The Lallantop

सलमान के 'इट्स डन ब्रो' वाले बयान पर बोले सोनम वांगचुक- "मजबूरियां रही होंगी..."

आमिर खान पर अपनी राय देते हुए सोनम वांगचुक ने ये क्यों कहा कि उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है?

Advertisement
post-main-image
सलमान खान ने वांगचुक को हड़ताल तोड़ने के लिए खाना भी ऑफर किया था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सोनम वांगचुक ने NEET पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल की, जिस दौरान सलमान खान ने उनसे अनशन खत्म करने की अपील की और उनका यह बयान इंटरनेट पर वायरल हो गया।
  • सलमान खान के इस बयान के बाद उनके समर्थन और आलोचना दोनों हुए, जबकि वांगचुक ने इसे उनकी मजबूरी बताया और संवाद में जिक्र किया कि वे इस मामले में और टिप्पणी नहीं करेंगे।
  • वांगचुक ने आमिर खान के '3 इडियट्स' फिल्म के अपने जीवन से प्रेरित होने को खारिज किया, जबकि आमिर ने कहा कि वे उनसे पहले कभी नहीं मिले थे, इस पर वांगचुक ने अपने पुराने इंटरैक्शन का उल्लेख किया।

NEET पेपर लीक के खिलाफ सोशल एक्टिविस्ट Sonam Wangchuk ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल की थी. तब Salman Khan ने Sonam, It's Done Bro कहते हुए उनसे अपना अनशन खत्म करने की अपील की. देखते-ही-देखते उनका ये स्टेटमेंट इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो गया. अब वांगचुक ने भी इस पर रिएक्ट किया है. हालांकि वो सलमान के इस बयान को उनकी मजबूरी बताते हैं.

Advertisement

पिछले दिनों वांगचुक ने प्रखर गुप्ता के साथ एक पॉडकास्ट किया था. इस दौरान उन्हें 'सोनम, इट्स डन ब्रो' के मीम वाला टीशर्ट गिफ्ट किया गया. वैसे, प्रोटेस्ट के दौरान सलमान ने दो पोस्ट्स किए थे. पहले में उन्होंने स्टूडेंट्स को सपोर्ट किया. फिर 'सोनम, इट्स डन ब्रो' कहते हुए उन्होंने सबको प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह दी. उनके इस सेकेंड टेक पर जितने मीम्स बने, उतनी आलोचनाएं भी हुईं. जब वांगचुक से इस बारे में पूछा गया, तो वो कहते हैं,

"मजबूरियां होती होंगी सबकी. पर मैं उसमें नहीं जाऊंगा. आगे, पीछे, दाएं, बाएं देखना पड़ता है. सलमान खान ने कुछ कहा, इस बात की मैं इज्जत करता हूं. बाकी मजबूरियों पर तो मैं कुछ नहीं कहूंगा."

Advertisement

वांगचुक के प्रोटेस्ट को कई फिल्म सेलिब्रिटीज़ का सपोर्ट भी मिला था. उनमें से एक एक्टर ओमी वैद्य भी थे, जिन्होंने '3 इडियट्स' में चतुर का रोल किया है. आमतौर पर लोगों के बीच ये धारणा रही है कि उस फिल्म में आमिर खान का कैरेक्टर फुनसुख वांगड़ू, सोनम वांगचुक से ही प्रेरित था. इसलिए वांगचुक को भूख हड़ताल करते देख ओमी ने एक वीडियो शेयर किया. उसमें उन्होंने कहा कि वो अपने फुनसुख वांगड़ू को मरते हुए नहीं देखना चाहते.

ओमी का ये बयान इंटरनेट पर वायरल हो गया. ऐसे में लोग आमिर पर सवाल उठाने लगे कि आखिर वो खुद भी वांगचुक के सपोर्ट में आगे क्यों नहीं आते. इत्तेफाक से उस वक्त आमिर एक फिल्म इवेंट में गए थे, जहां एक पत्रकार ने उनसे इस बारे में पूछ लिया. तब आमिर ने दो टूक कहा कि '3 इडियट्स' का फुनसुख वांगड़ू, वांगचुक से प्रेरित नहीं है. प्रेरित होना तो दूर, उन्होंने दावा किया कि वो इस फिल्म से पहले वांगचुक से कभी मिले भी नहीं थे.

Advertisement

जब वांगचुक से इस मुद्दे पर राय मांगी गई, तो वो कहते हैं,

"आमिर खान ने तब ये कहा कि हम मिले भी नहीं थे. मगर बाद में कुछ वीडियोज़ आए, जिसमें वो अपने गजनी वाले आउटफिट में मेरी एक स्पीच को देख रहे थे. हो सकता है कि वो गजनी आउटफिट में थे, इसलिए उन्हें शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हो गया होगा. 15 मिनट बाद भूल गए होंगे. इसलिए मैं हैरान नहीं हूं वरना बहुत डिटेल में मिले थे हम. हमने सुना है न कि आमिर अपने कैरेक्टर में बहुत घुस जाते हैं. शायद वो गजनी वाले अपने कैरेक्टर में इतना घुसे कि जब वो उस अवॉर्ड फ़ंक्शन में आए, जहां मैं अवॉर्ड ले रहा था, तो वो उसे भी भूल गए."

आमिर के उस दावे के बाद इंटरनेट पर सोनम का सालों पुराना एक बयान वायरल हुआ था. उसमें वो बताते हैं कि साल 2008 में उन्हें लद्दाख के शिक्षा क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए CNN-IBN की तरफ से 'रियल हीरोज़ अवॉर्ड' मिला था. उस दौरान उनकी आमिर से भी मुलाकात हुई थी. वो ये भी याद करते हैं कि दोनों के बीच एक ऐसी फिल्म बनाने पर बातचीत हुई थी, जो लद्दाख और बाल्टिस्तान के सीमावर्ती इलाकों पर आधारित हो. साथ ही उसमें भारत-पाकिस्तान का मुद्दा भी समेटा जाए. यानी आमिर का ये कहना कि वो '3 इडियट्स' से पहले वांगचुक से मिले भी नहीं थे, गलत है.

हालांकि वांगचुक कहते हैं कि '3 इडियट्स' को वो अपनी बायोग्राफी नहीं मानते. मेकर्स वांगचुक के जीवन से उसका आइडिया लेकर गए और अपनी स्क्रिप्ट में जोड़ दिया. तब शायद उन्होंने फिल्म के राइटर्स को बताया नहीं होगा कि वो ओरिजिनली कहां से आया है. हो सकता है कि आमिर इसी वजह से '3 इडियट्स' और वांगचुक के कनेक्शन को भूल गए, मगर इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता.

वीडियो: सलमान खान और नयनतारा स्टारर 'मॉनस्टर' की कहानी का राज कैसे खुला?

Advertisement