भी रात में फिल्माने पड़े. दूसरी तरफ, सलमान ने 'बिग बॉस 19' के एक एपिसोड में बताया कि शूटिंग के वक्त उनकी पसलियां टूटी हुई थीं. इस वजह से वो देरी से आते थे. वैसे, 'सिकंदर' के दौरान ही सलमान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिली थीं. इसलिए सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स के कारण उन्हें देर रात को ही घर से निकलने की सलाह दी गई थी. इसे भी फिल्म के लेट नाइट शूट की एक बड़ी वजह बताई जाती है.

Advertisement

वीडियो: सलमान खान की पीरियड ड्रामा फिल्म डायरेक्ट करेंगे राकेश ओमप्रकाश मेहरा?

Advertisement