तमिल फिल्मों के सुपरस्टार Suriya जल्द ही Kanguva नाम की पीरियड ड्रामा फिल्म में दिखाई देंगे. ये फिल्म पैन-वर्ल्ड लेवल पर बनाई जा रही है. जिसे दुनियाभर में 10 भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का टीज़र आ चुका है, जिसने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है. अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म के एक वॉर सीक्वेंस को 10 हज़ार लोगों के साथ शूट किया गया है. जो कि इसे अब तक सबसे बड़ा सीक्वेंस बनाता है. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि मेकर्स फिल्म की ऑथेंटिसिटी बनाए रखना चाहते हैं.
सूर्या और बॉबी देओल की 'कंगुवा' में होगा भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस
Kanguva के एक वॉर सीक्वेंस में Suriya और Bobby Deol के साथ नज़र आएंगे 10 हज़ार लोग.

इंडिया टुडे में सोर्स के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया गया कि
"स्टूडियो ग्रीन, डायरेक्टर सिवा और उनकी पूरी टीम, फिल्म की थीम का बेहद ख़्याल रख रहे हैं. वो इसके हर हिस्से पर बड़ी बारीकी से काम कर रहे हैं. फिल्म में एक बहुत बड़ा वॉर सीक्वेंस है. इनमें सूर्या और बॉबी देओल दिखाई देंगे. इस सीक्वेंस की ख़ासियत ये है कि इसमें लीड एक्टर्स के साथ 10 हज़ार से भी ज़्यादा लोग नज़र आने वाले हैं. एक्शन और स्टंट से लेकर पूरे वॉर सीन के विजुलाइजेशन के लिए इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स की मदद ली गई है. मेकर्स अपनी फिल्म की मदद से दर्शकों को भव्य सिनेमाई एक्सपीरिएंस देना चाहते हैं."
'कंगुवा' विलेन होंगे बॉबी
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘कंगुवा’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है. पोस्ट-प्रोडक्शन पर फुल पावर काम चल रहा है. मेकर्स अपनी इस फिल्म को दिवाली के बाद रिलीज़ करने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि ऑफिशियल तौर पर इसको लेकर कोई जानकारी नहीं आई है. ‘कंगुवा’ में सूर्या के साथ बॉबी देओल, जगपति बाबू और दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आने वाली हैं. सूर्या डबल रोल में दिखेंगे. वहीं बॉबी का रोल खूंखार विलेन का होगा. पिछले दिनों फिल्म उनका फर्स्ट लुक बाहर आया था, जो बड़ा डरावना था. ‘कंगुवा’ को सिवा डायेरक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म को 350 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनाया गया.
रिलीज़ के पहले फिल्म ने कमाया बजट से ज्यादा
बताया ये भी जा रहा है कि 'कंगुवा' ने फिल्म के ट्रेलर आने से पहले ही अपनी लागत वसूल ली है. 350 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने अभी ही 500 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. एमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने 'कंगुवा' के साउथ इंडियन भाषाओं के डिजिटल राइट्स 80 करोड़ रुपए में खरीदे हैं. वहीं फिल्म के हिंदी वर्ज़न के थिएट्रिकल राइट्स पेन स्टूडियोज़ ने 100 करोड़ रुपए में खरीदे हैं. ये वही स्टूडियो है, जिसने RRR से लेकर PS-1, 2, 'विक्रम' और 'सीता रामम' जैसी फिल्मों को हिंदी में रिलीज़ किया था. प्रभास की आने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के हिंदी थिएट्रिकल राइट्स भी पेन स्टूडियोज़ ने ही खरीदे हैं.
वीडियो: एनिमल के मेकर्स एनिमल पार्क में बॉबी देओल के कैरेक्टर अबरार को ज़िंदा करना चाहते हैं












