The Lallantop

ओरिजिनल हीरो बोले, सलमान को टारगेट करने के लिए बनाई 'काला हिरण' फिल्म

सोनू ने शूटिंग भी शुरू कर दी थी. मगर फिर कुछ ऐसा हुआ कि जिसने उन्हें फिल्म छोड़ने को मजबूर कर दिया.

Advertisement
post-main-image
'काला हिरण' फिल्म का टीज़र 20 जून को रिलीज़ होगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान के काले हिरण फिल्म में उनका किरदार निभाने वाले अभिनेता सोनू मिश्रा ने बताया कि उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला किया क्योंकि मेकर्स सलमान के खिलाफ एकतरफा नैरेटिव प्रस्तुत कर रहे थे।
  • सोनू मिश्रा को 14 अप्रैल 2026 को कास्टिंग डायरेक्टर ने संपर्क किया था और बिना पूरी स्क्रिप्ट दिखाए उन्हें सलमान खान की बायोपिक में काम करने को कहा गया था, जिससे क्रिएटिव मतभेद उत्पन्न हुए।
  • सलमान खान ने प्रोड्यूसर अमित जानी को फिल्म से संबंधित सामग्री हटाने का नोटिस भेजा, जबकि अमित ने इसे अस्वीकार कर दिया, जिससे फिल्म के आगे के विवाद और प्रतिक्रिया की संभावना बनी।

Salman Khan के Blackbuck Poaching Case पर बनी Kaala Hiran फिल्म पर एक बड़ा खुलासा हुआ है. ये खुलासा Sonu Mishra नाम के एक्टर ने किया है. मूवी में सलमान के किरदार में ऑरिजिनली वही कास्ट किए गए थे. मगर फिर उन्होंने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया. उनका दावा है कि मेकर्स फिल्म में सलमान के खिलाफ़ एकतरफ़ा नैरेटिव चला रहा थे. यही देखकर उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी.

Advertisement

सोनू, टीवी पर 'तेनाली राम' और 'विघ्नहर्ता गणेश' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं. 'सिकंदर' में उन्होंने एक कॉन्स्टेबल का कैरेक्टर प्ले किया था. अब तक वो ज्यादातर खुदरा रोल्स ही करते रहे हैं. लेकिन 'काला हिरण' में उन्हें सलमान का कैरेक्टर निभाने का मौका मिला. झलको चुरू यूट्यूब चैनल से हुई बातचीत में वो बताते हैं कि 14 अप्रैल 2026 को एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें सामने से अप्रोच किया था. पता चला कि उन्हें एक बड़े सुपरस्टार यानी सलमान की बायोपिक में काम करना है. इस वजह से उन्होंने तुरंत इस फिल्म पर हामी भर दी.

sikandar
‘सिकंदर’ में सोनू मिश्रा.

सोनू कहते हैं कि वो कास्टिंग डायरेक्टर उनका 15 साल पुराना दोस्त है. इसलिए उन्होंने एग्रीमेंट और स्क्रिप्ट को लेकर ज्यादा सवाल-जवाब नहीं किए. मेकर्स के कहने पर वो अगले दिन यानी 15 अप्रैल को फ्लाइट लेकर मुंबई से यूपी पहुंच गए. वहां फिल्म के डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत ने एग्रीमेंट साइन करने की जगह उनसे कोर्टरूम का सीन करवाना शुरू कर दिया. सोनू कहते हैं,

Advertisement

"मैंने देखा कि वहां फिल्म बनाने के नाम पर उस बड़े स्टार (सलमान) को एकतरफ़ा टारगेट किया जा रहा था. वो भी काफी नेगेटिव ढंग से. मैंने मेकर्स से कहा कि आप मुझे स्क्रिप्ट दिखाइए. मेरा किरदार क्या होगा, वो बताइए. मगर उन्होंने मुझे कुछ नहीं बताया."

फिल्म के दूसरे दिन की शूटिंग खत्म होने तक डायरेक्टर और सोनू में क्रिएटिव डिफरेंस आने लगे थे. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर शूटिंग से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया था. रोचक बात ये है कि उसमें वेटरन एक्टर गोविंद नामदेव भी वकील के किरदार में दिखाई दिए. सोनू कहते हैं कि तब तक उन्हें कोई डायलॉग नहीं दिए गए थे. केवल वकीलों की बहस थी, जो काफी नेगेटिव चल रही थी. उनकी एकतरफ़ा बातचीत सुनकर ही सोनू को एहसास हुआ कि उन्हें इस फिल्म से अलग हो जाना चाहिए.

kaala hiran
‘काला हिरण’ की शूटिंग के दौरान सोनू मिश्रा.

कुछ दिन पहले फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने एक नए एक्टर के साथ 'काला हिरण' का पोस्टर रिलीज़ किया था. सोनू दावा करते हैं कि पोस्टर लाने से पहले मेकर्स ने उन्हें सोशल मीडिया से शूट वाली क्लिप्स हटाने भी कहा. मगर उनके बीच कोई एग्रीमेंट साइन नहीं हुआ था, इसलिए उन्होंने ऐसा नहीं किया. सोनू का मानना है कि ब्लैक बक केस में जो कुछ हुआ, पब्लिक डोमेन में उससे जुड़ी जानकारियां मौजूद हैं. इसलिए मेकर्स को उनका इस्तेमाल कर फिल्म बनाना चाहिए था. मगर उन्होंने इसमें मिर्च-मसाला डालकर लोगों को बरगलाने का प्रयास किया है. जहां तक 'काला हिरण' की बात है, सलमान ने इसके प्रोड्यूसर अमित जानी को पिछले दिनों एक नोटिस भेजा था. इसमें उन्होंने मेकर्स को 24 घंटे के अंदर फिल्म से जुड़ा कॉन्टेन्ट हटाने को कहा. मगर अमित ने 36 घंटे बाद ऑन कैमरा वो नोटिस फाड़कर फेंक दिया.

Advertisement

वीडियो: काले हिरण शिकार मामले में Salman Khan के लिए अनूप जलोटा की सलाह, कहा- 'उन्हें माफी...'

Advertisement