The Lallantop

AI से सीखा हत्या का तरीका, फिर शादी 'काटने' वाले लड़की के रिश्तेदार को मार डाला

Bihar के सिवान में 19 साल के इंजीनियरिंग छात्र ने AI की मदद लेकर एक शख्स की हत्या कर दी. आरोपी का मृतक की महिला रिश्तेदार से संबंध था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. क्या है पूरा मामला?

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (सांकेतिक फोटो: आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 19 साल के इंजीनियरिंग छात्र शाहनवाज आलम ने एआई से हत्या के तरीके सीखकर कामरे आलम की हत्या की, जिसमें उसने अपने नाबालिग भाई को भी शामिल किया।
  • शाहनवाज ने कामरे आलम की हत्या की योजना इसलिए बनाई क्योंकि कामरे उसकी एक महिला रिश्तेदार से संबंध में बाधा बन रहे थे।
  • पुलिस ने हत्या के आरोप में शाहनवाज को गिरफ्तार किया है और उसके नाबालिग भाई को हिरासत में लिया गया है, मामला जांच के अंतर्गत है।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई. नए जमाने की इस टेक्नॉलजी से सुविधा है तो इसके खतरे भी हैं. बिहार की ये घटना ही लीजिए. 19 साल के इंजीनियरिंग के एक छात्र शाहनवाज आलम ने एआई से मर्डर का तरीका पूछा और उसका इस्तेमाल करके एक व्यक्ति की हत्या कर दी. इसमें उसने अपने नाबालिग भाई को भी साथ ले लिया था. मृतक की पहचान कामरे आलम के तौर पर हुई है. कामरे आलम की एक महिला रिश्तेदार से आरोपी का संबंध था लेकिन कामरे शादी में बाधा बन रहे थे. इसी वजह से शाहनवाज ने उन्हें मार डाला.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है मामला?

टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की रिपोर्ट के मुताबिक, कामरे आलम सिवान जिले के लकड़ी गांव के रहने वाले थे. हाल ही में विदेश से लौटे थे. पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपी शाहनवाज आलम और अपनी एक रिश्तेदार के बीच के रिश्ते पर आपत्ति जताई थी. कामरे को रास्ते से हटाने के लिए शाहनवाज ने अपने नाबालिग भाई के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची. 18 जून की रात दोनों ने कथित तौर पर कामरे को एक स्थानीय स्कूल के पीछे सुनसान जगह पर बुलाया. वहां उन्होंने कथित तौर पर उसके सिर पर सख्त मिट्टी का ढेला मारकर उसे बेहोश कर दिया और फिर उसके मुंह और नाक में मिट्टी भर दी. दम घुटने से कामरे की मौत हो गई.

‘AI की मदद ली’

सिवान के SP पूरन कुमार झा के मुताबिक, आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले AI-बेस्ड प्लेटफॉर्म के जरिए हत्या के तरीकों के बारे में जानकारी जुटाई थी. उन्होंने बताया कि युवक ने ऐसे तरीकों को सर्च किया, जिनसे शरीर पर चोट के निशान कम दिखें और पुलिस के लिए हत्या की वजह पता लगाना मुश्किल हो जाए. उन्होंने कहा कि उसके मोबाइल फोन से AI के इस्तेमाल के सबूत मिले हैं. SP पूरन ने शनिवार, 20 जून को बताया,

Advertisement

हत्या का खुलासा रात की रूटीन गश्त के दौरान हुआ. पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों के कपड़ों पर मिट्टी के दाग देखे. जब उन्होंने गश्ती दल को देखकर भागने की कोशिश की तो अधिकारियों को शक हुआ. उन्होंने उनका पीछा किया. पूछताछ के दौरान दोनों ने एक शख्स की हत्या करने की बात कबूल की. ​​उनके मोबाइल फोन की जांच करने पर कामरे की तस्वीरें और दूसरे सबूत मिले.

ये भी पढ़ें: लाश की पहचान तक नहीं हो पा रही थी, दिल्ली पुलिस ने AI की मदद से जो किया वो हैरान कर देगा!

आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने स्कूल के पीछे की झाड़ियों से पीड़ित का शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह ‘दम घुटना’ बताई गई है. शरीर पर बाहरी चोट के निशान बहुत कम थे. SP पूरन कुमार झा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके नाबालिग भाई को हिरासत में लिया गया है. 

Advertisement

वीडियो: रेत खनन को लेकर विवाद के चलते बीजेपी नेता की हत्या, क्या है इनसाइड स्टोरी?

Advertisement