The Lallantop

लॉकडाउन में पेट्स को घुमाने की परमिशन मिली, लोगों की क्रिएटिविटी बाहर आ गई

मुर्गा- मुर्गी, मछली और खिलौने वाले कुत्ते टहलाने घर से बाहर निकल आए.

Advertisement
post-main-image
स्पेन में लोग घरों से बाहर आने के लिए जानवरों का सहारा ले रहे हैं. लेकिन इस दौरान वे काफी मजेदार तरीके भी अपना रहे हैं.
कोरोना वायरस के चलते स्पेन पर बहुत बुरा असर पड़ा है. जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, यहां पर 25 अप्रैल तक 22,524 लोग कोरोना से मारे गए. साथ ही 2.20 लाख के करीब लोग पॉजीटिव पाए गए हैं. ऐसे में सरकार ने लोगों को घरों में रहने के सख्त आदेश जारी कर रखे हैं. पिछले दिनों स्पेन सरकार ने देश में 9 मई तक इमरजेंसी बढ़ा दी. इस वजह से यहां पर लॉकडाउन करीब दो महीने का हो गया है. हालांकि पालतू जानवरों को घुमाने के लिए बाहर निकलने की परमिशन दी गई है. इसका फायदा उठाते हुए स्पेन के लोग काफी क्रिएटिव हो गए हैं. लोगबाग मुर्गी, मछली को लेकर बाहर निकल जा रहे हैं. एक आदमी तो खिलौने वाले कुत्ते के गले में रस्सी डालकर घूमने निकल गया. स्पेन की पुलिस ने इस तरह के कई वीडियो और तस्वीरें जारी की हैं. 24 अप्रैल को पुलिस ने एक फोटो पोस्ट की. इसमें एक शख्स कांच के मर्तबान में मछली को लेकर बाहर निकल गया. लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. मछली को घुमाने का बहाना उसे बचा नहीं पाया. उसे घर में रहने का नियम तोड़ने के चलते जुर्माना भरना पड़ा. इसी तरह 25 मार्च को व्यक्ति मुर्गी को लेकर निकल गया था. 16 मार्च को एक व्यक्ति खिलौने वाले कुत्ते के गले में रस्सी बांधकर घूमता मिला था. पुलिस ने अपने टि्वटर पेज उसका वीडियो भी पोस्ट किया था. इसके बाद लोगों से कहा गया था कि वे पुलिस के साथ छलावा न करें. इसी तरह एक व्यक्ति डायनासोर की ड्रेस पहनकर बाहर निकल गया. बाद में पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की. लेकिन बिना जुर्माना लगाए उसे जाने दिया गया. भारत में कोरोना वायरस के मामलों का स्टेटस

Advertisement

Video: इस दिग्गज बिजनेस पत्रकार ने बताया, कोरोना के बाद दुनिया कैसे बदलेगी?

Advertisement
Advertisement