The Lallantop

'जन नायगन' की रिलीज़ फंसी, फिर भी एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई कर डाली!

थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' के मेकर्स सेंसर बोर्ड के खिलाफ कोर्ट तक पहुंच गए हैं.

Advertisement
post-main-image
'जन नायगन' को हिन्दी में 'जन नेता' के टाइटल से रिलीज़ किया जा रहा है.

Thalapathy Vijay के फैन्स उनकी आखिरी फिल्म Jana Nayagan का इंतज़ार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं. ट्रेड एक्स्पर्ट्स का कहना है कि फिल्म को लेकर ज़्यादा बज़ नहीं बन पा रहा है. लेकिन एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने ऐसे सभी अनुमानों को उलट कर धर दिया. विदेशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग खिड़की खुल चुकी थी. नॉर्थ अमेरिका और UK के मार्केट से ‘जन नायगन’ को तगड़ा रिस्पॉन्स भी मिलने लगा. यही वजह है कि ‘जन नायगन’ ने एडवांस बुकिंग से 35 करोड़ रुपये छाप लिए हैं. ऐसा तब हो रहा है जब इंडिया में फिल्म की एडवांस बुकिंग पूरी तरह से खुली नहीं है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने इंडिया से 7 करोड़ रुपये कमाए हैं. उनमें से 4 करोड़ रुपये सिर्फ कर्नाटक से आए हैं. हालांकि फिल्म की अधिकांश बुकिंग विदेशी मार्केट में ही हुई है. ऐसा क्यों हुआ है, उसके पीछे एक कारण है. दरअसल तमिलनाडु में ‘जन नायगन’ की बुकिंग पूरी तरह से नहीं खुली है. तमिलनाडु में विजय की भयंकर किस्म की फैन फॉलोइंग है. ये वो राज्य है जहां उनकी फिल्मों के सुबह वाले शो रखने की डिमान्ड रखी जाती है. लोग उनके लिए सड़कों पर उतर आते हैं. विजय के अपने राज्य से फिल्म अब तक सिर्फ 01 करोड़ रुपये बना पाई है.

फिल्म को ऐसा रिस्पॉन्स क्यों मिल रहा है, फैन्स और मेकर्स इसका दोष सेंसर बोर्ड पर मढ़ रहे हैं. ;जन नायगन’ 09 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है. लेकिन सेंसर बोर्ड ने अब तक फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया है. वो जानबूझकर सर्टिफिकेट जारी करने में देरी कर रहे हैं. इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के मेकर्स ने 18 दिसम्बर को अपनी फिल्म CBFC के पास जमा कर दी थी. उसके बाद सेंसर बोर्ड ने कुछ बदलाव करने को कहा, और मेकर्स उनके लिए मान भी गए. बोर्ड के सुझाए बदलाव करने के बाद भी उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया. मेकर्स का कहना है कि जब सेंसर बोर्ड के हिसाब से बदलाव कर दिए गए हैं तो फिर सर्टिफिकेट देने में गैर-ज़रूरी देरी क्यों की जा रही है.

Advertisement

फिल्म के मेकर्स ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में पिटिशन भी दर्ज की है. सेंसर बोर्ड की तरफ से इस मसले पर कोई जवाब नहीं आया है कि वो फिल्म को सर्टिफिकेट देने में इतनी देरी क्यों कर रहे हैं. चूंकि फिल्म को अब तक सर्टिफिकेट नहीं मिला है, उस वजह से सिनेमाघर वालों को भी क्लेरिटी नहीं मिल रही है. उनके मन में ये सवाल भी है कि क्या फिल्म वाकई अपनी तय डेट पर रिलीज़ हो पाएगी. उस वजह से भी उन्होंने ‘जन नायगन’ के शोज़ हटाने शुरू कर दिए. इसका सीधा असर फिल्म के बिज़नेस पर पड़ रहा है. मगर उसके बावजूद ये एडवांस बुकिंग में तगड़ा पैसा छाप रही है.      

वीडियो: थलपति विजय की 'जन नायकन' ने रिलीज से पहले कैसे बटोरे करोड़ों रुपये?

Advertisement
Advertisement