SS Rajamouli अपनी फिल्म Varanasi की कहानी को लेकर क्या खुलासा कर गए? Ramayana के ट्रेलर रिलीज के बाद कैकेयी की ड्रेसिंग को लेकर हुई ट्रोलिंग पर फिल्म के डिजाइनर्स ने क्या कहा? Spider-Man: Brand New Day ने अब तक की कमाई से कौन सा रिकॉर्ड बना दिया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'वाराणसी' में राजामौली वो करने जा रहे हैं, जो आज तक कोई नहीं कर पाया!
'वाराणसी' की 80 परसेंट शूटिंग पूरी हो चुकी है.

# 10 हजार करोड़ के पास पहुंची 'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे'
'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' की रिलीज़ को अभी केवल पांच दिन गुजरे हैं. इस दौरान फिल्म ने दुनियाभर में 9550 करोड़ रुपए छाप दिए. भारत में भी ये मूवी अब तक 336 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि हफ्ता बीतने से पहले ही ये वर्ल्डवाइड 10 हज़ार करोड़ कमा लेगी.
# टाइम ट्रैवल करेगी SS राजामौली की 'वाराणसी'?
SS राजामौली ने अपनी अपकमिंग मूवी 'वाराणसी' को लेकर बड़ी अपडेट दी है. यूरोपियन मैगज़ीन 'Tsunami' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फिल्म की 80 परसेंट शूटिंग पूरी हो चुकी है. उन्होंने बताया कि ये कहानी वाराणसी से शुरू होगी. इसके बाद मूवी टाइम ट्रैवल करते हुए अंटार्कटिका, अफ्रीका और प्राचीन रोम से होते हुए दोबारा वाराणसी लौट आएगी. खास बात ये है कि टाइम ट्रैवल वाली फिल्में बॉलीवुड में भी कम ही बनी हैं. हालांकि कोई भी फिल्म ऑडिअंस पर कोई बड़ा असर नहीं छोड़ पाई. अब SS राजामौली की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि कुछ कमाल होने वाला है.
# 'जॉब ट्रैफिकिंग' में काम करेंगी निमरत कौर
अमेजॉन प्राइम वीडियो ने अपनी नई सीरीज़ 'जॉब ट्रैफिकिंग' का ऐलान कर दिया है. इसमें निमरत कौर, रोशन मैथ्यू, काव्या त्रेहान और पवन मल्होत्रा अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे. आठ एपिसोड की इस सीरीज़ को प्रशांत नायर डायरेक्ट कर रहे हैं. ये कहानी ऑनलाइन स्कैम का शिकार होने वाले लोगों की ज़िंदगी को दिखाएगी. फिलहाल इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई है.
# सलमान खान ने क्यों घटाया 16 किलो वजन?
बीते दिनों सलमान खान की लीन फिजिक देख कई लोगों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई थी. मगर 'द अलायंस' शो पर उन्होंने खुलासा किया कि वो पूरी तरह ठीक हैं और नयनतारा के साथ SVC63 पर काम कर रहे. सलमान के मुताबिक, उन्होंने इस मूवी के लिए ही अपना 16 किलो वजन घटाया है.
#'रामायण' के कपड़ों की ट्रोलिंग पर डिज़ाइनर्स ने क्या कहा?
'रामायण' का ट्रेलर देख लोगों ने कैकेयी यानी लारा दत्ता की मॉडर्न साड़ी और मेकअप की ट्रोलिंग की थी. अब फिल्म के डिजाइनर्स रिंपल और हरप्रीत नरूला ने उनका जवाब दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि कैकेयी की साड़ी में हरा रंग उनके मदरहुड को दर्शाता है, जो भरत और राम के बीच बंट गया. वहीं मरून रंग उनकी मानसिक शक्ति का सिंबल है. दोनों डिजाइनर्स ने कहा कि उन्हें पहले से ऐसे रिएक्शन की उम्मीद थी. इसलिए लोगों की ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ा.
# जाफ़र जैक्सन के खाते में गिरी एक और बड़ी फिल्म
माइकल जैक्सन के भतीजे जाफ़र जैक्सन ने अपनी डेब्यू फिल्म 'माइकल' से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. इस मूवी ने दुनियाभर में 952 करोड़ रुपए का कारोबार किया. अब उनके हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है, जिसका नाम है 'सुपरमैक्स'. इस एक्शन-थ्रिलर में वो विल स्मिथ के साथ लीड रोल में नज़र आएंगे. डेडलाइन के मुताबिक, फिल्म की कहानी एक ऐसे खतरनाक हत्यारे के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो एक हाई-सिक्योरिटी जेल में बंद है. फिल्म को डेविड गॉर्डन ग्रीन डायरेक्ट कर रहे हैं. फिलहाल इसकी रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है.
वीडियो: 'रामायण' में विष्णु का किरदार किसने किया?











