1) नोलन की अगली फिल्म में रॉबर्ट डाउनी और मैट डैमन करेंगे काम
शुरुआत करेंगे इंटरनेशनल सिनेमा से. 'टेनेट' के बाद क्रिस्टफर नोलन की Oppenheimer नाम की फिल्म बना रहे हैं. ये फिल्म एटॉमिक वेपन बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले साइंटिस्ट J. Robert Oppenheimer की लाइफ पर बेस्ड है. फिल्म में 'पीकी ब्लाइंडर्स' फेम सिलियन मर्फी टाइटल कैरेक्टर में दिखाई देंगे. इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हालिया डेवलपमेंट ये है कि अब इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, मैट डैमन और एमिली ब्लंट जैसे एक्टर्स को भी कास्ट कर लिया गया है. मैट डैमन नोलन की फिल्म 'इंटरस्टेलर' का भी हिस्सा थे. मगर डाउनी और नोलन का ये पहला कोलैबरेशन होगा. Oppenheimer जुलाई 2023 में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.

क्रिस्टफर नोलन की फिल्म 'ओपनहाइमर' की अब तक अनाउंस्ड स्टारकास्ट.
2) सूर्या की 'जय भीम' में थप्पड़ मारने वाले सीन पर विवाद
सूर्या की नई रिलीज़ हुई फिल्म 'जय भीम' अपने एक सीन को लेकर विवादों में है. फिल्म के एक सीन में पुलिसवाले बने प्रकाश राज हिंदी में बात करते एक शख्स को थप्पड़ मारते हैं. साथ ही उससे तमिल में बात करने को कहते हैं. इस सीन को लेकर सोशल मीडिया बौखलाया हुआ है. लोगों का कहना है कि ये सीन जबरदस्ती कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट करेगा. जबकि फिल्म में इसकी कोई खास ज़रूरत थी नहीं. एक आहत तबका ये मान रहा है कि ये सीन हिंदी भाषी ऑडियंस के खिलाफ है. जबकि इस सीन को फिल्म के कॉन्टेक्स्ट में देखने पर ये पता चलता है कि जिस आदमी को थप्पड़ मारा जा रहा है, वो हिंदी का प्रयोग करके एक मुश्किल सिचुएशन से बचना चाहता है. क्योंकि उसे पता है कि पुलिसवाले को हिंदी समझ नहीं आएगी. इसलिए पुलिसवाला उसे थप्पड़ मारकर उस भाषा में बोलने को कहता है, जो उसे समझ आती है.

थप्पड़ वाले सीन की फिल्म में ज़रूरत नहीं होने की बात कहने यूज़र के ट्वीट का स्क्रीनग्रैब.
3) शहजादा के लिए 21 करोड़ रुपए की फीस ले रहे कार्तिक आर्यन?
कार्तिक आर्यन अल्लू अर्जुन स्टारर ब्लॉकबस्टर 'अला वैकुंठपुरमुलो' के हिंदी रीमेक में काम कर रहे हैं. इस फिल्म का नाम है 'शहज़ादा'. इसे रोहित धवन डायरेक्ट कर रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म के लिए 21 करोड़ रुपए की फीस ले रहे हैं. उसी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये भी बताया गया कि कार्तिक फिल्म और मार्केट में उसकी अपील को देखने हुए अपनी फीस घटाते-बढ़ाते रहते हैं. साजिद नाडियावाला के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' के लिए कार्तिक के 15 करोड़ रुपए चार्ज करने की बात भी बताई जा रही है.

'शहज़ादा' की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन. इस फिल्म में कृति सैनन कार्तिक की लीडिंग लेडी होंगी.
4) दिवंगत एक्टर दिव्या भारती के पिता की हुई डेथ
30 अक्टूबर को एक्ट्रेस दिव्या भारती के पिता ओम प्रकाश भारती का निधन हो गया. इस बात की जानकारी फिल्ममेकर साजिद नाडियावाला की पत्नी वरदा खान ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- 'विल मिस यू डैड'. एक्चुअली मसला ये है कि साजिद नाडियावाला ने अपने दौर की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्या भारती से शादी की थी. मगर कुछ ही समय बाद दिव्या की एक एक्सीडेंट में डेथ हो गई. उसके बाद से दिव्या के माता-पिता का ख्याल साजिद ही रखते थे.

ओम प्रकाश भारती के साथ फिल्ममेकर साजिड नाडियाडवाला. ये पोस्ट साजिद की पत्नी वरना ने की है.
5) आयुष्मान-वाणी की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का फर्स्ट लुक आया
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की एक नई फिल्म आ रही है. इसका नाम है 'चंडीगढ़ करे आशिकी'. इस फिल्म में आयुष्मान एक क्रॉस फंक्शनल एथलीट और वाणी एक ट्रांसजेंडर का रोल करने वाली हैं. ये इन दो लोगों की प्रेम कहानी बताई जा रही है. अपने लीक से हटकर विषय की वजह से ये फिल्म काफी समय से चर्चा में है. अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया गया है. इस मोशन पोस्टर में आयुष्मान और वाणी के किरदार पैशनेटली किस करते नज़र आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर 8 नवंबर को रिलीज़ किया जाना है. 'चंडीगढ़ करे आशिकी' 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जानी है.
AYUSHMANN - VAANI: 'CHANDIGARH KARE AASHIQUI' FIRST LOOK... Team #ChandigarhKareAashiqui
- starring #AyushmannKhurrana
and #VaaniKapoor
- will unveil the trailer on 8 Nov 2021... Directed by #AbhishekKapoor
... Produced by #BhushanKumar
and #PragyaKapoor
... 10 Dec 2021 release. pic.twitter.com/CXL2PQBDaV
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 2, 2021
6) मी टू के आरोपों के बाद डायरेक्शन में लौटेंगे साजिद खान
फिल्ममेकर साजिद खान पर कई महिलाओं ने हैरसमेंट के आरोप लगाए थे. इन आरोपों की वजह से उस समय साजिद को 'हाउसफुल 4' के डायरेक्टर पद से हटा दिया गया था. मगर इन आरोपों का उनके करियर पर कुछ खास फर्क पड़ता नज़र नहीं आ रहा. क्योंकि वो एक नई फिल्म के साथ वापसी करने जा रहे हैं. ये एक कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है, जिसमें जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख काम करेंगे. साजिद इस फिल्म के लिए मार्च 2022 में लंदन जाने वाले हैं. बतौर डायरेक्टर साजिद की आखिरी फिल्म 2014 में आई 'हमशकल्स' थी.
7) 'कभी खुशी कभी ग़म' वाली 'पू' अब हीरोइन बनने जा रही है
'कभी खुशी कभी ग़म' में चाइल्ड आर्टिस्ट मालविका राज ने छोटी 'पू' का रोल किया था. फिल्म में इस किरदार का सीनियर वर्ज़न करीना कपूर ने प्ले किया था. अब मालविका हीरोइन बनने जा रही हैं. डैनी डेंगजोंपा के बेटे रिंजिंग 'स्कॉड' नाम की फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं. मालविका इस फिल्म की लीडिंग लेडी हैं. निलेश सहाय डायरेक्टेड ये फिल्म Zee5 पर रिलीज़ की जानी है. मगर अब तक इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई है.

फिल्म 'स्कॉड' के एक सीन में मालविका राज. नीचे वाली तस्वीर फिल्म 'कभी खुशी कभी ग़म' में पू बनीं मालविका की.










