The Lallantop

SVC63: टीज़र तैयार, डेट लॉक, अगले हफ्ते पहला धमाका!

इंटरनेट पर चर्चा है कि जुलाई, अगस्त और अक्टूबर में सलमान बड़े धमाके करने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
SVC63 मार्च 2027 में ईद के त्योहार पर रिलीज़ होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • SVC63 का टाइटल प्रोमो 9 जुलाई को रिलीज़ किया जाएगा, जिसके बाद अक्टूबर में सलमान खान के मल्टिपल लुक्स वाला टीज़र और 15 अगस्त को एक और प्रमोशनल एसेट आने की योजना है।
  • Makers ने सलमान खान की फिल्म SVC63 की पूरी प्रमोशनल स्ट्रेटजी पहले ही तैयार कर ली है, जिसमें टाइटल अनाउंसमेंट से लेकर मल्टिपल लुक्स टीज़र रिलीज़ शामिल है।
  • SVC63 का मल्टिपल लुक्स टीज़र अक्टूबर में रिलीज़ होगा जो फिल्म के स्केल का अनुमान प्रदर्शित करेगा और प्रमोशनल एक्टिविटी फिल्म की रिलीज़ से पांच महीने पहले शुरू होगी।

Salman Khan की SVC63 का Title Promo कब आएगा? क्या Ranbir Kapoor की Ramayana Yash के पात्र Ravan के पॉइंट ऑफ व्यू से दिखाई जाएगी? Annu Kapoor की Uttar da Puttar का Trailer कब आएगा? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# SVC63 का खूंखार प्रोमो तैयार, पता चल गई रिलीज़ डेट

SVC63 के टाइटल अनाउंसमेंट प्रोमो का इंतज़ार सलमान के लाखों-करोड़ों फैन्स कर रहे हैं. मेकर्स ने इसे सरप्राइज़ रखा हुआ है. मगर इंटरनेट पर पढ़ने में आ रहा है कि प्रोमो बनकर तैयार है. और कुछ ही दिन में मेकर्स इसका टाइटल टीज़र‍ रिलीज़ करेंगे. सिनेमा डीकोडेड सहित X पर सिनेमा कॉन्टेंट पेजेस का दावा है कि मेकर्स ने फिल्म के हर अनाउंसमेंट, हर एक वीडियो एसेट की रिलीज़ डेट सहित पूरी प्रमोशनल स्ट्रेटजी बना ली है. और इसकी शुरुआत 9 जुलाई को टाइटल अनाउंसमेंट से होगी. 9 जुलाई इसलिए क्योंकि प्रोड्यूसर दिल राजू ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि था 9 नंबर से उनका, सलमान का और वामशी पैडिपली, इन तीनों का कनेक्शन है. तीनों का मूलांक नौ है. दिल राजू इसे अपना लकी नंबर भी मानते हैं. और इसीलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि SVC63 का टाइटल प्रोमो 9 जुलाई को रिलीज़ किया जा सकता है. मेकर्स की प्रमोशनल स्ट्रेटजी में अगला नंबर सलमान सेंट्रिक टीज़र का है. कहा जा रहा है कि इसमें सलमान के मल्टिपल लुक्स दिखाए जाएंगे. और ये एसेट अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग ख़त्म होने के बाद रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म एग्ज़ीबिटर्स को SVC63 के स्केल का बराबर अंदाज़ा लगे, इसलिए रिलीज़ से पांच महीने पहले सलमान के मल्टिपल लुक्स वाला टीज़र लाने की प्लानिंग है. ये एक स्मार्ट मार्केटिंग मूव है. वहीं फिल्म का एक प्रमोशनल एसेट 15 अगस्त को लाए जाने की भी चर्चा है. मुमकिन है कि इसे सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के साथ अटैच किया जाएगा. इस बारे में मेकर्स का स्टेटमेंट आते ही हम आपको पुख्ता अपडेट देंगे.

Advertisement

# 'वेपंस' वाले ज़ैक क्रेगर लिख रहे 'सायरन हेड'

'वेपंस' फेम फिल्ममेकर ज़ैक क्रेगर एक और हॉरर फिल्म से जुड़ गए हैं. ये वॉर्नर ब्रदर्स की फिल्म है. टाइटल है 'सायरन हेड'. ये मशहूर कैनेडियन आर्टिस्ट ट्रेवर हेंडरसन के बनाए एक केरीकेचर पर बेस्ड फिल्म है. इसमें एक खम्भेनुमा ढांचे के सिर की जगह दो सायरन लगे हुए हैं. ज़ैक क्रेगर इसकी स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. और ब्रायन डफील्ड इसके डायरेक्टर हैं.

# "रावण के पॉइंट ऑफ व्यू से दिखाएंगे रामायण"

Advertisement

चर्चा है कि रणबीर कपूर वाली 'रामायण', भगवान राम नहीं, बल्कि रावण के पॉइंट ऑफ व्यू से दिखाई जाएगी. इस बात ने एक्टर आदित्य देशमुख के दो साल पुराने वीडियो क्लिप के कारण तूल पकड़ा है. दरअसल आदित्य को 'रामायण' में राजा दशरथ के यंगर वर्ज़न के लिए कास्ट किया गया था. मगर बाद में वो फिल्म से अलग हो गए. अगल होने के बाद टेली टॉक इंडिया यूट्यूब चैनल ने उनका इंटरव्यू लिया. इसमें आदित्य ने बताया कि 'रामायण' रावण के पॉइंट ऑफ व्यू से बन रही है. ये क्लिप अब वायरल हुआ है. और लोग इस बात से नाराज़ हैं. एक-दो इंटरव्यूज़ में ख़ुद मेकर्स भी ये बात कह चुके हैं कि रावण को सिर्फ विलन की तरह नहीं दिखाया जाएगा. इसीलिए लोग अनुमान लगा रहे हैं कि फिल्म में रावण को ग्लोरिफाय किया जाएगा. मगर ये इस क्लिप के बाद लोगों के कयास हैं. मेकर्स ने ऐसा कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है.

# कसाब का रोल करने वाले ज़ाहिद खान हैं 'रामायण' के अंगद

वाल्मीकि रामायण में रावण की सभा के अंदर अंगद का पैर न उठा पाने वाला प्रसंग महत्वपूर्ण और प्रचलित है. रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' में भी इसे शामिल किया गया है. और अंगद का पात्र ज़ाहिद खान कर रहे हैं. ये वही एक्टर हैं जिन्होंने कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' में पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब का रोल किया था. IANS से चर्चा में ज़ाहिद ने कहा कि कसाब के किरदार के बाद उन्हें नेगेटिव रोल्स में टाइपकास्ट होने का डर था. मगर उन्हें 'रामायण' में काम मिल गया.

# अन्नू कपूर-पवन मल्होत्रा की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर आया

अन्नू कपूर को लेकर 'उत्तर दा पुत्तर' नाम की फैमिली एंटरटेनर फिल्म बनी है. 1 जुलाई को मनोज बाजपेयी ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया. इसके मुताबिक फिल्म एक ऐसे शख़्स की है जो किस्मत को कर्म से बड़ा मानता है. अंधविश्वासी भी है. टीज़र में एक के बाद एक प्रॉमिसिंग एक्टर्स सामने आत हैं. वो एक्टर्स जो छोटे से रोल से भी मजमा लूट लेते हैं. पवन मल्होत्रा, बृजेंद्र काला, इश्तियाक खान, राजेंद्र सेठी और रुखसार रहमान जैसे एक्टर्स ने इस फिल्म में काम किया है. रविंदर सिवाच के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: SVC63 का विलेन लॉक, अब मचेगी कसाईनुमा दहशत!

Advertisement