क्या Spirit के सेट पर Sandeep Reddy Vanga और Prabhas की बहस हो गई? Alia Bhatt की Alpha Trailer भी नकल निकला? Sunny Deol की Batwara 1947 का Teaser कैसा है? क्या Kalki Universe बनने जा रहा है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें :
वांगा-प्रभास में ठन गई, रुक गया 'स्पिरिट' का शूट!
एक सीन को लेकर प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा में हुई बहस. प्रभास सेट छोड़कर चले गए!


# वांगा-प्रभास में ठन गई, रुक गया स्पिरिट का शूट!
'स्पिरिट' की शूटिंग फुल स्विंग में चल रही थी. मगर दो दिन पहले प्रभास ने अचानक ब्रेक ले लिया. पहले तो यही कहा गया, कि ये नॉर्मल रिकवरी ब्रेक है. मगर अब एक नई और चौंकाने वाली बात सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर कई सिनेमा पेजेस ने लिखा गया है कि सेट पर संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास के बीच कुछ तनातनी हो गई थी. एक सीन को लेकर दोनों के बीच आर्ग्युमेंट हो गया था. सीन की डिटेल्स भी दी गई हैं. बताया जा रहा है कि इस सीन में प्रभास एक से दूसरे, दूसरे से तीसरे और इस तरह कई कमरों में जाते हैं. और हर कमरा खून से सना हुआ है. ये इंटेंस और इमोशनल सीन है. प्रभास ने जिस तरह ये सीन दिया, वो संदीप रेड्डी के इंटरप्रेटेशन से बिल्कुल अलग था. दोनों के बीच इसे लेकर लंबी चर्चा हुई. मगर सहमति नहीं बन पाई. और प्रभास ने कुछ दिनों का ब्रेक ले लिया. इसलिए अब दूसरे एक्टर्स वाले सीक्वेंसेज़ शूट किए जा रहे हैं. कुछ पोस्ट्स के मुताबिक प्रभास और संदीप रेड्डी के बीच अनबन की बात खारिज की गई है. मगर सच क्या है, ये अभी सामने नहीं आ पाया है.
# 'ओशंस इलेवन' के प्रीक्वल में वाग्नर मोरा की एंट्री!
'ओशंस इलेवन' का प्रीक्वल बन रहा है. मार्गो रॉबी और ब्रैडली कूपर इसमें कास्ट कर लिए गए हैं. दी हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक वाग्नर मोरा भी इस फिल्म से जुड़ सकते हैं. उन्हें फिल्म में नेगेटिव रोल के लिए अप्रोच किया गया है. बातचीत एडवांस लेवल पर है. मुमकिन है कि वाग्नर मोरा जल्द ही ये फिल्म साइन करेंगे.
# टीज़र के बाद 'अल्फ़ा' का ट्रेलर भी कॉपी निकला!
10 जून को आए 'अल्फ़ा' के टीज़र पर नकल के आरोप लगे. इंट्रो सीन तो फ्रेंच फिल्म 'ला फाम निकिता' के एक सीन की हूबहू नकल निकला. अब कल 17 जून को आए ट्रेलर के लिए भी ऐसी ही बातें कही जा रही हैं. ऑडियंस को इसमें 'दी बॉयज़' और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के सीन्स की नकल दिखी. कुछ लोगों ने इनके दोनों सीरीज़ और 'अल्फ़ा' के ट्रेलर के सीन की तुलना करते हुए उन्हें एक साथ अपलोड किया है. इसमें बच्चे को मॉनिटर्ड केज वाला सीन 'दी बॉयज़' के होमलैंडर से बिल्कुल मिलता जुलता है. दूसरा वो सीन है जिसमें आलिया बॉबी पर हमला करती हैं. और बॉबी उन्हें गर्दन से पकड़ लेते हैं. 'गेम ऑफ़ थ्रोन्स' में आर्या स्टार्क और नाइट किंग का ऐसा ही सीन है. ये देखकर लोग YRF स्पाय यूनिवर्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं.
# सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का टीज़र आया
सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' का टीज़र आया है. शुरुआत आमिर खान के वॉइस ओवर से होती है. टीज़र में बताया गया है कि हिंदुस्तान को 200 साल की ग़ुलामी से आज़ादी तो मिल गई. मगर देश का बंटवारा हो गया. हिंदुस्तान दो हिस्सों में बंट गया. शबाना आज़मी, प्रीति ज़िंटा, अभिमन्यु सिंह, अली फ़ज़ल और करण देओल की झलक भी दिखी. फिल्म का म्यूज़िक एआर रहमान ने दिया है. राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म पार्टिशन डे यानी 14 अगस्त को रिलीज़ होगी.
# 'कल्कि' के अहम किरदारों पर स्टैंडअलोन फिल्में बनेगी!
'कल्कि' के बारे में ख़बर आ रही है कि इसके मेजर कैरेक्टर्स पर स्टैंडअलोन फिल्म्स बनाई जाएंगी. न्यूज़ पोर्टल गुल्टे की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्में इस फ्रैंचाइज़ के मेजर कैरेक्टर्स पर बनेंगी. एक-एक घंटे की ये फिल्में OTT प्लैटफॉर्म्स पर रिलीज़ की जाएंगी. रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्में 'कल्कि 2' के आने से पहले लाई जाएंगी. अभी मेकर्स ने इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है. मगर इंटरनेट पर पढ़ने में आ रहा है कि नाग अश्विन 'कल्कि' का पूरा यूनिवर्स बनाएंगे. स्टैंडअलोन फिल्मों में सबसे पहले अमिताभ बच्चन के पात्र अश्वत्थामा वाली फिल्म आएगी. इसके बाद सुमति, सुप्रीम यास्किन और भैरवा पर बेस्ड फिल्में रिलीज़ की जाएंगी. हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.
# दया नायक पर फिल्म बनाएंगे राम गोपाल वर्मा
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक पर फिल्म बनने की चर्चा है. मिड-डे के मुताबिक इसे राम गोपाल वर्मा डायरेक्ट करेंगे. इसे राम गोपाल वर्मा की गैंगस्टर ट्रिलजी से जोड़कर यूनिवर्स बनाने की भी चर्चाएं हैं. और इसे 'कंपनी 2' के तौर पर बनाए जाने के बारे में विचार किया जा रहा है. कोई भी पुख्ता जानकारी मिलते ही हम आपको अपडेट करेंगे.
वीडियो: 'स्पिरिट' के सेट पर प्रभास-वांगा में तनातनी? रुक गई फिल्म की शूटिंग!


















