क्या Thalapathy Vijay की Jana Nayagan Leak Mastermind Arrest हो गया? Akshay Kumar स्टारर Welcome to the Jungle का Trailer देख कर Nana Patekar ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा? Emraan Hashmi की Awarapan 2 में Shabana Azmi किस तरह का किरदार निभा रही हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
थलपति विजय की 'जन नायगन' लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कुल 19 लोग अरेस्ट
तकरीबन दो महीने की तलाश के बाद 10 जून को वो शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ा जिसने थलपति विजय की पूरी फिल्म ही लीक कर दी थी.


# 'जन नायगन' लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' अप्रैल में लीक हो गई थी. इंडिया टुडे के मुताबिक तमिलनाडु साइबर क्राइम विंग ने इस लीक के मास्टरमाइंड को अरेस्ट कर लिया है. 11 अप्रैल को फिल्म लीक का केस दर्ज हुआ था. और तकरीबन दो महीने की तलाश के बाद 10 जून को वो शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ा. इस मास्टरमाइंड से पहले इस केस में 17 लोग गिरफ्तार किए गए थे. लीक में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले दो लोग 10 जून को अरेस्ट हुए.
# पिक्सर की एनिमेशन फिल्म 'गैटो' का टीज़र आया
पिक्सर की एनिमेटेड फिल्म 'गैटो' का टीज़र आया है. मार्क रफैलो और लॉरेंस फिशबर्न ने इस फिल्म के लीड कैरेक्टर्स नीरो और रॉको के लिए वॉइस एक्टिंग की है. कहानी वेनिस की है. इसे 'रैटेटुई' और 'दी गुड डायनासोर' पर काम कर चुके एनरिको कैसेरोसा डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी.
# जनवरी में रिलीज़ होगी राघव-राशा की 'इकाई'
राघव जुयाल और राशा थडानी स्टारर हॉरर फिल्म 'इकाई' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. राशा ने बॉलीवुड हंगामा से चर्चा में ये बात कन्फर्म की. उन्होंने बताया कि वो और राघव इसमें बिल्कुल अलग अवतारों में नज़र आएंगे. विकास बहल के प्रोडक्शन में बन रही ये फिल्म राज सिंह चौधरी डायरेक्ट कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये फिल्म जनवरी 2027 में रिलीज़ होगी.
# 'वेलकम 3' का ट्रेलर देख क्या बोल गए नाना पाटेकर?
'वेलकम टु द जंगल' का ट्रेलर के आने के बाद नाना पाटेकर की इंस्टाग्राम स्टोरी का एक स्क्रीनशॉट ख़ूब वायरल है. इसमें लिखा है, "25 एक्टर्स को तो ले लोगे. लेकिन उदय शेट्टी और मजनू भाई जैसा ऑरा कहां से लाओगे?" ये स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है. हालांकि ये रियल से ज्यादा फेक नज़र आ रहा है. मेकर्स या नाना ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
# 'आवारापन 2' में शबाना आज़मी बनेंगी विलन
इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' से शबाना आज़मी भी जुड़ गई हैं. वो फिल्म में नेगेटिव रोल में कास्ट की गई हैं. उनके किरदार का नाम है नफ़ीसा. प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने सोशल मीडिया पर ये अपडेट दिया. दिशा पाटनी फिल्म की फीमेल लीड हैं. नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ होगी.
# "अब अच्छे फिल्ममेकर्स-राइटर्स बहुत कम हैं"
शाहिद कपूर ने अपने हालिया इंटरव्यू में इंडियन सिनेमा में आई क्रिएटिव लोगों की कमी पर बात की. दी हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से चर्चा में उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि हम अब उस दौर में नहीं हैं जब हमारे पास ढेरों अच्छे फिल्ममेकर्स थे. कमाल के राइटर्स थे. ये बदलाव का दौर है. नए लोग आ रहे हैं. हम ऐसे दौर में हैं, जब बेस्ट कहे जाने वाले एक्टर्स भी ये नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर क्या करना है, और क्या नहीं. मैं नाम नहीं लूंगा, मगर ये बिल्कुल स्पष्ट नज़र आ रहा है. मैं भी उनमें शामिल हूं. नहीं समझ पा रहा हूं कि क्या चलेगा, क्या नहीं."
वीडियो: 'जन नायगन' फिल्म से Amazon Prime Video ने तोड़ी डील, अब क्या होगा?

















