The Lallantop

डेब्यू मैच में ही रिकॉर्ड बुक्स में नाम, मानव सुथार में भारत को बड़ा स्पिनर मिला!

Manav Suthar की बॉलिंग देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वह पहली बार टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं. मानव की फिरकी के आगे अफगानी बल्लेबाजों को पहली पारी में कुछ समझ नहीं आया. नतीजा यह रहा कि पूरी टीम 152 पर ऑलआउट हो गई.

Advertisement
post-main-image
मानव सुथार बीते 25 सालों में भारत के लिए डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में विकेट लेने वाले पहले बॉलर हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू मैच में पहली पारी में छह विकेट लेकर एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बनाया।
  • सुथार के प्रदर्शन का कारण उनकी विविधता, नियंत्रण और स्पिन थी, जिसने अफगानी बल्लेबाजों को पहली पारी में अपरिचित स्थिति में रखा।
  • इस प्रदर्शन के बाद सुथार ने भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान मजबूत कर ली है और आगे के मैचों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर मानव सुथार (Manav Suthar) ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज करा लिया. 319 नंबर की टेस्ट कैप पहनकर उतरे सुथार ने मैच के पहले ही ओवर में विकेट लिया था. उनकी वेरिएशन, कंट्रोल और स्पिन के आगे अफगानी बैटर्स पानी मांगते फिर रहे थे. मानव ने मैच की पहली पारी में 6 विकेट लेकर वो कर दिया जो बीते तीन दशकों में नहीं हुआ था. 

Advertisement

मानव सुथार की बॉलिंग देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वह पहली बार टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं. मानव की फिरकी के आगे अफगानी बल्लेबाजों को पहली पारी में कुछ समझ नहीं आया. नतीजा यह रहा कि पूरी टीम 152 पर ऑलआउट हो गई.

सुथार ने पहले ही ओवर में लिया विकेट

सुथार अफगानिस्तान की पहले पारी का पांचवां ओवर कराने आए. ओवर की चौथी ही गेंद पर उन्होंने अब्दुल मलिक का विकेट ले लिया. मलिक स्वीप करने की कोशिश में शॉट को मिसटाइम कर गए थे. बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर सिराज ने उनका कैच लपका.

Advertisement
पांच विकेट हॉल किया पूरा

मानव सुथार बीते 25 सालों में भारत के लिए डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में विकेट लेने वाले पहले बॉलर हैं. इससे पहले साल 2001 में टीनू योनान ने इंग्लैंड के खिलाफ यह काम किया था.

सुथार का कमाल आगे भी जारी रहा. इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज को अपनी फिरकी में फंसाया. दूसरे दिन की आखिरी गेंद पर सुथार ने अफसर जाजई को आउट करके तीसरी सफलता हासिल की. अफसर का कैच खुद सुथार ने पकड़ा.  

तीसरे दिन पहली पारी में उन्होंने तीन विकेट और लिए. शराफुद्दीन अशरफ को आउट किया. वो 11 रन ही बना सके. अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रहमत शाह को भी सुथार ने फंसाया. रहमत को आउट करके सुथार ने अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया. इसके बाद सलीम सैफी को बोल्ड करके सुथार ने छठा विकेट हासिल किया.  

Advertisement

यह भी पढ़ें- फ्रेंच ओपन 2026 : एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता पहला ग्रैंडस्लैम ख‍िताब, रोमांचक फाइनल में कोबोली को हराया

सुथार के नाम हुए कई रिकॉर्ड

सुथार ने अपने डेब्यू में 33 रन देकर छह विकेट लिए. यह किसी भी भारतीय गेंदबाज का डेब्यू मैच में दूसरा बेस्ट फिगर है. वह केवल नरेंद्र हिरवानी से पीछे हैं. हिरवानी ने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में 61 रन देकर 8 विकेट लिए थे. 

अफगानिस्तान के खिलाफ किसी भी बॉलर का ये दूसरा बेस्ट बॉलिंग स्पेल है. इस सदी में सुथार, अमित मिश्रा के अलावा दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने डेब्यू टेस्ट की एक पारी में पांच विकेट लिए. 

राजस्थान के इस गेंदबाज ने पहले ही मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. उन्होंने ये साबित कर दिया कि वह टीम इंडिया में लंबे समय तक नजर आने वाले हैं. सुथार बॉलिंग के अलावा बैटिंग करने में भी माहिर हैं. पहली इनिंग्स में उन्होंने 41 गेंदों पर 28 रन बनाए थे. जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे.

वीडियो: सोशल लिस्ट: IPL 2026 Final: बेंगलुरु ने जीता IPL, सड़क पर उतरे RCB Fans ने मचाया बवाल

Advertisement