यदि सब ठीक रहता तो Ranveer Singh बॉलीवुड के अगले Don होते. मगर उन्होंने न केवल ये फिल्म छोड़ी बल्कि Farhan Akhtar से काफी बड़ी लड़ाई भी मोल ली. दोनों का विवाद अभी सुलझा भी नहीं है. मगर इस बीच Hrithik Roshan के हालिया पोस्ट ने इंटरनेट पर बड़ी चर्चा छेड़ दी. इसमें ऋतिक ने शिकायत की है कि सभी डायरेक्टर्स उन्हें केवल हीरो वाले पॉजिटिव रोल्स के लिए अप्रोच करते हैं. मगर वो इस वक्त थोड़े कॉम्प्लेक्स कैरेक्टर्स प्ले करना चाहते हैं. उनकी इस बात ने इंटरनेट पर बड़ी खुसुर-फुसुर शुरू कर दी है. लोगों का दावा है कि वो खुद को Don 3 के लिए पिच कर रहे.
क्या ऋतिक रोशन करेंगे 'डॉन 3'? उनके सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है
ऋतिक ने कहा कि सभी डायरेक्टर्स उन्हें हीरो के रोल्स दे रहे हैं जबकि वो खुद डार्क कैरेक्टर्स प्ले करना चाहते हैं.



04 जून की रात को ऋतिक ने पेरिस में एफिल टॉवर के पास से एक रैंडम सेल्फी डाली थी. उसके कैप्शन में उन्होंने बताया कि वो आगे किस तरह के रोल्स करना चाहते हैं. ज़ोया अख्तर की 'लक बाय चांस' मूवी में उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार ज़फर खान के कैरेक्टर में कैमियो किया था. ज़फर ऊपर से तो बहुत अच्छा, मिलनसार और चार्मिंग था. मगर अंदर-ही-अंदर वो दूसरों की सक्सेस से खूब जलता था. उनका ये किरदार ग्रे शेड में था, जिसका हवाला देते हुए ऋतिक ने कहा कि वो कुछ उसी तरह का काम करना चाहते हैं. यानी ऐसा काम, जो थोड़े डार्क और नेगेटिव शेड के हों. उनके इस पोस्ट पर ज़ोया अख्तर ने भी सपोर्ट दिखाया है.

खैर, उनका इतना कहना भर था कि लोगों के दिमाग का घोड़ा दौड़ने लग गया. 'डॉन 3' विवाद के बीच उनका ये पोस्ट देख लोगों ने कहा कि वो इस मूवी में काम करना चाहते हैं. खासकर इसलिए क्योंकि इसका लीड कैरेक्टर भी एंटी-हीरो है. एक यूजर ने कहा,
"मैंने लक बाय चांस नहीं देखी मगर ऋतिक रोशन इनडायरेक्टली डॉन 3 की ओर इशारा कर रहे हैं. उन्होंने ये साबित किया था कि वो अग्निपथ में अमिताभ बच्चन को आउटशाइन कर सकते हैं. मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर वो डॉन 3 में भी ऐसा ही करते हैं. उनके लिए बार अमिताभ हैं, शाहरुख खान नहीं."

हालांकि दूसरे यूजर ने इस बात से असहमति दिखाई. उसके मुताबिक,
"फरहान और ऋतिक बचपन के दोस्त हैं. उन्होंने फरहान की कुछ सबसे बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. क्या आपको वाकई ऐसा लगता है कि यदि उन्हें डॉन 3 के लिए पिच करना होता, तो वो ये काम इंस्टाग्राम के जरिए करते?"

तीसरे ने दावा किया,
"मुझे लगता है कि ऋतिक धीमे से फरहान अख्तर के सामने खुद को डॉन 3 के लिए पिच कर रहे हैं. यहां सभी हिंट हैं- फरहान, बैड गाय, गुड रोल."

वैसे, आम लोगों के अलावा खुद रणवीर सिंह भी कुछ महीने पहले तक ऐसा ही सोच रहे थे. रिपोर्ट हैं कि 'डॉन 3' पर फरहान और उनके बीच हुई लड़ाई की एक वजह ऋतिक भी थे. दरअसल, रणवीर ने दावा किया था कि फरहान उनकी जगह ऋतिक को इस फिल्म में लेने की फिराक में थे. लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने खुद इसका खंडन कर दिया. वैरायटी इंडिया से हुई बातचीत में ऋतिक कहते हैं,
"जो बात पहले केवल एक अफवाह थी, अब वो बहुत ज्यादा फैल गई है. इसलिए सच बताना बेहद ज़रूरी है. मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि मुझे कभी भी डॉन 3 के लिए अप्रोच नहीं किया गया था. मीडिया से मेरी रिक्वेस्ट है कि बगैर पक्की जानकारी के इस तरह की खबरें न फैलाएं."
रोचक बात ये है कि 2005-06 में फरहान 'डॉन' का मॉडर्न वर्जन शाहरुख खान नहीं, बल्कि ऋतिक रोशन के लिए लिख रहे थे. मगर लिखते-लिखते उनके दिमाग में शाहरुख का चेहरा तैरने लगा. फरहान ने जब ये बात ऋतिक को बताई तो उन्होंने खुले दिल से इसे एक्सेप्ट किया था. और तब जाकर शाहरुख के साथ ‘डॉन’ फ्रैंचाइज़ की शुरुआत हुई. हालांकि, बाद में ऋतिक ने 'डॉन 2' में कैमियो जरूर किया था. उनका रोल फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक था. लेकिन वो 'डॉन 3' में नजर आएंगे या नहीं, ये सिर्फ और सिर्फ फरहान अख्तर ही बता सकते हैं.
वीडियो: 'डॉन 3' विवाद पर रणवीर ने कहा- उन्हें निकाल ऋतिक के साथ फिल्म बनाने वाले थे






















