The Lallantop

ऑटो में बजने वाले गाने जो हमारी आत्मा में बहते हैं

ये इतने सरल और कर्णप्रिय होते हैं कि इनकी सरल सी धुनें दिमाग और जबान पर चढ़ जाती हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
न कुछ गाने होते हैं, जो सदा-सदा के लिए होते हैं. कभी पुराने नहीं होते. वो इतनी सहजता से उपलब्ध होते हैं कि कभी लगता ही नही कि चलन से बाहर हो पाएंगे. वो गलियों में रिक्शे के साथ धीरे-धीरे सरकते हैं. ऑटो में खरखरा के बजते हैं. ये वो गाने होते हैं जो फिर-फिर रेडियो के फरमाइशी कार्यक्रमों में सुनवाए जाते हैं. कैसेट के जमाने में कैसेटों में भराए जाते थे, फिर सीडी प्लेयर पर आए. ब्लूटूथ के टाइम एक-दूसरे से मांगे गए, चिपों में भराए गए. अब मोबाइल की लीडों में बहकर बजते हैं. सबसे खास ये कि ये ऑटो में बहुत बजते हैं, इसमें कुछ अपमानजनक नहीं है. इसका मतलब ये होता है कि ये इतने सरल और कर्णप्रिय होते हैं कि इनकी सरल सी धुनें दिमाग और जबान पर चढ़ जाती हैं. कई बार ये बहुत बुरे गाने भी होते हैं, पर चल गए सो चल गए. ऐसे गानों की पूरी फेहरिस्त है, ये देखिए. 1. दिलवाले: इक ऐसी लड़की थी, जिसे मैं प्यार करता था https://www.youtube.com/watch?v=nka4KX7Eh4M 2. दीवाना : तेरी उम्मीद तेरा इंतज़ार करते हैं https://www.youtube.com/watch?v=cdcDv_FEWf4 3. मिशन कश्मीर: वादी-ए-इश्क से आया है मेरा शहजादा https://www.youtube.com/watch?v=Umt3N3cBKN0 4. कुर्बान : तू जब-जब मुझको पुकारे मैं दौड़ी आऊं नदिया किनारे https://www.youtube.com/watch?v=snWivFL9zMg 5 : आंखें: मिलती है ज़िंदगी में मोहब्बत कहीं-कहीं https://www.youtube.com/watch?v=sMGjDYM1tbc 6 : सनम बेवफा : चूड़ी मज़ा न देगी, कंगन मज़ा न देगा https://www.youtube.com/watch?v=TilDElEtexs 7. शोला और शबनम : तू पागल प्रेमी आवारा, दिल तेरी मोहब्बत का मारा https://www.youtube.com/watch?v=CBYh50JWsVY 8. हिना : देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए https://www.youtube.com/watch?v=zyprn-HBJB8 9. सिर्फ तुम : ज़िंदा रहने के लिए तेरी कसम, एक मुलाक़ात जरुरी है सनम https://www.youtube.com/watch?v=qKpnmFiCTSY 10. तुम बिन: छोटी-छोटी रातें, लंबी हो जाती हैं https://www.youtube.com/watch?v=_NyhCA6BJsM 11. रंग : दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा https://www.youtube.com/watch?v=-Bsv26I5OEg 12. मस्ती: दिल दे दिया है, जान तुम्हें देंगे, दगा नहीं करेंगे सनम https://www.youtube.com/watch?v=aVacNh_Td38 13. प्यार झुकता नहीं: तुमसे मिलकर न जाने क्यों, और भी कुछ याद आता है https://www.youtube.com/watch?v=cf3lpiA311w 14. बेताब: जब हम जवां होंगे, जाने कहां होंगे https://www.youtube.com/watch?v=IX8c687gme8 15. तुम तो ठहरे परदेशी, साथ क्या निभाओगे https://www.youtube.com/watch?v=3uTzfhqdcn8 16. तेरे नाम: तेरे नाम हमने किया है, जीवन अपना सारा सनम https://www.youtube.com/watch?v=OMoU0Pfibc4 17. आशिकी 2 : सुन रहा है न तू, रो रहा हूं मैं https://www.youtube.com/watch?v=eHRrZ5DQCV4 18. द एक्सपोज: दर्द दिलों के कम हो जाते https://www.youtube.com/watch?v=NbhHEM2fcIY 19. आंख से छलका आंसू और जा टपका शराब में https://www.youtube.com/watch?v=V-rX24fi7rU 20.मोहरा : न कजरी की धार https://www.youtube.com/watch?v=vPbBaPRXFGM तो ये हमारी कोशिश रही. हमें पता है ये अधूरी है. बहुत से गाने छूटे हैं. एक ही फिल्म के दूसरे गाने छूट गए हैं. वो आप कमेन्ट बॉक्स में बताइए. ये लिस्ट कभी पूरी नहीं हो पाएगी, यही इसका सौन्दर्य है. इसे दस-बीस-पचास गानों में नहीं समेटा जा सकता. लेकिन हमने अपनी ओर से पूरी ईमानदारी बरती है. आगे आप जोड़ें.
ये भी पढ़ें, देखें, पाएं गोविंदा के 48 गाने: ख़ून में घुलकर बहने वाली ऐसी भरपूर ख़ुशी दूजी नहीं लोगों के कंपोजर सलिल चौधरी के 20 गाने: भीतर उतरेंगे रेशमा के 12 गाने जो जीते जी सुन लेने चाहिए! सनी देओल के 40 चीर देने और उठा-उठा के पटकने वाले डायलॉग! गीता दत्त के 20 बेस्ट गाने, वो वाला भी जिसे लता ने उनके सम्मान में गाया था गानों के मामले में इनसे बड़ा सुपरस्टार कोई न हुआ कभी धर्मेंद्र के 22 बेस्ट गाने: जिनके जैसा हैंडसम, चुंबकीय हीरो फिर नहीं हुआ

Advertisement
Advertisement