The Lallantop

फिल्म रिव्यू- स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे

'स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे' लोगों को बहुत पसंद आ रही है.

Advertisement
post-main-image
Spider-Man: Brand New Day Movie Review in Hindi

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है और इसमें टॉम हॉलैंड, ज़ेंडाया सहित कई प्रमुख कलाकार हैं।
  • फिल्म की कहानी पीटर पार्कर के अकेलेपन और उसके इमोशनल संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहाँ एक विलेन शरीर बदल कर आतंक फैलाता है।
  • फिल्म का अंत-क्रेडिट सीन महत्वपूर्ण है और इसके बाद क्या होगा, इसके लिए दर्शकों को थियेटर में जाकर देखना होगा।

फिल्म- स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे
डायरेक्टर- डेस्टिन डेनियल क्रेटन
एक्टर्स- टॉम हॉलैंड, ज़ेंडाया, जैकब बैटलन, सैडी सिंक, जॉन बर्नथल, मार्क रफ़ालो
रेटिंग- 4 स्टार
***
 

Advertisement

क्या आप भी बहुत अकेला महसूस करते हैं?
क्या आपके दोस्त भी कॉलेज जाकर आपको भूल चुके हैं?
क्या आप भी कुछ अच्छा करने जाते हो और सब उल्टा-पुल्टा कर देते हो?
हो सकता है आप Spider-Man हों.

कहानी शुरू होती है जहां दुनिया भूल चुकी है कि पीटर पार्कर है कौन. दुनिया को बस स्पाइडर-मैन का ही पता है. इस अकेलेपन में पीटर का एक रूटीन है, Aunt May के लिए फूल खरीदना, अपने दोस्तों यानी Ned और MJ की रीलें देखना और पुलिस की मदद करना.

Advertisement

पीटर अकेले रहता है, सही मायने में वो Friendly Neighborhood Spider-Man है. पीटर का जीवन ठीक तो नहीं चल रहा है लेकिन चल रहा है. 

फिल्म में एंट्री होती है एक विलेन की जो एक शरीर से दूसरे शरीर पर जा सकता है, उन्हें कंट्रोल कर रहा है. वो ऐसा क्यों कर रहा है? स्पाइडर-मैन इसे कैसे रोकता है, इसके लिए आपको बिस्तर छोड़कर थियेटर तक जाना पड़ेगा. ब्रांड न्यू डे में ना सिर्फ़ आपको एक Mature पीटर पार्कर देखने को मिलेगा बल्कि Mature Spider-Man भी. और टॉम हॉलैंड का कैरेक्टर इन दोनों चीजों से बहुत ही अच्छी तरह से डील करता है. आपको पीटर और स्पाइडर-मैन दोनों की इमोशनल जर्नी देखने को मिलेगी.
 
फिल्म में पनिशर भी है, लेकिन अगर आपने डेयरडेविल या पनिशर का कुछ भी नहीं देखा है तो भी आपको सारे कॉन्टेक्स्ट समझ में आएंगे. 

इसके साथ आपको हल्क एक बार फिर देखने को मिलने वाला है और हल्क जब-जब स्क्रीन पर आता है, आप खुश होते हैं क्योंकि ये स्मार्ट हल्क नहीं है, अपना पुराना हल्कू है रे!
Spider-Man का अपने वेब से लटकना और Swing करना देखना बहुत ही मजेदार है. आपको स्पाइडर-मैन का POV समझ में आता है. आप समझ पाते हैं कि स्पाइडर-मैन अपने वेब में किस तरह से झूल रहा है. पूरी फिल्म एक फैन का “लव लेटर” लगती है.

फिल्म में वो सब है जो आप एक्स्पेक्ट करेंगे, एक्शन, इमोशन और ह्यूमर. बहुत कम बार ऐसा होता है कि ये तीनों चीजें आपको सही मात्रा में मिलें. जैसे थॉर: लव एंड थंडर देखने के बाद कई फैन्स को लगा था फिल्म ज्यादा कॉमिकल हो रही है और ह्यूमर और जोक्स के चलते अपने मुद्दे से भटक जाती है. मगर ब्रांड न्यू डे के साथ ऐसा नहीं होता है. फिल्म की सबसे अच्छी बात ये है कि फिल्म में ऐसा नहीं है कि “दुनिया खतरे में है” लेवल का खतरा है. इसके बजाय फिल्म पीटर के इमोशनल साइड को ज्यादा एक्सप्लोर करती है. अच्छा वैसे आप मार्वल की फिल्म देखने जा रहे हैं तो बताना नहीं पड़ेगा कुछ आपको मगर फिल्म का एंड-क्रेडिट सीनएकदम आउट ऑफ द वर्ल्ड है. जो आपको मिस नहीं करना है. MCU की पिछली तीन स्पाइडर-मैन फिल्मों को डायरेक्ट किया था John Watts ने लेकिन इस फिल्म को डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने. इन्होंने Shang-Chi को भी डायरेक्ट किया था.  
कास्ट की बात करें तो फिल्म में टॉम हॉलैंड, ज़ेंडाया, जैकब बैटलन, सैडी सिंक, जॉन बर्नथल, मार्क रफ़ालो हैं. ये था स्पॉइलर फ्री रीव्यू, मुझे बहुत ज्यादा वेंट आउट करना था इस फिल्म को लेकर मगर छुपा-छुपा कर मैं बस यही बता सकता था. 
 

Advertisement

वीडियो: 'रामायण' के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने 75 करोड़ में खरीदे?

Advertisement