The Lallantop

'गदर 2' ने पहले मंडे को इतिहास रच दिया

'गदर 2' की पहले मंडे की कमाई ऑल टाइम रिकॉर्ड रही है.

Advertisement
post-main-image
'गदर 2' ऐसे ही कमाई करती रही तो शाहरुख खान की 'पठान' को टक्कर दे सकती है.

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' ने पहले तीन दिनों में बढ़िया कमाई की थी. मगर चौथे दिन मूवी ने इतिहास रच दिया. 'गदर 2' ने पहले मंडे को 39 करोड़ रुपए कमाए हैं. जो बीते सालों में किसी भी फिल्म ने पहले वर्किंग डे पर नहीं कमाए. वीकेंड में 134.88 करोड़ रुपए कमाने के बाद फिल्म की चार दिनों की कमाई 173.88 करोड़ रुपए हो चुकी है. फिल्म की इस ह्यूज सक्सेस का श्रेय इसकी री-कॉल वैल्यू को भी जाता है. 'गदर' के पहले पार्ट को लोगों ने खूब पसंद किया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'गदर 2' की पहले मंडे की कमाई ऑल टाइम रिकॉर्ड रही है. किसी भी बड़ी फिल्म या किसी त्योहार पर रिलीज़ हुई फिल्मों ने भी पहले मंडे को इतनी कमाई नहीं की जितना 'गदर 2' ने कर डाली है. रिपोर्ट्स हैं कि कमाई का ये आंकड़ा 15 अगस्त को और भी ऊपर जा सकता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 अगस्त को 'गदर 2', 55 करोड़ या उससे ऊपर का कलेक्शन कर सकती है. इसकी दो वजहें हैं- पहली तो 15 अगस्त को पब्लिक हॉलीडे हैं और दूसरा 'गदर 2' में देशभक्ति और देशप्रेम को कूट-कूट कर दिखाया गया है. वैसे 'गदर 2' के सामने अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 रिलीज़ हुई है. उसे भी पसंद किया जा रहा है.

Advertisement

'गदर 2' की फर्स्ट मंडे की कमाई को आंकड़ों से समझें तो ये बीते दिनों रिलीज़ हुई कुछ बड़ी फिल्मों से बहुत ज़्यादा है-

गदर 2 - 39 करोड़ रुपए 
पठान - 26.50 करोड़ रुपए 
किसा का भाई किसी की जान - 10.17 करोड़ रुपए 
आदिपुरुष - 7.70 करोड़ रुपए
तू झूठी मैं मक्कार - 06.05 करोड़ रुपए

(ये सभी आंकड़े बॉलीवुड हंगामा से लिए गए हैं.)

Advertisement

इन आंकड़ों के साथ सनी देओल की 'गदर 2' अब शाहरुख खान की 'पठान' को टक्कर दे रही है. फिल्म के हिंदी कलेक्शन की बात करें तो 'पठान' का नेट कलेक्शन 524 करोड़ रुपए था. कई ट्रेड पंडितों का कहना है कि 15 अगस्त के कलेक्शन के बाद 'गदर 2', 200 करोड़ पार कर जाएगी. 'गदर 2' की कमाई धीमी होने का नाम नहीं ले रही है और पहला हफ्ता खत्म होते-होते मूवी 300 करोड़ का आंकड़ा भी छू सकती है.

'गदर 2' फिल्म को कई लोग मास एंटरटेनिंग फिल्म कह रहे हैं. मगर सनी देओल को जनता का लगाया ये टैग पसंद नहीं आ रहा. रिसेंटली एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सनी से इस बारे में बात की गई तो वो बोले,

''मास या मासी फिल्म से आपका क्या मतलब है? पब्लिक तो पब्लिक है. हम सब पब्लिक हैं. आप मास बोल कर कुछ लोगों को नीचा दिखा रहे हो? आपको लगता है कि आप बड़े हो? आपको अक्ल नहीं है. समझ ही नहीं है हिन्दुस्तान की. अपने मुल्क को समझो.''

खैर, 'गदर 2' का रिव्यू हमने किया है. इसे आप हमारी वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं. 

वीडियो: गदर-2 देखने के लिए जनता ये कर जाएगी, सनी देओल ने भी सोचा नहीं होगा!

Advertisement