बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल (Sunny Deol Bungalow) के बंगले का ई-ऑक्शन नोटिस वापस ले लिया है. अब बंगले की नीलामी नहीं होगी. इस बीच सनी के इस आलीशान बंगले से जुड़ी कई डीटेल्स सामने आ रही हैं. आजतक से जुड़े दीपेश त्रिपाठी की रिपोर्ट के मुताबिक -
सनी देओल के 'फंसे' बंगले के अंदर क्या-क्या, जान दिमाग हिल जाएगा!
पांच मंजिल, मूवी थिएटर, प्रोडक्शन ऑफिस और टेरेस गार्डन...पड़ोस में गोविंदा, शिल्पा शेट्टी और श्रद्धा कपूर का भी घर है.


# ये पांच मंजिला बंगला 600 स्क्वायर मीटर में फैला हुआ है.
# इसमें मूवी थिएटर, प्रोडक्शन ऑफिस और टेरेस गार्डन भी बना हुआ है.
# बालकनी से बाहर निकलो तो समंदर का व्यू दिखता है.
# इस बंगले का नाम सनी विला है. इंडस्ट्री में इसे सनी सुपर साउंड के नाम से जाना जाता है.
# ये गांधी ग्राम रोड, नॉर्थ मुंबई में स्थित है.
# बंगले के आस-पास ही बॉलीवुड दिग्गज जैसे गोविंदा, शिल्पा शेट्टी, श्रद्धा कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी का भी घर है.
# खबर है कि इसी बंगले में करीब 50 साल पहले धर्मेंद्र की फिल्म प्रतिज्ञा प्रोड्यूस की गई थी.
# कई फिल्मी हस्तियों ने बंगले में बने थिएटर का इस्तेमाल प्राइवेट स्क्रीनिंग के लिए भी किया है.
# बंगले में एक डबिंग स्टूडियो भी है जहां कई बड़ी फिल्मों की डबिंग हो चुकी है.
क्या विवाद हुआ?20 अगस्त को खबर आई कि सनी देओल का ये बंगला नीलाम होने वाला है, क्योंकि उन्होंने बंगले के लिए लिया गया लोन बैंक को नहीं चुकाया है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के बंगले की नीलामी का विज्ञापन अखबार में निकाला था, जिसमें अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल के नाम पर 55 करोड़ रुपये का बंगला बताया गया. इसे 25 सितंबर 2023 को नीलाम करने की घोषणा की गई. नीलामी के लिए बेसिक प्राइस 51.43 करोड़ रुपये रखी गई.

इसके बाद 21 अगस्त को बैंक ने एक और नोटिस निकाला जिसमें कहा गया है कि कुछ तकनीकी वजहों के चलते बंगले की बिक्री का नोटिस वापस ले लिया गया है.
ये भी पढ़ें- गदर-2 की जबर कमाई के बाद सनी देओल अब अपनी इन दो फिल्मों का सीक्वल बना रहे हैं?
खबर है कि सनी देओल ने बंगले को खरीदने के लिए एक बड़े अमाउंट का लोन लिया था और उन्हें 55.99 करोड़ रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा को ब्याज के साथ देने थे. सनी, उनके भाई बॉबी और पिता धर्मेंद्र की कंपनी सनी साउंड्स प्राइवेट लिमिटेड लोन लेते वक्त गारंटर बनी थी.
वीडियो: सनी देओल ने बाप-बेटे का रिश्ता और ऐक्टर बनने की यात्रा बताई


















