The Lallantop

'बंटवारा 1947' की ऐसी दुर्गति होगी, सनी देओल ने सपने में भी नहीं सोचा होगा!

सनी देओल और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स की फिल्म होने के बावजूद 'बंटवारा 1947' को थिएटर मालिक एक भी शो देने को तैयार नहीं!

Advertisement
post-main-image
'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए थे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने सिंगल स्क्रीन थिएटरों को फरमान दिया कि वे अपने सभी शो इसी फिल्म के नाम पर चलाएं।
  • 'बंटवारा 1947' की बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्मेंस के कारण थिएटर मालिक 'आवारापन 2' को अधिक शो देना चाहते हैं, जिससे शो आवंटन में विवाद उत्पन्न हुआ।
  • थिएटर मालिकों को 26 अगस्त को आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' के लिए शो आवंटित करने की जटिलता के कारण 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो गया है।

हफ़्ते भर पहले Sunny Deol स्टारर Batwara 1947 के डिस्ट्रिब्यूटर्स Emraan Hashmi की Awarapan 2 के आड़े आ रहे थे. उन्होंने सिंगल स्क्रीन थिएटर मालिकों को ये फ़रमान जारी कर दिया कि वो अपना हर एक शो 'बंटवारा 1947' के नाम करें. इससे इमरान के हिस्से कुछ भी नहीं जाता. मगर फिर बॉक्स ऑफिस पर सनी की फिल्म इस तरह पस्त हुई कि सिनेमाघर मालिक उन्हें एक भी शो देने को तैयार नहीं हैं. 

Advertisement

आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी 'बंटवारा 1947' को PVR-INOX ने डिस्ट्रीब्यूट किया है. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि फिल्म की डिस्ट्रिब्यूशन टीम ने कई सिंगल-स्क्रीन थिएटरों के सामने नई शर्त रखी है. उनकी मांग है कि 21 अगस्त से 'बंटवारा 1947' का कम-से-कम एक शो सिनेमाघरों में जरूर चलाया जाए. थिएटर मालिक उनकी इस मांग से हैरान हैं. वो इसलिए क्योंकि सनी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफ़ॉर्म नहीं कर रही.

सिंगल स्क्रीन में भी 'बंटवारा 1947' की हालत पस्त है. दूसरी तरफ़, इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' अब तक तगड़ी कमाई कर रही है. इसलिए थिएटर ओनर्स चाहते हैं कि ज्यादा-से-ज्यादा शो 'आवारापन 2' को दिए जाएं. लेकिन ‘बंटवारा 1947’ को भी शो देने के डायरेक्टिव की वजह से वो पूरी तरह ऐसा नहीं कर पा रहे.

Advertisement

वैसे, शर्त तो 'आवारापन 2' के मेकर्स ने भी रखी है. वो भी एक नहीं, बल्कि दो. पहली शर्त ये कि सिंगल स्क्रीन थिएटरों के सभी शोज़ उनकी फिल्म को दिए जाएं. थिएटर मालिकों को इससे कुछ खास आपत्ति नहीं है. लेकिन दूसरी शर्त ये है कि 27 अगस्त तक 'आवारापन 2' के सभी शोज़ जस-के-तस रहें. उनकी संख्या को घटाया न जाए.

बस, यही बात सिनेमाघर मालिकों के गले का फांस बन रही है. वो इसलिए क्योंकि 26 अगस्त को यश की 'टॉक्सिक' रिलीज़ होगी. इस फिल्म की हाइप तगड़ी है. इसलिए थिएटर्स को उसे भी पर्याप्त शोज़ और स्क्रीन देने होंगे. ऐसे में 'आवारापन 2' और ‘टॉक्सिक' के बीच शोज़ डिस्ट्रिब्यूट करना सिनेमाघर मालिकों की परेशानी का सबब बना हुआ है. वैसे रिपोर्ट्स हैं कि दोनों पक्ष इस मसले पर कोई बीच का रास्ता निकालने पर विचार कर रहे हैं. मगर इन सबके बीच सनी और आमिर की 'बंटवारा 1947' का पत्ता कटेगा, ये ऑलमोस्ट कन्फर्म हो चुका है.

वीडियो: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के टीजर में प्रीति जिंटा की वापसी, अभिमन्यु ने ध्यान खींचा

Advertisement

Advertisement