The Lallantop

सनी देओल की 'जाट' देख पब्लिक बोली- फुल पैसा वसूल है

Sunny Deol की Jaat Film देखने लोग एक साथ ढोल-ताशे लेकर पहुंचे. सिंगल स्क्रीन्स में लौट आई रौनक.

Advertisement
post-main-image
सनी देओल की 'जाट' को लोक मस्ट वॉच बता रहे हैं.

Sunny Deol की Jaat पूरे गाजे-बाजे के साथ रिलीज़  हो चुकी है. सोशल मीडिया पर थिएटर के अंदर के वीडियोज़ आ रहे हैं. जिसमें जनता सनी के सीन्स पर तालियां पीट रही है. सीटी बजा रही है. कई वीडियोज़ ऐसे भी हैं जिनमें 50  से 80 लोग एक साथ 'जाट' का गाना गाते हुए थिएटर पहुंच रहे हैं. फिल्म देखकर लोग सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू दे रहे हैं. हम आपको नीचे ऐसे ही कुछ मज़ेदार पोस्ट पढ़ाते हैं.

Advertisement

'जाट' में पहली बार सनी देओल ने साउथ के मशहूर डायरेक्टर Gopichand Malineni के साथ काम किया है. फिल्म देखने वाले कई लोगों ने कहा कि ये फिल्म नॉर्थ से साउथ तक जनता को टार्गेट कर रही हैं. ये फुल टू मास फिल्म है. जिसे लोग मस्ट वॉच बता रहे हैं.

एक यूज़र ने लिखा,

Advertisement

''मास फीस्ट है, ये नॉर्मल आइटम नहीं, एटम बम है.''

नमन शर्मा नाम के एक शख्स ने लिखा,

''सनी देओल मास एंटरटेनर फिल्म के साथ लौटे हैं. सनी का हीरोइज़्म, सीटीमार डायलॉग और धुआंधार एक्शन देखकर खूब मज़ा आया.''

Advertisement

एक शख्स ने लिखा,

'' 'जाट' को अपनी पूरी फैमिली के साथ देखिए. दादी, मम्मी, पापा से लेकर बच्चों तक को ये फिल्म पसंद आएगी. मस्ट वॉच.''

एक बंदे ने लिखा,

'' 'जाट' का पहला हाफ मज़ेदार है. 80 और 90 के दशक वाले सनी देओल लौट आए हैं. उनका एक्शन अवतार और कहानी-स्क्रीनप्ले कमाल का है. बैकग्राउंड म्यूज़िक सुनकर तो रोंगटे खड़े हो गए.''

एक ने तो इसे राम और रावण का युद्ध बता दिया. लिखा,

''कमर्शियल मास मसाला एंटरटेनमेंट फिल्म. आंद्र प्रदेश के एक गांव में सेट है. ये राम और रावण के बीच जंग की कहानी है. मास, मसाला एंटरटेनिंग फिल्म. रॉ एक्शन, हाई इमोशन देखने को मिलेगा.''

एक ने कहा ये फुल टू पैसा वसूल फिल्म है,

'' 'जाट' फुल टू मास एंटरटेनर फिल्म है. सनी देओल का एक्शन पैक पंच बढ़िया है. रणदीप हुड्डा विलन के रोल में छा गए हैं. इसके डायलॉग्स पैसा वसूल हैं. सिंगल स्क्रीन्स के लिए परफेक्ट फिल्म है.''

सोशल मीडिया पर 'जाट' को लेकर नेगेटिव रिव्यूज़ कम ही दिख रहे हैं. जिस तरह से पिक्चर का वर्ड ऑफ माउथ आया है उससे उम्मीद लगाई जा रही है कि पिक्चर बड़ी ओपनिंग ले सकती है. इसकी एडवांस बुकिंग को देखकर एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि फिल्म 10-12 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन करेगी. आधे दिन के बाद 'जाट' इंडिया में 1.79 करोड़ रुपये कलेक्ट कर चुकी है. अभी शाम के रात के शोज़ बाकी हैं.

ख़ैर, सेंसर बोर्ड ने 'जाट' की रिलीज़ से ठीक पहले इससे 22 सीन्स कटवाए थे. कहीं अपशब्द हटवाए हैं, तो कहीं नए शब्द, नए विजुअल्स डलवाए हैं. देखना होगा पिक्चर पहले दिन कितने करोड़ रुपये कमाती है.

वीडियो: सनी देओल की जाट, 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होगी

Advertisement