Salman Khan की SVC63 का हैदराबाद शेड्यूल कैंसल क्यों हो गया? क्या Ranbir Kapoor और Yash की Ramayana Ranveer Singh की Dhurandhar के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? क्या SS Rajamouli की Varanasi के OTT Rights Netflix ने ख़रीद लिए हैं? सिनेमा से जु़ड़ी ऐसी और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें :
SVC63 से सलमान खान का सबसे मासी डायलॉग लीक हो गया!
साथ ही SVC63 का हैदराबाद शेड्यूल कैंसिल हो गया है. वजह सलमान खान खुद बताए जा रहे हैं.


# SVC63 का बड़ा सीक्रेट आउट, डायलॉग भी लीक!
सलमान खान की SVC63 के बारे में कुछ बड़े अपडेट्स हैं. पहला ये कि फिल्म का हैदराबाद शेड्यूल कैंसल हो गया है. अब ये शूट मुंबई में ही शूट होगा. वजह अब तक स्पष्ट नहीं है. मगर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ये फ़ैसला सलमान के सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के चलते लिया गया है. बीते महीनों में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद में सलमान और फिल्म के विलन के पोर्शन शूट होने थे. जो अब मुंबई में ही हो रहे हैं. X पर फिल्म का एक डायलॉग पढ़ने में आ रहा है. डायलॉग कुछ ऐसा है-
"मैं मरने वाले को बता कर मारता हूं. जानना उनका हक़ है, और बताना... मेरा फ़र्ज़."
इसे सलमान की हुक लाइन कहा जा रहा है. चर्चा है कि सलमान इन दिनों फिल्म का मेजर एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं. इसमें वो एक बड़ी क्रिमिनल गैंग से भिड़ते हैं. इस सीक्वेंस में हैंड टु हैंड कॉम्बैट के साथ कार चेज़ के सीन भी शामिल हैं. जल्द ही सलमान मुंबई में इस सीक्वेंस के आउटडोर सीन शूट करेंगे. इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो वक्त आने पर ही पता लगेगा. मगर चर्चाएं ज़ोरों पर हैं.
# 'जेम्स बॉन्ड' के ऑडिशन का दूसरा राउंड शुरू
'जेम्स बॉन्ड' फ्रैंचाइज़ की नई फिल्म बनने जा रही है. इसलिए मेकर्स ने बॉन्ड के रोल के लिए एक्टर की तलाश तेज़ कर दी है. डेडलाइन के मुताबिक एक बार के ऑडिशंस हो चुके हैं. और अगला राउंड अगस्त में होगा. हैरिस डिकिन्सन, कैलम टर्नर और जेकब एलॉर्डी इस रेस में आगे हैं. कुछ नए चेहरे भी कंसिडर किए जा रहे हैं. साल के अंत तक कास्टिंग का काम ख़त्म हो जाएगा. और 2027 की पहली तिमाही में इसका शूट शुरू हो जाएगा. इसे डेली विलनव डायरेक्ट कर रहे हैं.
# क्या 'रामायण' तोड़ पाएगी धुरंधर का रिकॉर्ड?
'रामायण' से मेकर्स और पब्लिक ही नहीं, फिल्म एग्जीबिटर्स को भी बड़ी उम्मीदें हैं. हाल ही में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट पर फिल्म एग्ज़ीबिटर विशेक चौहान ने बताया कि फिल्म सर्कल में 'रामायण' के लिए क्या माहौल है. सवाल ये था कि क्या 'रामायण' 'धुरंधर' की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? विशेक ने कहा- "रामायण का बज़ तगड़ा है. ये लोगों के दिल के बहुत क़रीब है. इसमें रणबीर का जो लुक है. और जो पूरी स्टारकास्ट है. सनी हैं, यश हैं. डायरेक्टर बहुत अच्छे हैं. इसमें कोई डाउट नहीं है, कि रामायण बॉक्स ऑफिस पर तोड़फोड़ मचा देगी. अगर ये फिल्म ठीक से लैंड कर गई, तो दुनिया देखेगी की धुरंधर का रिकॉर्ड बहुत पीछे छूट जाएगा. रामायण की रेंज बहुत बड़ी है. मुझे लगता है कि गांव के गांव उठकर आएंगे सिनेमाघरों तक. इस फिल्म को बस लोगों से कनेक्ट करना है. आदिपुरुष कनेक्ट नहीं कर पाई. मगर फिर भी उसने कमाल की ओपनिंग ली थी. 35 करोड़ की हिंदी ओपनिंग ली थी उसने. पर रामायण... ये तो आसमान छूएगी. चाहे लोग टीज़र में नुख़्स निकालते रहें. कोई फ़र्क नहीं पड़ता. ये भारत की कहानी है. देश के आम आदमी की फिल्म है. ये सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी."
# नेटफ्लिक्स ने ख़रीद लिए 'वाराणसी' के OTT राइट्स?
'वाराणसी' की OTT डील के बारे में चर्चाएं हो रही हैं. और ये सिलसिला शुरू हुआ 'सुपर सुब्बू' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से. ये नेटफ्लिक्स की पहली तेलुगु ओरिजनल सीरीज़ है. इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट कॉन्टेंट, मोनिका शेरगिल भी मौजूद थीं. यहां उनसे 'वाराणसी' के राइट्स से जुड़ा सवाल किया गया. और मोनिका ने कहा, "बेस्ट स्टोरीज़ और बेस्ट क्रिएटस नेटफ्लिक्स पर ही आते हैं. मगर कुछ चीज़ों के सरप्राइज़ ही रहने देना चाहिए." मोनिका के इसी स्टेटमेंटट से अनुमान लगाया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स के साथ 'वाराणसी' की OTT डील हो चुकी है. हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
# 103 डिग्री बुख़ार में अक्षय ने शूट किया भोजपुरी गाना
'वेलकम टु द जंगल' में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह ने 'घिस घिस' नाम का भोजपुरी गाने किया. इसे तारीफ़ और आलोचना, दोनों मिली. अक्षरा सिंह ने ANI से चर्चा में बताया कि इस गाने की शूटिंग के वक्त अक्षय कुमार काफ़ी बीमार थे. उन्होंने 103 डिग्री बुख़ार में ये गाना शूट किया. डायरेक्टर ने उन्हें रेस्ट करने को कहा. मगर अक्षय ने प्रोडक्शन कॉस्ट देखते हुए तय समय में ये गाना पूरा किया. हम बता दें कि आज इस फिल्म के पेड प्रीमियर शो होंगे. और कल यानी 26 जून को ये फिल्म फुल फ्लेजेड तरीके से रिलीज़ होगी.
# कल OTT पर आ जाएगी रितेश की 'राजा शिवाजी'
थिएटर्स में कमाई के नए रिकॉर्ड बनाने के बाद रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' OTT पर आने वाली है. ज़ी न्यूज़ के मुताबिक ये 26 जून को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी. हालांकि प्लैटफॉर्म और मेकर्स ने अभी इस बारे में अपडेट नहीं दिया है. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भागयश्री, फ़रदीन खान, सचिन खेड़ेकर और महेश मांजरेकर ने भी ज़रूरी किरदार निभाए हैं. सलमान खान ने इस फिल्म में कैमियो किया है.
वीडियो: SVC63: सलमान खान के कई लुक्स होंगे रिवील, हर अवतार का बनेगा अलग टीज़र!















