Prabhas की Spirit की वजह से Salman Khan की SVC63 कौन सा रिकॉर्ड बनाने से चूक जाएगी? Saif Ali Khan और Saurabh Dwivedi की Kartavya का Trailer कैसा है? क्या Akshay Kumar Salaam-E-Ishq 2 करने वाले हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
पहले आकर बॉक्स ऑफिस पर कब्ज़ा कर लेगी 'स्पिरिट'! सलमान की SVC63 फंस जाएगी?
'स्पिरिट' को वीकेंड और महाशिवरात्रि का फायदा मिलेगा. जबकि सलमान-नयनतारा की SVC63 मिड वीक रिलीज़ होगी.


# 'स्पिरिट' के चलते 50 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी SVC63?
प्रभास की 'स्पिरिट' और सलमान खान की SVC63 आसपास ही रिलीज़ होंगी. 'स्पिरिट' 5 मार्च को आएगी और SVC63 9 या 10 मार्च को. क्योंकि इन्हीं दिनों पर ईद पड़ रहा है. दोनों के बीच क्लैश तय है. और इसका असर दोनों ही फिल्मों के बिज़नेस पर होगा. हालांकि 'स्पिरिट' को सलमान की फिल्म से पहले रिलीज़ होने का अडवांटेज मिलेगा. SVC63 को भी ईद की छुट्टी का फायदा होगा. मगर प्रभास-वांगा के कॉम्बिनेशन की हाइप हिंदी बेल्ट में तगड़ी बन चुकी है. और ये SVC63 की ओपनिंग पर असर डालेगा. कोईमोई के मुताबिक सलमान की फिल्म में 50 करोड़ की ओपनिंग का पोटेंशियल तो है, मगर वो ये कमाई करने से चूक जाएगी. इसकी पहली वजह तो फिल्म का मिड वीक रिलीज़ है. 'स्पिरिट' शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है. 6 मार्च को शनिवार के साथ महाशिवरात्रि भी है. वीकेंड और हॉलीडे का फायद 'स्पिरिट' को मिलेगा. जबकि सलमान की फिल्म मंगलवार या बुधवार को आएगी. दूसरा पहलू है स्क्रीन काउंट. SVC63 को स्क्रीन्स तो शेयर करनी ही पड़ेंगी. लिहाज़ा इसके लिए अपना फुल पोटेंशियल शुरुआती हफ्ते में दिखाना मुश्किल होगा. और इन्हीं सब समीकरणों को देखते हुए ट्रेड का मानना है, कि सलमान की फिल्म का 50 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने का टार्गेट इस बार भी अधूरा रह जाएगा. 'टाइगर 3' इस आंकड़े के सबसे करीब पहुंची थी. मगर ये भी 44.5 करोड़ रुपये पर सिमट गई थी.
# मैट रीव्स की 'दी बैटमैन 2' का शूट शुरू
मैट रीव्स ने 'दी बैटमैन 2' की शूटिंग शुरू कर दी है. आज 8 मई की सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर शूट की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. कैप्शन में लिखा, 'स्नो टायर्स'. फिल्म में ब्रूस वेन यानी बैटमैन का रोल रॉबर्ट पैटिन्सन कर रहे हैं. हार्वी डेंट के कैरेक्टर में सेबेस्टियन स्टैन नज़र आएंगे. स्कारलेट जोहैन्सन, हार्वी की पत्नी और चार्ल्स डांस, बैटमैन के दुश्मन हार्वी डेंट के पिता का रोल कर रहे हैं. ये फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को रिलीज़ होगी.
# सैफ़ अली खान की 'कर्तव्य' की ट्रेलर आया
सैफ़ अली खान स्टारर फिल्म 'कर्तव्य' का ट्रेलर आया है. सैफ़ इसमें पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं. नाम है पवन मलिक. ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक जर्नलिस्ट जिसकी उसे हिफ़ाज़त करनी थी, उसकी हत्या कर दी गई है. हर कोई उसे कोस रहा है. इधर उसके घर में भी हालात ठीक नहीं हैं. ट्रेलर में वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी की झलक भी दिखी. वो इस फिल्म में अनंत श्री नाम के बाहुबली के किरदार में हैं. और फिल्म के विलन हैं. संजय मिश्रा, रसिका दुग्गल और मनीष चौधरी भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. पुलकित के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 15 मई को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी.
# 'रागिनी 3' में नरगिस फाखरी की एंट्री
'रागिनी MMS' फ्रैंचाइज़ की तीसरी फिल्म बनने जा रही है. टाइटल है 'रागिनी 3'. तमन्ना भाटिया और जुनैद खान के बाद अब इसमें नरगिस फाखरी को भी कास्ट कर लिया है. बॉक्स ऑफिस वलर्डवाइड के मुताबिक नरगिस इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगी. इसे शशांक घोष डायरेक्ट कर रहे हैं.
# सलमान-अक्षय की 'सलाम-ए-इश्क़' का सीक्वल बनेगा
साल 2007 की फिल्म 'सलाम-ए-इश्क़' के सीक्वल की ख़बरें हैं. वैरायटी इंडिया के मुताबिक डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने इसकी कास्टिंग भी शुरू कर दी है. अक्षय कुमार का नाम तय हो चुका है. मगर पिंकविला की रिपोर्ट में इस खबर का खंडन किया गया है. इस रिपोर्ट में बताया गया कि अक्षय किसी भी कपैसिटी में निखिल के इस प्रोजेक्ट से नहीं जुड़े हैं.
# इटैलियन फिल्म का रीमेक करेंगे शाहिद कपूर?
शाहिद कपूर 'बधाई हो' फेम डायरेक्टर अमित शर्मा की फिल्म करने जा रहे हैं. ये इटैलियन साई-फाई कॉमेडी फिल्म 'हसबैंड एंड वाइफ़' का रीमेक है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक ये फिल्म बॉडी स्वॉपिंग के कॉन्सेप्ट पर बनेगी. इसमें पति-पत्नी की बॉडीज़ स्वॉप हो जाएंगी. और फिर रूटीन लाइफ़ में सिचुएशनल कॉमेडी होगी. शाहिद का नाम फाइनल हो चुका है. मगर फीमेल लीड अभी तय नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक जान्हवी कपूर और कियारा आडवाणी इस रोल की टॉप कंटेंडर्स हैं.
वीडियो: SVC63 में सलमान का डबल रोल! हीरो के साथ विलेन भी बनेंगे?





















