The Lallantop

बेटे को नकल करते पकड़ा, तो दरोगा पिता और STF वाले मामा ने कॉलेज में घुसकर टीचर्स को मारा

Dehradun के राजकीय पॉलिटेक्निक में टीचर्स को एक दरोगा और उसके परिवार वालों ने कथित तौर पर पीटा. इन्होंने कॉलेज में खूब बवाल काटा. लड़के के नकल करने और फिर टीचरों से मारपीट की घटना CCTV में कैद हो गई है. इस घटना के विरोध में कॉलेज स्टाफ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
देहरादून के राजकीय पॉलीटेक्निक में घुसकर टीचर्स को पीटा. (CCTV का स्क्रीनग्रैब: ITG)
author-image
सागर शर्मा

बेटे को नकल करने से रोकने पर गुस्साए दरोगा पिता ने कॉलेज में घुसकर टीचरों की पिटाई कर दी. जमकर थप्पड़ जड़े और गाली-गलौज की. ये आरोप उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजकीय पॉलिटेक्निक के टीचरों ने लगाए हैं. 5 जून को एक छात्र के पिता महेश कंडवाल और उसकी मां, मौसी, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में तैनात मामा और एक जूनियर इंजीनियर (JE) कॉलेज पहुंचे थे. आरोप है कि इन्होंने कॉलेज में बवाल काटा और टीचरों के साथ मारपीट की गई. नकल और टीचरों से मारपीट की घटना CCTV में कैद हो गई है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में FIR भी दर्ज कराई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े सागर शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, 4 जून को पटेल नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के राजकीय पॉलिटेक्निक  में पढ़ने वाले सिविल इंजीनियर फाइनल ईयर के छात्र कबीर कंडपाल को साथी छात्र के साथ नकल करते पकड़ा. क्लासरूम में लगे CCTV में नकल की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. इसके बाद परीक्षा नियंत्रक समिति ने तुरंत एक्शन लिया.

समिति क्लासरूम में जाकर छात्रों को नीचे लाई और उन्हें समझाया. कॉलेज स्टाफ की मानें तो जब वे छात्र को नीचे लाए, तो उन्होंने एक माफीनामा लिखने के लिए छात्र को कहा. इस पर उसने कॉलेज स्टाफ को बताया कि उसके पिता पुलिस में हैं तो उसके साथ ऐसा ना किया जाए. उसने यह भी कहा कि उसका पूरा करियर बर्बाद हो जाएगा.

Advertisement

इसके बाद समिति ने छात्र को परीक्षा में दोबारा बैठने की इजाजत दे दी. एग्जाम खत्म होने के बाद छात्र अपने घर लौट गया. इसके बाद अगले दिन यानी 5 जून को जब पॉलिटेक्निक में पूरा स्टाफ एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में जुटा था, तब पॉलिटेक्निक में नकल करने वाले एक छात्र के माता-पिता, मामा, मौसी और एक अन्य व्यक्ति (JE) पॉलिटेक्निक पहुंचे.

कॉलेज स्टाफ के साथ मारपीट

आरोप है कि वे पॉलिटेक्निक में बने कंट्रोल रूम में घुसे और वहां स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी. यह भी इल्जाम है कि जिसके जो हाथ में आया, उसी से स्टाफ पर हमला किया गया. शोर सुनकर दूसरे टीचर कंट्रोल रूम पहुंचे. आरोप है कि इनके साथ भी मारपीट और धक्का-मुक्की की गई.

पुलिस के रोकने पर भी नहीं रुके

पॉलिटेक्निक के टीचरों का आरोप है कि मारपीट और गाली-गलौज करने वालों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थे. स्टाफ ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके बाद ISBT चौकी से दो पुलिसवाले पॉलिटेक्निक पहुंचे और मामला शांत करने की कोशिश की.

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल अविनाश जैन ने कहा,

"स्टाफ के साथ मारपीट की गई, ऑफिस में तोड़फोड़ की गई और टीचरों को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी गई. कहा जा रहा है कि इस झगड़े में चार फैकल्टी मेंबर घायल हो गए... हम डिपार्टमेंट को घटना की डिटेल्ड रिपोर्ट देंगे और स्टूडेंट के खिलाफ डिसिप्लिनरी कार्रवाई से जुड़ी किसी भी सिफारिश का पालन करेंगे."

आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी पॉलिटेक्निक में घुसकर मारपीट करने वाले महिला और पुरुष लगातार गाली-गलौज करते रहे. पुलिस के रोकने पर भी नहीं रुके. इस मामले से नाराज पॉलिटेक्निक के स्टाफ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि वे अब काली पट्टी बांधकर ही काम करेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे. उनका कहना है कि यह प्रदर्शन तब तक चलेगा, जब तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती.

क्या बोली पुलिस?

इस मामले में सदर क्षेत्र के सर्किल ऑफिसर (CO) अंकित कंडारी ने बताया कि घटना के संबंध में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है. पहली तहरीर में एक पक्ष ने टीचरों पर आरोप लगाया कि उनके बेटे के साथ परीक्षा के दौरान मारपीट की गई है. दूसरी तहरीर में टीचरों ने आरोप लगाया कि उनके साथ छात्र के अभिभावकों ने मारपीट की है. CO सदर ने कहा कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिए गए हैं.

वीडियो: कानपुर पुलिस ने बुर्के में आरोपी को कैसे पहचान लिया?

Advertisement