The Lallantop

प्रभास की 'स्पिरिट' का 70 फीसदी शूट कम्प्लीट, संदीप रेड्डी ने सारे सीन रियल लोकेशंस पर फिल्माए

शूट शुरू होने में देरी के बावजूद तय समय पर खत्म होगी शूटिंग. दिसंबर पर तैयार हो जाएगी फिल्म.

Advertisement
post-main-image
प्रभास और तृप्ति डिमरी की 'स्पिरिट' में विवेक ओबेरॉय नेगेटिव रोल में हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग का 70 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है और संदीप रेड्डी वांगा दिसंबर तक फिल्म का काम पूरा करना चाहते हैं।
  • स्पिरिट की शूटिंग देरी से शुरू हुई थी लेकिन रियल लोकेशंस पर की गई शूटिंग और एक्शन सीन्स एक्टर्स के साथ फिल्माए गए हैं जिससे पोस्ट प्रोडक्शन कम समय में होगा।
  • फिल्म के डबिंग का काम अगले दो हफ्तों में समाप्त हो जाएगा और इसे 5 मार्च 2027 को रिलीज़ करने की योजना है ताकि रिलीज़ के पहले किसी भी हड़बड़ी से बचा जा सके।

Prabhas और Sandeep Reddy Vanga की Spirit की शूटिंग कब तक पूरी हो जाएगी? Alia Bhatt और Bobby Deol की Alpha Advance Booking में अब तक कितना कमाई पाई? Vikrant Massey की Musafir Cafe का Teaser कैसा है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें: 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# प्रभास की 'स्पिरिट' का 70 फीसदी शूट कम्प्लीट

प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' की शूटिंग तय समय के बजाय देरी से शुरू हुई. मगर संदीप रेड्डी वांगा ने स्पीड से इसकी शूटिंग की. गुल्टे की रिपोर्ट के मुताबिक 'स्पिरिट' का 70 फीसदी शूट पूरा हो चुका है. सूत्रों से चर्चा के आधार पर इस रिपोर्ट में लिखा गया, 

Advertisement

"संदीप रेड्डी ने अब तक पूरी फिल्म रियल लोकेशंस पर शूट की है. स्टूडियो में अब तक एक सीन भी शूट नहीं हुआ है. एक्शन सीन्स भी बॉडी डबल्स के बजाय एक्टर्स के साथ ही फिल्माए गए हैं. इसीलिए फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. डबिंग का काम रहेगा जो दो हफ्तों में पूरा हो जाएगा. फिल्म का 80 फीसदी BGM शूट शुरू होने से पहले ही तैयार हो चुका था. संदीप रेड्डी हर हाल में स्पिरिट का सारा काम दिसंबर तक पूरा कर देना चाहते हैं. ताकि 5 मार्च 2027 को इसके रिलीज़ के ऐन पहले तक हड़बड़ाहट न रहे."

# 30 जुलाई को आएगी टॉम हैंक्स की 'दी कमबैकर'

ऑस्कर अवार्डी एक्टर टॉम हैंक्स को लेकर एक फिल्म बनी है. टाइटल है 'दी कमबैकर'. मेकर्स ने इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है. ये 30 जुलाई 2027 को आएगी. बेसबॉल गेम पर बेस्ड इस फिल्म में टॉम हैंक्स पिचिंग कोच बने हैं. इसे मेरियल हेलर डायरेक्ट कर रही हैं.

Advertisement

# अडवांस बुकिंग में ही छूट गए 'एल्फ़ा' के पसीने

YRF स्पाय यूनिवर्स की फिल्म 'एल्फ़ा' कल 3 जुलाई को रिलीज़ हो रही है. मगर अडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि 'एल्फ़ा' में पब्लिक ख़ास दिलचस्पी नहीं ले रही. सैकनिल्क के मुताबिक दोपहर 12 बजे तक भारत में एल्फ़ा की केवल 11.2 हजार टिकटें ही बिकी थीं. इससे फिल्म ने 44.89 लाख रुपए कमाए हैं. ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, फिल्म पहले दिन डबल डिजिट से काफ़ी दूर रहेगी. उनके मुताबिक 'एल्फ़ा' बमुश्किल 5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ले पाएगी. यदि ऐसा हुआ, तो ये YRF स्पाय यूनिवर्स की लोएस्ट ओपनिंग लेने वाली फिल्म बनेगी. अब देखते हैं कि कल टिकट खिड़की पर ये कितने दर्शक जुटा पाती है.

# विक्रांत मैसी की 'मुसाफ़‍िर कैफे' का टीज़र आया

विक्रांत मैसी ने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू कर दिया है. नाम है 'होममेड स्टोरीज़'. अपने बैनर में बनी पहली फिल्म का टीज़र भी लॉन्च कर दिया है. टाइटल है 'मुसाफ़‍िर कैफे'. ये लेखक दिव्य प्रकाश दुबे के इसी नाम के नॉवल का सिनेमैटिक एडैप्टेशन है. टीज़र के मुताबिक मसूरी के मुसाफिर कैफे में एक लव स्टोरी शुरू होती है. लव ट्राएंगल का इशारा भी मिलता है. विक्रांत, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना लीड रोल्स में हैं. रुचिर अरुण के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 24 जुलाई को नेटफ्ल‍िक्स पर प्रीमियर होगी.

# अब हिंदी फिल्म बनाएंगे 'मंजुमल बॉयज़' के डायरेक्टर

पॉपुलर मलयालम फिल्म 'मंजुमल बॉयज़' के डायरेक्टर चिदम्बरम पहली हिंदी फीचर फिल्म बनाने जा रहे हैं. वैरायटी इंडिया के मुताबिक फिलहाल इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क चल रहा है. साल के अंत में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.

# 16 अक्टूबर को आएगी चिरंजीवी की 'विश्वम्भरा'!

तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'विश्वम्भरा' का टीज़र पिछले साल अगस्त में आया था. मगर 11 महीने बाद भी इसकी रिलीज़ डेट के बारे में कोई ख़बर नहीं आई. और कारण है इसके हैवी VFX. मगर तेलुगु टाइम्स के मुताबिक इसका VFX वर्क पूरा हो चुका है. और मेकर्स इसे 16 अक्टूबर को रिलीज़ करने की प्लानिंग कर चुके हैं. हालांकि अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. ये सोशियो फैंटसी एक्शन फिल्म है जिसमें तृषा कृष्णन और कुणाल कपूर भी हैं. मल्लिदी वशिष्ठ ने इसे डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: 'स्पिरिट' के सेट पर प्रभास-वांगा में तनातनी? रुक गई फिल्म की शूटिंग!

Advertisement