जिस दिन से Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana का ट्रेलर आया, इंटरनेट पर एक तबका इसकी एक्यूरेसी पर सवाल उठा रहा है. सीता ने सोने के गहने क्यों पहने? भगवान राम क्लीन शेव्ड क्यों हैं? कैकेयी ने मॉडर्न स्टाइल की साड़ी क्यों पहनी? Valmiki Ramayana का हवाला देकर लोग इंटरनेट पर इस तरह के कई क्वेश्चन पूछ रहे. ऐसे में फिल्म के डिज़ाइनर्स Rimple & Harpreet Narula ने इस ट्रोलिंग का जवाब दिया है.
'रामायण' के कपड़ों पर हाय-तौबा मची तो डिजाइनर्स ने क्या सफाई दी?
'रामायण' के डिज़ाइनर्स ने बताया कि कैकेयी के रोल में लारा दत्ता के लिए उन्होंने हरा रंग क्यों चुना.

'रामायण' में सबसे ज्यादा सवाल कैकेयी के रोल में दिख रहीं लारा दत्त की साड़ी पर उठाए गए. लोगों का कहना है कि फिल्म में उन्हें त्रेतायुग के हिसाब से गेटअप देना चाहिए था. मगर मेकर्स ने उन्हें मॉडर्न साड़ी और सैलून से सधे बालों में दिखा दिया. ज़ाहिर है कि इस बात पर मूवी को काफी ट्रोल भी किया गया है. 'पद्मावत' और 'हीरामंडी' में कॉस्टयूम डिजाइन कर चुके रिंपल और हरप्रीत ने इस ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में वो कहते हैं,
"रामायण जैसा एपिक कई पीढ़ियों से लोगों की भावनाओं और यादों का हिस्सा रहा है. इसलिए इसकी कास्टिंग, कॉस्ट्यूम, विजुअल इफेक्ट्स और क्या सही है - क्या गलत, इन सब पर लोगों की अलग-अलग राय होना तय है. हम पहले से ही इसके लिए तैयार थे. तभी लोगों की बातों से हमारा कॉन्फिडेंस नहीं डिगा."

इंटरनेट पर लोगों ने सीता के कैरेक्टर में दिख रहीं साई पल्लवी के कपड़ों पर भी सवाल उठाए थे. उनका कहना है कि पुराने समय में इस तरह के ब्लाउज नहीं होते थे. इस पर दोनों डिजाइनर्स ने कहा कि उन्होंने सीता का गेटअप बनाते वक्त अपनी यादों का इस्तेमाल किया था. उन्होंने सीता के कपड़ों को ऑथेंटिक रखने से ज्यादा इस बार पर ज़ोर दिया कि साई पल्लवी वैसी ही लगें, जैसी लोग सीता को इमेजिन करते हैं.
बातचीत के दौरान कैकेयी यानी लारा दत्ता की साड़ी पर भी चर्चा शुरू हो गई. लोगों ने सबसे ज्यादा उनके गेटअप को ही ट्रोल किया था. इस पर दोनों डिजाइनर्स कहते हैं,
"कैकेयी के कॉस्ट्यूम का हरा रंग (ब्लाउज) ममता को रीप्रेजेंट करता है. वहीं मैरून रंग उस इमोशनल स्ट्रेन्थ को दिखाता है, जिसके बलबूते वो ऐसे कड़े फैसले ले रही थीं. वो अपने बेटे और भगवान राम, दोनों में बंट गई थीं."

रिम्पल और हरप्रीत ने कहा कि उन्होंने फिल्म का हर एक रंग बहुत सोच-समझकर चुना है. इसलिए लोगों को उन पर सवाल उठाने से पहले उन फैसलों के पीछे की मंशा को समझना चाहिए. उन्होंने साफ़ कहा कि आज के दौर में त्रेतायुग से बचा हुआ कोई कपड़ा नहीं है. इसलिए वो चाहकर भी कोई रेफरेंस नहीं ले सकते थे. जहां तक रिलीज़ की बात है, ‘रामायण’ का पहला पार्ट इस साल दीपावली पर आएगा.
वीडियो: ओरिजिनल 'रामायण' की सीता दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर की कास्टिंग पर क्या कहा?











