KYC अपडेट ना करने पर बैंक अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा. अगर आपके पास भी पिछले कुछ दिनों में ऐसा कोई मैसेज आया है तो सावधान हो जाइए. KYC अपडेट करने वाला स्कैम फिर से वापस आया है. और इस बार इतना फैला है कि RBI को चेतावनी जारी करना पड़ी है (RBI issues warning on KYC fraud).
KYC Scam वापस आया, RBI ने बताया बचने का तरीका
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने लोगों से कहा है (RBI issues warning on KYC fraud) कि अगर उन्हें ऐसे मैसेज मिलें जिनमें कहा गया हो कि KYC अपडेट न करने पर उनका बैंक अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा, तो वे घबराएं नहीं.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने व्हाट्सऐप के जरिए लोगों को इस स्कैम की जानकारी दी है. RBI ने बताया है कि अगर आपसे कोई अधिकारी बनकर KYC डिटेल मांग रहा है तो ध्यान रखें कि वह स्कैम है. साथ ही इससे नहीं डरने के लिए भी कहा है.
आपने घबराना नहीं हैRBI ने लोगों से कहा है कि अगर उन्हें ऐसे मैसेज मिलें जिनमें कहा गया हो कि KYC अपडेट न करने पर उनका बैंक अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा, तो वे घबराएं नहीं. ऐसे मैसेज सिर्फ आपको डराने के लिए भेजे जाते हैं, ताकि आप घबराकर तुरंत कोई कदम उठा लें और यह सोचने-जांचने का मौका ही ना मिले कि मैसेज सच है या फर्जी.

मैसेज में इस तरह के स्कैम से बचने के लिए तीन आसान नियम बताए गए हैं- रुकें, सोचें और फिर कदम उठाएं. माने मैसेज देखते ही एक्टिव नहीं होना है. ठंड रखो, अगर केवाईसी नहीं भी हुई है तो बैंक अकाउंट बंद नहीं करता. RBI ने साफ कहा कि बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां (NBFCs) KYC अपडेट के लिए लिंक नहीं भेजती हैं.
ये भी पढ़ें: KYC के लिए बार-बार कागज जमा कराने से मिली मुक्ति, जानिए CKYC 2.0 कैसे करेगा काम
अनजान लिंक माने अनजान रिस्क. अगर कोई मैसेज आपको अकाउंट ब्लॉक होने से बचाने के लिए किसी लिंक पर क्लिक करने को कहता है, तो इसे खतरे की घंटी मानना चाहिए. एक बात जान लीजिए, बैंक और NBFC तो छोड़िए, कोई और दूसरे संस्थान भी कोई लिंक नहीं भेजते. लिंक पर क्लिक किया तो जरूर आप अपने अकाउंट से डी-लिंक हो जाएंगे.
आपको कभी भी KYC लिंक पर क्लिक नहीं करना है. इसके साथ ही कोई कितना बड़ा अधिकारी बनकर आपसे कहे, OTP, PIN और पासवर्ड जैसी जानकारी शेयर नहीं करनी है. रही बात केवाईसी की तो ये प्रोसेस है जिसके लिए बैंक या संस्थान सिर्फ मैसेज भेजता है कि भईया/बहन ब्रांच आ जाओ. इसमें भी कोई ये नहीं कहता कि अभी आओ.
इसलिए KYC नहीं IKYC कहिए. माने नो योर कस्टमर की जगह आई नो योर क्राइम. ये RBI ने नहीं हमने लिख दिया.
वीडियो: RBI ने बदले लोन रिकवरी के नियम, देरी पर ग्राहकों को मिलेगा 250 रुपये प्रति घंटे मुआवजा











